संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?

1 minute read
संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?

“संपूर्ण क्रांति” का नारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता जयप्रकाश नारायण ने दिया था। यह नारा भारतीय राजनीति और समाज में बड़े बदलाव के लिए की जाने वाली पहल थी। जिसे वर्ष 1970 के समय में एक महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया गया। भारत की आज़ादी के बाद लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ सामाजिक-राजनीतिक को नए सिरे से बनाना और अर्थव्यवस्था की जरूरत थी।

‘संपूर्ण क्रांति’ क्या थी?

इस नारे का उपयोग समाज में व्यापक बदलाव लाने के लिए किया गया था। इस नारे के पीछे जयप्रकाश नारायण का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक सुधार नहीं था, बल्कि समाज के सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाना था। इस आंदोलन से नारायण जी का उद्देश्य था की समाज में भ्रष्टाचार, सामाजिक असमानता, और अन्याय के खिलाफ एक व्यापक सुधार आएगा।

जयप्रकाश नारायण जी से जुड़ी ख़ास बातें

  • जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 में बिहार के सिताबदियारा में हुआ था। 
  • जयप्रकाश नारायण एक राष्ट्रवादी थे। 
  • उन्होंने जलियांवाला बाग़ नरसंहार के विरोध में अपनी उच्चशिक्षा के लिए ब्रिटिश शैली के विद्यालय का त्याग कर बिहार विद्यापीठ में पढ़ाई की। 
  • जयप्रकाश ने समाजशास्त्र से एमए अमेरिकी यूनिवर्सिटी से आठ वर्ष तक स्टडी की थी। 
  • वर्ष 1939 में उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अंग्रेज सरकार के खिलाफ लोक आन्दोलन का नेतृत्व करना शुरू किया था।
  • जयप्रकाश ने वर्ष 1948 में कांग्रेस के समाजवादी दल का नेतृत्व किया और बाद में समाजवादी सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना गांधीवादी दल के साथ मिलकर की थी।
  • वर्ष 1974 में किसानों के बिहार आन्दोलन में उन्होंने तत्कालीन राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की थी।
  • जयप्रकाश नारायण का निधन पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हृदय की बीमारी और मधुमेह के कारण हो गया था।

यह भी पढ़ें: करो या मरो का नारा किसने दिया

आंदोलन का प्रभाव

“संपूर्ण क्रांति” आंदोलन ने भारतीय राजनीति में एक बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव डाला था। जिसके चलते वर्ष 1975 में भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की और राजनीतिक और सामाजिक वातावरण में बहुत बदलाव देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: जय हिंद का नारा किसने दिया?

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जय हिंद का नारा किसने दिया?करो या मरो का नारा किसने लिखा था?
वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?
इंकलाब का नारा किसने दिया था?संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?
भारत माता की जय का नारा किसने दिया?साइमन गो बैक का नारा किसने दिया था?
पूर्ण स्वराज का नारा किसने दिया था?सत्यमेव जयते का नारा किसने दिया?

आशा है कि आपको संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया? (Sampurn Kranti Ka Nara Kisne Diya) पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*