स्कूल असेंबली के लिए 23 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 23 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 23 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 23 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 23 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व पुस्तक दिवस’ (World Book Day 2026) मनाया जाता है। UNESCO इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देता है। वहीं, किताबों से जुड़े कॉपीराइट के महत्व को भी इस दिन समझाया जाता है, इसलिए इसे विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस भी कहा जाता है। आपको बता दें कि पहला विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल, 1995 को मनाया गया था।
  2. भारत सरकार ने ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ के पात्रता मानदंडों का विस्तार किया है। अब UG और PG के अंतिम वर्ष के छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। बता दें कि 18 से 25 वर्ष की आयु के छात्र PMIS पोर्टल pminternship.mca.gov.in के माध्यम से शीर्ष कंपनियों में सशुल्क इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  3. इस्‍पात मंत्रालय 27 अप्रैल को स्‍टील के महत्त्व से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए एक खुले मंच का आयोजन कर रहा है। कंपनियां और एसोसिएशंस इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए [email protected] पर ई-मेल भेजकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
  4. भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। वस्त्र मंत्रालय के मुताबिक, हस्तशिल्प सहित कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 3.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 3.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
  5. वित्त मंत्रालय के अनुसार, अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत नौ करोड़ ग्राहकों के नामांकन का आंकड़ा पूरा कर लिया गया है। 
  6. भारत और ब्रिटेन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा चुनौतियों से निपटने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग पर सहमति व्यक्त की है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 23 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. पैराग्वे ने अमेरिका के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप के सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत अमेरिका से निर्वासित गैर-नागरिकों को स्वीकार करने का निर्णय लिया है। पैराग्वे के विदेश मंत्रालय के अनुसार, स्पेनिश भाषी 25 निर्वासितों का पहला समूह 23 अप्रैल से आना शुरू हो जाएगा।
  2. बांग्लादेश के वित्त मंत्री अमीर खुसरो महमूद चौधरी के अनुसार, बांग्‍लादेश पर विदेशी ऋण फरवरी 2026 में 78 अरब डॉलर को पार कर गया है।
  3. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रहेगी।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 23 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं, तमिलनाडु में उसी दिन यानी 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर एक साथ मतदान होगा।
  2. उत्तर प्रदेश के शेखा झील पक्षी अभ्‍यारण्‍य को रामसर स्‍थल का दर्जा दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अब यह राज्‍य का 12वां और देश का 99वां रामसर स्‍थल बन गया है।
  3. भारत सरकार के नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (INST), मोहाली ने एक नई सामग्री विकसित की है जो फ्लोरोमेट्रिक संवेदन द्वारा निकोटीन और कोटिनिन के स्तर का पता लगा सकती है। 
  4. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्‍त की है।
  5. बॉम्बे उच्च न्यायालय ने आज 2006 के मालेगांव बम विस्फोट मामले के चार आरोपियों को बरी कर दिया है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 23 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 33वां मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. महिला T-20 क्रिकेट श्रृंखला के तहत 25 अप्रैल को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। जबकि पांचवा और अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. UP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP), प्रयागराज द्वारा जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद आप यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
  2. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है।
  3. झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में सरकारी शिक्षक पदों पर नियुक्ति की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 21 मई तक आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  4. यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप आधिकारिक वेबसाइट recruit-gov.com से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 3979 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें ITI ट्रेड के लिए कुल 2843 पद और नॉन ITI ट्रेड के लिए कुल 1136 पद आरक्षित किए गए हैं।
  5. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 23 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*