UGC NET पर्यावरण विज्ञान सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न

1 minute read
UGC NET Environmental Science Syllabus in Hindi

UGC NET ‘राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी’ (NTA) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की पात्रता तय करना और योग्य छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करना है। यह परीक्षा स्नातकोत्तर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। पर्यावरण विज्ञान विषय का चयन करने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन प्रबंधन और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में रोजगार व शोध के अवसर मिलते हैं।

ऐसे में पर्यावरण विज्ञान विषय से यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने पर आप अकादमिक प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर, पर्यावरण सलाहकार, एनजीओ विशेषज्ञ, पर्यावरण अधिकारी, पॉलिसी एनालिस्ट जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर सकते हैं। इस लेख में अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई है।

विवरण जानकारी 
संस्थाराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA
परीक्षा का नामUGC NET 2026
विषयपर्यावरण विज्ञान 
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय
परीक्षा की अवधि3 घंटे (180 मिनट)
परीक्षा का मोडऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
परीक्षा की फ्रीक्वेंसीवर्ष में दो बार
पेपर की संख्या2
कुल अंकUGC NET पेपर 1: 100
UGC NET पेपर 2: 200
कुल प्रश्नUGC NET पेपर 1: 50
UGC NET पेपर 2: 100
मार्किंग स्कीम+2 प्रत्येक सही उत्तर के लिएगलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in

UGC NET पर्यावरण विज्ञान परीक्षा का फॉर्मेट

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान परीक्षा दो भागों में होती है, पेपर 1 और पेपर 2। इसके पेपर 1 में 50 प्रश्न होते हैं, जो टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, अर्थमैटिक रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, डाटा इंटरप्रिटेशन, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, कम्युनिकेशन, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT), हायर एजुकेशन व लोग और पर्यावरण आदि जैसे सामान्य विषयों पर आधारित होते हैं और यह 100 अंकों का होता है।

पेपर 2 विशेष रूप से पर्यावरण विज्ञान विषय पर केंद्रित होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं और कुल 200 अंक निर्धारित होते हैं। दोनों पेपर को मिलाकर परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होती है। यह परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित की जाती है।

UGC NET परीक्षा पैटर्न

UGC NET परीक्षा दो चरणों में होती है: पेपर 1 सभी के लिए अनिवार्य होता है, जबकि पेपर 2 विषय-विशेष होता है। दोनों पेपर ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं। नीचे आपके लिए UGC NET पर्यावरण विज्ञान परीक्षा का पैटर्न दिया गया है:

UGC NET पेपरकुल प्रश्न कुल अंक 
पेपर 150100
पेपर 2100200
कुल150300

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान सिलेबस

यहां UGC NET पर्यावरण विज्ञान का अपडेटेड सिलेबस दिया गया है। पूरी जानकारी और संपूर्ण सिलेबस देखने के लिए आप UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnetonline.in पर विजिट कर सकते हैं:

यूनिट 1: फंडामेंटल्स ऑफ एनवायरमेंटल साइंस 

  • डेफिनिशन, प्रिंसिपल्स एंड स्कोप ऑफ एन्वायरमेंटल साइंस
  • स्ट्रक्चर एंड कंपोजिशन ऑफ एटमॉस्फीयर, हाइड्रोस्फीयर, लीथोस्फीयर एंड बायोस्फीयर 
  • एन्वायरमेंटल एजुकेशन एंड अवेयरनेस, एन्वायरमेंटल एथिक्स
  • मेटियोरोलॉजिकल पैरामीटर्स

यूनिट 2: एनवायरमेंटल केमिस्ट्री

  • फंडामेंटल्स ऑफ एन्वायरमेंटल केमिस्ट्री
  • कंपोजिशन ऑफ एयर 
  • इनॉर्गेनिक एंड ऑर्गेनिक कंपोनेंट्स ऑफ सॉइल्स 
  • हाइड्रोलॉजिकल साइकिल

यूनिट 3: एनवायरमेंटल बायोलॉजी

  • इकोलॉजी एज एन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस 
  • इकोसिस्टम स्ट्रक्चर एंड फंक्शंस
  • बेसिस ऑफ इकोसिस्टम क्लासिफिकेशन 
  • पॉपुलेशन एंड कम्युनिटी इकोलॉजी
  • एन्वायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी

यूनिट 4: एनवायरमेंटल जियोसाइंसेज 

  • ओरिजिन ऑफ़ अर्थ 
  • वेदरिंग इंक्लूडिंग वेदरिंग रिएक्शंस, एरोजन, ट्रांसपोर्टेशन एंड डिपोजिशन ऑफ सेडीमेंट्स 
  • नेचुरल हजार्ड्स 
  • नेचुरल रिसोर्स एक्सप्लोरेशन एंड एक्सप्लॉयटेशन एंड रिलेटेड एन्वायरमेंटल कंसर्न्स 
  • जियोकेमिकल क्लासिफिकेशन ऑफ एलिमेंट्स 

