स्कूल असेंबली के लिए 7 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 7 March 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 7 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 7 मार्च 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 7 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. 7 मार्च को पूरे भारत में ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों को जेनरिक दवाओं के महत्व और उनकी विश्वसनीयता के प्रति जागरूक करना है।
  2. उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। श्रद्धालु विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राज्य में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होगी, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट इसी दिन खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट क्रमशः 22 और 23 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
  3. दिल्ली हवाई अड्डे ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मद्देनजर यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार, पश्चिम की ओर प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय परिवर्तन हो सकता है।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
  5. केरल के शबरीमला मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह व्यवस्था मीनम माह की पूजा और वार्षिक मंदिर उत्सव के मद्देनजर की गई है। तीर्थयात्री आधिकारिक वेबसाइट onlinetdb.com के माध्यम से कमरे आरक्षित कर सकते हैं। मीनम माह की पूजा के दौरान दर्शन 14 से 19 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे, जबकि मंदिर उत्सव के लिए दर्शन 22 मार्च से 1 अप्रैल तक होंगे।
  6. राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की है।
  7. नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों तथा ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को सुदृढ़ करने के लिए एक आशय पत्र पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए हैं।
  8. भारत सरकार ने 2006 बैच की IFS अधिकारी अनीता शुक्ला को इक्वाडोर गणराज्य में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वर्तमान में अनीता शुक्ला विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत हैं।
  9. केरल स्वास्थ्य विभाग ने ‘मीहेल्थ मोबाइल एप्लीकेशन’ शुरू किया है। इसके जरिए लोग अपने पास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐप में 10 किलोमीटर के दायरे में अस्पतालों, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, फार्मेसी और सशुल्क वार्ड जैसी सुविधाओं की जानकारी मिलती है।
  10. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल संचालन में महिलाओं के सशक्तिकरण और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए देशभर के 1,140 से अधिक टोल प्लाजा पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारियों को डे शिफ्ट में तैनात किया है।
  11. उद्योग से जुड़े कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) ने बजाज ऑटो लिमिटेड के साथ फ्लेक्सी (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल ‘कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय’ (MSDE) के तहत सरकार और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 7 मार्च 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. दोहा स्थित भारतीय दूतावास 7 मार्च तक तत्काल पासपोर्ट नवीकरण सहित सभी आवश्यक सेवाओं के लिए खुला रहेगा। दूतावास ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इच्छुक नागरिक +974 55647502, +974 55362508 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद के लिए 30 दिन की छूट देने की घोषणा की है। यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्‍य से उठाया गया है।
  3. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिस्टी नोएम को गृह सुरक्षा मंत्री पद से हटाकर उनकी जगह मार्कवेन मुलिन को नियुक्‍त किया है। यह नियुक्ति 31 मार्च से प्रभावी होगी।
  4. कोसोवो की राष्ट्रपति वोजोसा उस्मानी ने संसद भंग करने की घोषणा की है, ताकि देश में समयपूर्व चुनाव का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
  5. भारत और कनाडा के बीच 2.6 अरब डॉलर का ऐतिहासिक यूरेनियम आपूर्ति समझौता हुआ है। इसके साथ ही दोनों देशों ने ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ (CEPA) पर वार्ता को तेज करने पर सहमति जताई है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 7 मार्च 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगा। यह खेल रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में खेले जाएंगे। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती जैसी सात पदक स्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा मल्लखंभ और कबड्डी के दो डेमो गेम भी होंगे।
  2. 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन प्रस्तुति देंगे।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आ गया है। UPSC ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना है, जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं। इसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहला, राजेश्वरी सुवे ने दूसरा और अकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
  2. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF फॉर्मेट में अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 03 से 6 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।
  3. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। RRB ने अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 मार्च तक का समय दिया है।
  4. IIT बॉम्बे ने ‘अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन’ (UCEED) 2026 का रिज्लट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 7 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*