UP TGT परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा आयोजित की जाती है, जो राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) की नियुक्ति के लिए होती है। हिंदी विषय से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न UPSESSB, इलाहाबाद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इसमें प्रश्नों के प्रकार, अंक वितरण और परीक्षा अवधि की जानकारी शामिल है।
आमतौर पर UP TGT हिंदी सिलेबस हिंदी साहित्य, व्याकरण, संस्कृत साहित्य, निबंध, कविता और अन्य संबंधित विषयों पर केंद्रित होता है। वहीं लिखित परीक्षा में 500 अंकों के 125 MCQ शामिल हैं और परीक्षा अवधि 2 घंटे की है। विस्तृत सिलेबस से अभ्यर्थी यह समझ सकते हैं कि उनकी तैयारी किन क्षेत्रों में अच्छी है और किन पर मेहनत की जरूरत है। इस लेख में UP TGT हिंदी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी गई है।
| रिक्रूटमेंट बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) |
| परीक्षा का नाम | UP TGT रिक्रूटमेंट |
| पोस्ट का नाम | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) |
| एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और वेटेज |
| शैक्षणिक योग्यता | अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक और बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए। |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsessb.org |
This Blog Includes:
UP TGT एग्जाम पैटर्न
UPSESSB ने आधिकारिक अधिसूचना में UP TGT परीक्षा पैटर्न निर्धारित किया है। उम्मीदवार नीचे नवीनतम UP TGT परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं:
| परीक्षा का मोड | लिखित (ऑफलाइन) |
| प्रश्नों की कुल संख्या | 125 (MCQs) |
| कुल अंक | 500 |
| प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक | 4 अंक |
| नकारात्मक अंकन | नहीं |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
UP TGT हिंदी का विषयवार सिलेबस
यहां UP TGT हिंदी विषय का टॉपिक वाइज सिलेबस दिया गया है:-
| यूनिट | विषय |
| हिंदी साहित्य का इतिहास | आदिकाल, भक्तिकाल, (संत काव्य, सूफी काव्य, रामकाव्य, कृष्ण काव्य) रीतिकाल, आधुनिक काल, भारतेंदु युग, द्विवेदी युग, छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नयी कविता। |
| हिंदी गद्य साहित्य का विकास | निबंध, नाटक उपन्यास, कहानी, हिंदी गद्य की लघु विधाएं-जीवनी, आत्मकथा, सस्मरण रेखा चित्र, यात्रा-साहित्य, गद्यकाव्य व्यग्य। |
| काव्य शास्त्र | हिन्दी के रचनाकार एवं उनकी रचनाएँ। |
| काव्य के भेद रस | अवयव भेद, छंद, अलंकार, शब्दालंकार, अर्थालंकार, काव्यगुण, काव्य दोष। |
| भाषा विज्ञान | हिंदी की बोलियाँ, विभाषाएं, हिंदी की शब्द सम्प्रदा, हिंदी की ध्वनियाँ देवनागरी लिपि मामाकरण, विकास विशेषताएं, त्रुटियाँ सुधार के प्रयत्न। |
| व्याकरण | लिंग वचन, कारक, सन्धि, समास, वर्तनी, वाक्य, शुद्धिकरण, शब्द रूप-पर्यायवाची, विलोम, श्रुति समभिन्नार्थक शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरा, लोकोक्ति। |
| संस्कृत साहित्य | (क) संस्कृत के प्रमुख रचनाकार एवं उनकी रचनाएं, कालिदास, भवभूति, गारवि, माघ, दण्डी, श्रीहर्ष। (ख) संधि-स्वर एवं व्यंजन संधि, समास, शब्द रूप, प्रतु रूप कारक प्रयोग। (ग) अनुवाद |
नोट: यूपी टीजीटी का सिलेबस उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, एलनगंज की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है जिसमें बदलाब संभव है।
यह भी पढ़ें: UPSC परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ प्रमुख किताबें
| किताब | लेखक/प्रकाशन |
| टीजीटी हिन्दी पुस्तक | साहित्य भवन |
| यूपी टीजीटी/एलटी ग्रेड हिन्दी 18 सॉल्व्ड पेपर व प्रैक्टिस सेट | सफलता |
| यूपी टीजीटी हिन्दी 14 प्रैक्टिस सेट | अरिहंत |
| यूपी-टीजीटी (हिन्दी) परीक्षा गाइड | यूथ कॉम्पिटिशन टाइम्स |
| हिन्दी व्याकरण एवं रचना | डॉ. वासुदेव शर्मा |
FAQs
यूपी टीजीटी हिंदी का सिलेबस हिंदी साहित्य, व्याकरण, भाषा-विज्ञान, काव्य, नाटक, गद्य और शिक्षण विधियों से संबंधित विषयों पर आधारित होता है।
यूपी टीजीटी हिंदी की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम अनुसार अध्ययन करें, मानक पुस्तकों का चयन करें, नियमित अभ्यास करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
परीक्षा में कुल 125 MCQs प्रश्न होते हैं।
इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होती है।
आशा है कि इस लेख में आपको UP TGT हिंदी सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
