UP Board Scrutiny Form 2025 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट द्वारा UP Board 10th 12th Result 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर जारी करने के बाद ही स्क्रूटनी की प्रक्रिया को शुरू किया जाता हैं। बता दें कि जो स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट की कॉपियों की चेकिंग से असंतुष्ट होते हैं, उनके पास केवल एक यह ही मौका होता है। इस प्रक्रिया में स्टूडेंट्स कॉपियों को फिर से एक बार चेक करवा सकते हैं, जिसके लिए छात्रों को UP Board Scrutiny Form 2025 भरना होगा, जिसकी प्रक्रिया के माध्यम से नंबर बढ़वाने में मदद मिल सकती है। वहीं परीक्षा में असफल हुए छात्र भी कंपार्टमेंट एग्जाम देकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। इस लेख में आपके लिए स्क्रूटनी से संबंधित सभी दिशानिर्देश बोर्ड की जानकारी दी गई है, जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।
क्या है UP Board Scrutiny Form 2025 Date?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा परीक्षा के परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल, 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक के बीच की जा सकती है। इसके बाद यदि कोई छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट है तो वे स्क्रूटनी का फॉर्म भरकर अपने परीक्षा परिणाम को चेलेंज दे सकते हैं। बता दें कि स्क्रूटनी कराने के लिए छात्रों को चालान के माध्यम से निर्धारित शुल्क राजकीय कोषागार में जमा करना होता है, जिसके उपरांत स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र को अटैच कर रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड के संबंधित रीजनल ऑफिस में भेजना होता है। परीक्षा परिणाम के जारी होने के बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया जाता है, जिसकी जानकारी आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे भरें UP Board Scrutiny Form 2025
यूपी बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से स्क्रूटनी फॉर्म भरकर कॉपियों का रेवलुएशन करवा सकते हैं-
- यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2024 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- अंत में शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को भरने के बाद डाउनलोड करें।
FAQs
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2025 की आवेदन तिथि आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होती है। नवीनतम अपडेट के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
हां, स्क्रूटनी प्रक्रिया में यदि मूल्यांकन में कोई गलती पाई जाती है, तो अंकों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अंकों में कोई बदलाव न होने या घटने की संभावना भी रहती है।
वे छात्र जो अपने अंकों से असंतुष्ट हैं और पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वे स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं।
नहीं, स्क्रूटनी में केवल उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है। परीक्षा दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होती।
स्क्रूटनी का परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देखा जा सकता है।
आवेदन के लिए एडमिट कार्ड, मार्कशीट, रजिस्ट्रेशन नंबर और शुल्क भुगतान की रसीद आवश्यक होती है।
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2025 भरने की अंतिम तिथि यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाती है। इसे समय पर भरने के लिए बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना देखें।
स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय आवेदन शुल्क यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाता है, जो हर साल बदल सकता है।
स्क्रूटनी रिजल्ट आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 4-6 सप्ताह बाद घोषित किया जाता है।
छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें, स्क्रूटनी सेक्शन में जाएं, आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
संबंधित आर्टिकल्स
- UP Board 12 Topper : यूपी 12वीं बोर्ड टॉपर शुभम वर्मा को किस विषय में मिले कितने अंक
- UP Board Full Form : जानें ‘यूपी बोर्ड’ का फुल फॉर्म क्या है?
- UP Board 10th 12th Result 2024 : छात्रों का इंतजार खत्म 10वीं में 89.55% और 12वीं में 82.60% रहा रिजल्ट
- UP Board Topper List 2024 Class 10 : जानें इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कौन रहे टॉपर्स
- UP Board 12th Topper List 2024 : जानें इंटरमीडिएट के टॉप 10 कौन हैं?
- UP Board Result 2024 Live Updates : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई
- UP Board Result 2024 Class 12 Topper : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम वर्मा रहे टॉपर
- UP Board 10th 12th Result 2024 : छात्रों का इंतजार खत्म 10वीं में 89.55% और 12वीं में 82.60% रहा रिजल्ट
उम्मीद है आप सभी को UP Board Scrutiny Form 2025 Date से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।