World Teachers Day Speech : इस तरह दें ‘विश्व शिक्षक दिवस’ पर भाषण…चहुंओर सुनाई देंगी तालियां

1 minute read
World Teachers Day Speech in Hindi (1)

विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र के द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 1994 से प्रतिवर्ष विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन छात्रों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका को उजागर करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। छात्रों को कई बार विश्व World Teachers Day Speech in Hindi तैयार करने के लिए कहा जाता है, इसलिए इस ब्लाॅग में विश्व शिक्षक दिवस पर भाषण तैयार करने के बारे में बताया गया है।

विश्व शिक्षक दिवस पर 100 शब्दों में भाषण

100 शब्दों में World Teachers Day Speech in Hindi इस प्रकार है:

आप सभी को मेरा प्रणाम। आज हम सब विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान के लिए उपस्थित हुए हैं। विश्व शिक्षक दिवस प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर के दिन हमारे भविष्य को आकार देने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन हम सभी शिक्षकों के हमारे जीवन में मूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। शिक्षक ही शिक्षा की नींव होते हैं। शिक्षक सभी छात्रों को एक साथ लेकर चलते हैं और प्रत्येक छात्र की सीखने में सहायता भी करते हैं उनका हमारे जीवन में अमूल्य योगदान होता है। विश्व शिक्षक दिवस पर मेरे विचारों को सुनने के लिए आपका धन्यवाद। 

विश्व शिक्षक दिवस पर 200 शब्दों में भाषण

200 शब्दों में World Teachers Day Speech in Hindi इस प्रकार हैः

आप सभी प्रिय मित्रों और सम्मानित अतिथिगण सभी को मेरा सुप्रभात। आज मैं विश्व शिक्षक दिवस पर बता रहा हूं कि एक शिक्षक छात्र का सच्चा मित्र होता है। शिक्षक ही हमारी आस-पास की दुनिया को समझने में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक किताबी पाठों के अलावा भी हमें जीवन के अमूल्य सबक सिखाते हैं। शिक्षक को ज्ञान का भंडार भी कहा जाता है। दुनिया के लिए एक शिक्षक का योगदान अमूल्य होता है।  

शिक्षक समाज में उपस्थित महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक होता है। एक शिक्षक अपने संपूर्ण जीवन को छात्रों के विकास के लिए समर्पित कर देता है। शिक्षक देश की आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करते हैं जिससे देश का विकास होता है और साक्षरता दर भी बढ़ती है। एक शिक्षित छात्र देश की उन्नति को बढ़ावा देता है।  

दुनिया का लगभग हर देश शिक्षकों को मनाने और सम्मान देने के लिए एक दिन समर्पित करता है। किसी भी देश में अच्छे शिक्षकों के होने से अपने आने वाले वह तरक्की की राह पर बढ़ सकता है। विश्व शिक्षक दिवस पर मेरे द्वारा तैयार किए गए इस भाषण को सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद और आप सभी को विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

विश्व शिक्षक दिवस पर 300 शब्दों में भाषण

300 शब्दों में World Teachers Day Speech in Hindi इस प्रकार है:

स्पीच की शुरुआत में

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानीय शिक्षकगण और मेरे साथियों, आप सभी को मेरा सादर प्रणाम। आज हम यहां विश्व शिक्षक दिवस के दिन इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे शिक्षकों के सम्मान के लिए एकत्रित हुए हैं। विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन हम सभी के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह हमारे जीवन में शिक्षकों की भूमिका को पहचानने और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक हमें ज्ञान प्रदान करते हैं इसके साथ वे हरे जीवन के हर मोड़ पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

स्पीच में क्या बोलें?

शिक्षक किसी भी देश की समाज की रीढ़ होते हैं। शिक्षक हमें किताबों के ज्ञान के अलावा नैतिक और जीवन के म्हत्वापूर्ण मूल्य भी सिखाते हैं। शिक्षक हमारे जीवन में हमें सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। हमारे बचपन से लेकर शिक्षक पूरी होने तक शिक्षक हमारे व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे समय समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं। 

शिक्षकों के द्वारा सिखाई गई बातें हमें जीवन भर याद रहती है। शिक्षक हमारे जीवन की सभी कठिनाइयों से लड़ने के लिए भी हमें तैयार करते हैं। शिक्षकों ने तकनीक के साथ स्वयं को बदला है, उन्होंने हमें बेहतर शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया है। विश्व शिक्षक दिवस का यह दिन दुनिया भर के शिक्षकों और उनके विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में उनके योगदान का सम्मान करता है। 

1966 ILO और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की सिफारिश को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है। यूनेस्को के द्वारा स्थापित यह दिन शिक्षकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। शिक्षक हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं, एक शिक्षक ही एक नया जीवन देते हैं।

