AFCAT 2 2024 Exam Date: मई में जारी होगी शॉर्ट एग्जाम नोटिफिकेशन, अगस्त में होगा एग्जाम

1 minute read
AFCAT 2 2024 Exam Date

AFCAT 2 2024 Exam Date के बारे में अपडेट आ गया है। यह एग्जाम अगस्त महीने में आयोजित हो सकता है। AFCAT 2 एग्जाम के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन मई माह में जारी किया जाएगा। वहीं डिटेल नोटिफिकेशन 1 जून को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। AFCAT की फुल फॉर्म एयर फाॅर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट होती है। 

AFCAT नोटिफिकेशन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) ब्रांचेज/NCC स्पेशल एंट्री/मौसम विज्ञान (Meteorology) एंट्री के लिए कैंडिडेट्स की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (15 April) : स्कूल असेंबली के लिए 15 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

AFCAT 2 2024 Exam Date

AFCAT 2 एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नीचे AFCAT 2 का ब्यौरा दिया गया है-

AFCAT 2 शॉर्ट नोटिफिकेशनमई 2024
AFCAT 2 डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन1 जून 2024
AFCAT 2 रजिस्ट्रेशन शुरूजून 2024
AFCAT 2 2024 Exam Dateअगस्त 2024
AFCAT 2 रिजल्टजल्द सूचित किया जाएगा

AFCAT 2 एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न

AFCAT 2 एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एग्जाम AFCAT के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच का चयन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए AFCAT और इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (EKT) दोनों में उपस्थित होना अनिवार्य है। AFCAT एग्जाम पैटर्न में चार सेक्शन शामिल हैं, जनरल अवेयरनेस, ओरल इंग्लिश, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग, और मिलिट्री क्वॉलिफीकशन टेस्ट। 

टेस्ट की अवधि दो घंटे है। परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं और 300 अंक होते हैं। EKT परीक्षा 45 मिनट के लिए आयोजित की जाती है। टेस्ट में मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होते हैं। ईकेटी के लिए आवंटित अधिकतम अंक 150 हैं।

AFCAT 2 एग्जाम के लिए सिलेबस

न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न कक्षा 10 के लेवल के पूछे जाएंगे। वहीं अन्य विषयों के प्रश्न ग्रेजुएशन लेवल के होंगे। AFCAT 2 एग्जाम के लिए सिलेबस इस प्रकार है:

  • इंग्लिश: कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, वाक्य पूरा करना/सही शब्द भरना, पर्यायवाची, विलोम शब्द और शब्दावली, मुहावरे और वाक्यांश।
  • जनरल अवेयरनेस: इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, राजनीति, करंट अफेयर्स, पर्यावरण, बुनियादी विज्ञान, रक्षा, कला, संस्कृति, खेल, आदि।
  • क्वांटेटिव एप्टीटुड: दशमलव अंश, समय और कार्य, औसत, लाभ और हानि, प्रतिशत, अनुपात और अनुपात और साधारण ब्याज, समय और दूरी (ट्रेन/नाव और धाराएं)।
  • रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीटुड टेस्ट: मौखिक कौशल और स्थानिक क्षमता।

यह भी पढ़ें: CSEET Exam Date 2024: आज है रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, मई में इस डेट को होगा एग्जाम

AFCAT 2 एग्जाम का रिजल्ट

AFCAT 2 एग्जाम रिजल्ट का उल्लेख अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रिजल्ट अगस्त महीने में जारी किए जाने की संभावना है। 

उम्मीद है कि AFCAT 2 2024 Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*