यूनिट 5: एनर्जी एंड एनवायरमेंटल

  • न्यूक्लियर एनर्जी
  • सन एज सोर्स ऑफ एनर्जी
  • बायो एनर्जी 
  • एन्वायरमेंटल इंप्लीकेशंस ऑफ एनर्जी यूज 

यूनिट 6: एनवायरमेंटल पॉल्यूशन एंड कंट्रोल 

  • टाइप्स ऑफ पॉल्यूशन: एयर, नॉइस, वाटर, सॉइल 
  • थर्मल, मरीन पॉल्यूशन एंड रेडियोएक्टिव 
  • सोर्सेज एंड टाइप्स ऑफ पॉल्यूटेंट्स 

यूनिट 7: सॉलिड एंड हजार्डस वेस्ट मैनेजमेंट

  • सॉलिड वेस्ट 
  • सॉलिड वेस्ट कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन 
  • सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग एंड रिकवरी
  • हजार्डस वेस्ट 
  • इ वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट 

यूनिट 8: एनवायरमेंटल एसेसमेंट, मैनेजमेंट एंड लेजिस्लेशन

  • एन्वायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट, एन्वायरमेंटल इंपैक्ट स्टेटमेंट,  एन्वायरमेंटल मैनेजमेंट प्लान
  • ओवरव्यू ऑफ एन्वायरमेंटल लॉज इन इंडिया 
  • रिस्क एसेसमेंट
  • एन्वायरमेंटल कन्वेंशंस एंड एग्रीमेंट्स 
  • नेशनल फॉरेस्ट पॉलिसी, 1988, नेशनल वाटर पॉलिसी, 2002, नेशनल एन्वायरमेंटल पॉलिसी, 2006

यूनिट 9: स्टेटिस्टिकल एप्रोचेज एंड मॉडलिंग इन एनवायरमेंटल साइंस

  • एट्रीब्यूट्स एंड वेरिएबल्स 
  • स्केल्स ऑफ मीजरमेंट
  • एप्रोचेज टू डेवलपमेंट ऑफ एन्वायरमेंटल मॉडल्स

यूनिट 10: कंटेंपररी एनवायरमेंटल इश्यूज 

  • ग्लोबल एनवायरमेंटल इश्यूज
  • करेंट एन्वायरमेंटल इश्यूज इन इंडिया
  • नेशनल एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज
  • नेशनल रिवर कंजर्वेशन प्लान
  • क्लाइमेट चेंज 

नोट: यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान सिलेबस राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से लिया गया है।

UGC NET पर्यावरण विज्ञान परीक्षा के लिए प्रमुख किताबें

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान परीक्षा की तैयारी के लिए आप इन प्रमुख किताबों से तैयारी कर सकते हैं:

मुख्य विषयलेखक/प्रकाशन
यूजीसी NET पेपर‑2 पर्यावरण विज्ञान (हिंदी मीडियम) – टॉपर्स नोट्सटॉपर्स  नोट्स
यूजीसी NET पर्यावरण विज्ञान (हिंदी मध्य) – अभ्यास / प्रैक्टिस सेट बुकटॉपर्स एग्जाम
यूजीसी NET Environmental Science – RPH एडिटोरियल बोर्ड (हिंदी)RPH एडिटोरियल बोर्ड
यूजीसी NET पर्यावरण विज्ञान – हल प्रश्नपत्र (हिंदी)YCT एक्सपर्ट टीम
NTA UGC NET/JRF/SET पेपर‑2 पर्यावरण विज्ञानअरिहंत बुक्स

FAQs

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान परीक्षा के लिए कौन पात्र है?

UGC NET पर्यावरण विज्ञान परीक्षा के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर्स डिग्री प्राप्त उम्मीदवार पात्र हैं।

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान के बाद क्या करें?

UGC NET पर्यावरण विज्ञान परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद आप असिस्टेंट प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर या पर्यावरण क्षेत्र के विशेषज्ञ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान परीक्षा की तैयारी के लिए आधिकारिक सिलेबस का अध्ययन करें, प्रमुख विषयों पर नोट्स बनाएं, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और समय प्रबंधन के साथ नियमित अभ्यास करें।

यूजीसी नेट में पर्यावरण विज्ञान का विषय क्या है?

यूजीसी नेट में पर्यावरण विज्ञान एक विषय के रूप में शामिल है, जिसका विषय कोड 89 है।

हमें आशा है कि इस ब्लॉग में आपको यूजीसी नेट पर्यावरण विज्ञान सिलेबस की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*