स्पीच के अंत में

अपने इस भाषण के अंत में, मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि शिक्षक केवल का कार्य एक पेशे से बढ़कर समाज की सेवा का है। शिक्षक हमारे जीवन में पथप्रदर्शक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षक हमें बेहतर इंसान बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। हम सभी लोगों को अपने शिक्षकों का हमेशा आभारी रहना चाहिए। हमें उनके द्वारा दिए गए ज्ञान का सही उपयोग करना चाहिए। आज इस विश्व शिक्षक दिवस पर अपने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने हमारे जीवन को उज्ज्वल और समृद्ध बनाया है। विश्व शिक्षक दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं…धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध : छात्र और बच्चे इस तरह लिख सकते हैं ‘विश्व शिक्षक दिवस’ पर निबंध

विश्व शिक्षक दिवस पर भाषण तैयार करने के टिप्स

विश्व शिक्षक दिवस पर भाषण तैयार करने के टिप्स यहां दी गई है:

  • विश्व शिक्षक दिवस के इतिहास की संपूर्ण जानकारी एकत्रित करें। 
  • विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने भाषण की शुरुआत लोगों और शिक्षकों के अभिवादन के साथ करें। 
  • शिक्षकों के महत्व के बारे में लोगों को बताएं। 
  • अपने भाषण में आप शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियां के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। 
  • समाज और राष्ट्र में शिक्षकों की भूमिका के बारे में बताएं। 
  • आप इतिहास के कुछ महान शिक्षकों के बारे में भी वर्णन कर सकते हैं। 
  • अपनी स्पीच को तैयार करने के बाद अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए इसका अभ्यास करें। 
  • अपने भाषण के अंत में उन सभी लोगों को धन्यवाद करें, जिन्होंने आपके भाषण को सुना है। 

विश्व शिक्षक दिवस से जुड़े रोचक तथ्य 

विश्व शिक्षक दिवस से जुड़े रोचक तथ्य यहां दिए गए हैं:

  • विश्व स्तर पर शिक्षक दिवस: जहां अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है, वहीं भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि जहाँ शिक्षक दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है, वहीं प्रत्येक देश ने इसके लिए एक अलग दिन निर्धारित किया है। यह दिन राष्ट्र के आधार पर कार्य दिवस या अवकाश हो सकता है।
  • अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को है। यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस घोषित किया था। 1994 से लोग इसे मनाते आ रहे हैं।
  • चीन मे टीचर्स डे: चीन के राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस को मनाना 1931 में शुरू किया गया था। 1932 में चीनी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया। बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्मदिन के सम्मान में 27 अगस्त को शिक्षक दिवस के रूप में नामित किया गया फिर यह घोषणा 1951 में रद्द कर दी गई थी। 1985 में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में नामित किया गया था। अधिकांश चीनी लोग अब चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस का जन्मदिन एक बार फिर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।
  • भारत के शिक्षक दिवस के पीछे का कारण: भारत में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
  • अमेरिका और थाईलैंड में शिक्षक दिवस अमेरिका में पूरे सप्ताह मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। थाईलैंड में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को मनाया जाता है। 21 नवंबर 1956 को इस स्थान पर एक प्रस्ताव पेश करने से शिक्षक दिवस को मंजूरी मिली। 
  • 28 फरवरी को ओमान, सीरिया, मिस्र, लीबिया, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, सऊदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और कई अन्य देशों में शिक्षक दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है।

FAQs

शिक्षक दिवस पर मंच पर भाषण की शुरुआत कैसे करें?

दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना – इसे हुक या ग्रैबर कहा जाता है। श्रोताओं के साथ तालमेल स्थापित करें और उन्हें बताएं कि आप विषय के बारे में क्यों चिंतित हैं और आप उस विषय पर बोलने के लिए क्यों विश्वसनीय हैं। भाषण थीसिस/पूर्वावलोकन/अच्छे विचार का परिचय दें।

शिक्षक की 5 भूमिकाएँ क्या हैं?

शिक्षकों का भी शिक्षण की प्रति निम्नलिखित कर्तव्य होने चाहिए – शिक्षक का कार्य मात्र कक्षा में शिक्षण कार्य करने पर ही समाप्त नहीं हो जाता है, बल्कि छात्रों को उचित निर्देशन प्रदान करना, विद्यार्थियों की भावनाओं को समझना, विद्यालय में सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है, विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं का संचालन करना आदि।

शिक्षक का धर्म क्या है?

शिक्षा के प्रति समर्पण ही शिक्षक का धर्म है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

ग्रैंडपैरेंट्स डे पर ऐसे तैयार करें प्रेरणादायक भाषणहिंदी दिवस पर सरल और आसान शब्दों में ऐसे दें भाषण
दशहरा पर निबंधनवरात्रि पर निबंध
विश्व ओजोन दिवस पर निबंधपंडित दीन दयाल उपाध्याय पर निबंध 

आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में World Teachers Day Speech in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*