स्कूल असेंबली के लिए 2 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 2 May 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 2 मई, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 2 मई 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 2 मई की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा घोषित ‘विश्व टूना दिवस’ (World Tuna Day 2026) प्रत्येक वर्ष 2 मई को मनाया जाता है। वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को स्वीकृति दी थी, जिसके बाद इसका पहला आधिकारिक आयोजन मई 2017 में हुआ था। इस दिवस का उद्देश्य टूना मछली के सतत प्रबंधन और संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 मई को मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। दूरसंचार विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से विकसित यह प्रणाली नागरिकों को आपात स्थितियों में समय पर महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
  3. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 50 दिन शेष रहने पर 2 मई को तेलंगाना में योग महोत्सव 2026 का आयोजन करेगा।
  4. भारतीय नौसेना में नीलगिरी श्रेणी के छठे युद्धपोत, प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित ‘महेंद्रगिरी’ को मुंबई में शामिल किया गया है। यह अत्याधुनिक युद्धपोत उन्नत नौसैनिक डिजाइन, स्टील्थ तकनीक, उच्च मारक क्षमता, स्वचालन और कठिन परिस्थितियों में संचालन क्षमता से युक्त है।
  5. भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के वरिष्ठ अधिकारी विश्‍वजीत सहाय ने रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वे इससे पहले रक्षा लेखा महानियंत्रक के रूप में कार्यरत थे। 
  6. झारखंड के सात वर्षीय बालक ने पाल्‍क जलडमरूमध्य (Palk Strait) को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वह ऐसा करने वाला सबसे कम उम्र का तैराक बन गया है। बालक ने श्रीलंका और भारत के बीच लगभग 29 किलोमीटर की दूरी को अपने आयु वर्ग में रिकॉर्ड समय में पूरा किया है।
  7. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मई माह में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तथा पूर्वी मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में इससे अलग स्थिति रह सकती है।
  8. इस वर्ष अप्रैल माह में वस्तु और सेवा कर (GST) के कुल संग्रह में 8.7% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी पिछले वर्ष के अप्रैल माह की तुलना में अधिक है।
  9. भारत सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू कर दिया है। अब OCI कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। नए नियमों में डिजिटल OCI, बायोमेट्रिक आधारित फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन और बच्चों के लिए दोहरे पासपोर्ट पर प्रतिबंध शामिल है।
  10. खान मंत्रालय ने ‘महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण प्रोत्साहन योजना’ (CMRIS) के अंतर्गत 58 कंपनियों को भागीदारी के लिए पात्र घोषित किया है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 2 मई 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. यूरोपीय संसद ने चीन के नए ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ की कड़ी निंदा की है। संसद ने कहा कि यह कानून तिब्बती समुदाय की सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषायी पहचान को कमजोर करने का प्रयास है। 1 जुलाई से प्रभावी होने वाले इस कानून में सार्वजनिक जीवन में मंदारिन भाषा और चीनी विचारधारा को प्राथमिकता दी गई है।
  2. अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य के 657 पुरावशेष लौटाए हैं।
  3. उत्तरी लंदन में हुए यहूदी-विरोधी हमले के बाद ब्रिटेन ने चार साल से अधिक समय में पहली बार अपने आतंकी खतरे के स्तर को सामान्य से बढ़ाकर गंभीर कर दिया है।
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
  5. वैश्विक मीडिया संगठनों के प्रमुखों ने इजराइल सरकार से यह आग्रह किया है कि गाजा क्षेत्र में विदेशी पत्रकारों के स्वतंत्र प्रवेश एवं रिपोर्टिंग पर लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त किया जाए। यह प्रतिबंध 2023 में युद्ध की शुरुआत से ही लागू है और छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्धविराम के बावजूद जारी है।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 2 मई 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून, 2026 से एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की है। इससे दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
  2. पंजाब में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया 14 मई, 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद 13 जून तक गृह सूचीकरण चरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अपने घर से ही ऑनलाइन माध्यम के जरिए अपनी जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
  3. मिजोरम ने आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए ‘खुआरेल मोबाइल एप्लीकेशन’ का शुभारंभ किया है। यह प्रणाली आपात स्थितियों में लोगों के बीच बेहतर तालमेल और जानकारी के आदान-प्रदान के लिए बनाई गई है।
  4. महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 13.3 किलोमीटर लंबी ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना का उद्घाटन किया है। इससे मुंबई और पुणे के बीच दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा में 20 से 30 मिनट की बचत होगी। वहीं, इससे रास्ते पर लगने वाला जाम भी कम होगा।
  5. मेघालय में जनगणना के लिए स्व-गणना अभियान शुरू कर दिया गया है, जो 15 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान नागरिक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे, जिसका सत्यापन जनगणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना के साथ-साथ गृह सूचीकरण अभियान (HLO) भी शामिल है, जो 16 मई से 14 जून तक चलेगा।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 2 मई 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 44वां मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. महिला T-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान 2 मई को किया जाएगा। इसके लिए मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बैठक होगी। महिला T-20 विश्व कप का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाना है।
  3. दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने इस साल IPL में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से 2 मई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
  2. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा 2 मई को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र orissaresults.nic.in और bseodisha.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
  3. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स ‘SWAYAM’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। 21 हफ्तों के इन कोर्सेज में वीडियो, डिस्कशन फोरम, इंटरैक्टिव कंटेंट, क्विज और एक्सपर्ट गाइडेंस मिलेगी। वहीं, फाइनल असेसमेंट पास करने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। बता दें कि इन कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। असेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 7 से 9 सितंबर के बीच होगा, जबकि फाइनल परीक्षा 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। छात्र संबंधित कोर्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  4. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XXI) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर 3 मई 2026 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के 50 शहरों के 140 केंद्रों पर ओपन बुक मोड में आयोजित की जाएगी।
  5. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वेटरनरी ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. UP पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे 9 से 11 मई तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 2 मई की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*