स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 22 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 22 जनवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 22 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- हर साल 22 जनवरी को ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाईफ डे’ मनाया जाता है। यह दिन जीवन को महत्व देने और उसकी कदर करने के लिए समर्पित है।
- राष्ट्रपति भवन के परिसर में स्थित अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। उद्यान हर सोमवार और 4 मार्च (होली) को बंद रहेगा। उद्यान में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। टिकट आप ऑनलाइन visit.rashtrapatibhavan.gov.in से या ऑफलाइन, गेट नंबर 35 के पास मौजूद सेल्फ-सर्विस कियोस्क से ले सकते हैं।
- भारत इस वर्ष 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI प्रभाव शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह पहली बार होगा जब यह वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जाएगा।
- मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है।
- हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में राष्ट्रीय स्तर का शीतकालीन कार्निवल शुरू हो गया है। यह कार्निवल 24 जनवरी तक चलेगा।
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पॉड होटल, प्रीमियम डाइनिंग और अन्य सुविधाएं यात्रियों के लिए विकसित करने का निर्णय लिया है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 5,000 करोड़ रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इससे लगभग 25 लाख 74 हजार नए छोटे और मध्यम उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
- विद्युत मंत्रालय ने राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 का नया मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिजली के क्षेत्र में सुधार करना है। इस नीति के तहत 2030 तक हर व्यक्ति की बिजली खपत 2,000 किलोवाट घंटे और 2047 तक 4,000 किलोवाट घंटे से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।
- जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी विभागों, PSU और शैक्षणिक संस्थानों को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्देश दिया है। इस साल का मतदाता दिवस का विषय है – ‘मेरा भारत, मेरा वोट’।
- अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार, दिसंबर में कृषि श्रमिकों के लिए वार्षिक मुद्रास्फीति 0.04% रही।
- दिल्ली सरकार ने राजधानी के दक्षिणी क्षेत्र में 6-लेन का एलिवेटेड रोड और दो अंडरपास बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है।
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह श्रीलंका के साथ कूटनीतिक बातचीत करके वहां हिरासत में लिए गए मछुआरों और उनकी नावों को तुरंत लौटवाए।
- केंद्र सरकार के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 53 लाख से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें जमा राशि 3 लाख 33 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह योजना जनवरी 2015 में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू की गई थी।
- नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा के अनुसार, दिल्ली नगर निगम का बजट 28 जनवरी को प्रस्तुत किया जाएगा।
- ओडिशा राज्य में जनगणना-2027 के लिए 16 फरवरी से एक महीने तक चलने वाली घर-घर सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 22 जनवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 साल की सेवा के बाद नासा से सेवानिवृत्ति ले ली। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के तीन मिशनों में भाग लिया और अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए, जो किसी नासा अंतरिक्ष यात्री के लिए दूसरा सबसे ज्यादा समय है।
- इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बनाए गए गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
- जापान में फुकुशिमा दुर्घटना के करीब 15 साल बाद, दुनिया के सबसे बड़े काशिवाज़ाकी-कारीवा परमाणु संयंत्र का रिएक्टर फिर से चालू कर दिया गया है। अगले महीने से यह संयंत्र व्यावसायिक रूप से बिजली उत्पादन शुरू कर सकता है।
- कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने चुनावों से पहले बजट संकट के कारण सांसदों के वेतन में लगभग 30% कटौती करने का आदेश दिया है। पिछले साल सांसदों का मासिक वेतन लगभग 13,000 डॉलर था, जो देश के न्यूनतम वेतन से करीब 32 गुना ज्यादा था।
- अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला से जुड़े सातवें तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। यह कदम ट्रंप प्रशासन की वेनेजुएला के तेल निर्यात पर नियंत्रण की कोशिशों का हिस्सा है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 21 जनवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अमेलिया वाल्वरडे को सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। 39 साल की कोस्टा रिका निवासी वाल्वरडे तुर्की के अंताल्या में चल रहे भारतीय शिविर में शामिल हो गई हैं।
- महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में 22 जनवरी को गुजरात जायंट्स का मुकाबला यूपी वारियर्स से होगा। यह मैच शाम के 7:30 बजे शुरू होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 9वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक और 11वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक होगी।
- झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची ने कक्षा 8, 9 और 11 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार कक्षा 8 की परीक्षा 24 फरवरी को, कक्षा 9 की परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च को, जबकि कक्षा 11 की परीक्षा 25 से 27 फरवरी तक होगी।
- महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल ऑनलाइन तरीके से हॉल टिकट डाउनलोड कर छात्रों को दे सकते हैं। परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी।
- NTA ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 जनवरी को होगी।
- BPSC DSO/AD मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 जनवरी को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होगी।
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UG TGT, PGT, TET और सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। उम्मीदवार अब एग्जाम कैलेंडर के आधार पर अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं।
- NABARD में डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 3 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा।
- इंडियन नेवी सिविलियन (INCET 01/2025) री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा जनवरी और फरवरी में आयोजित की जाएगी।
- SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D स्किल टेस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 और 29 जनवरी को होगी।
- BCI ने ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) अब साल में दो बार कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही लॉ के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
आशा है कि आपको 22 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
