Today’s Current Affairs in Hindi | 26 सितंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 26 September 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 26 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 26 सितंबर को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस’ (World Environmental Health Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. फाइटर पायलट ‘एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर’ (Air Marshal SP Dharkar) भारतीय वायुसेना के नए उप-प्रमुख बनेंगे। 
  3. भारत के ‘कमल चावला’ ने आईबीएसएफ विश्व पुरुष- सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप जीती है। 
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को पुणे में देश में विकसित तीन ‘परम रुद्र सुपर कम्प्यूटर’ (Param Rudra Supercomputer) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 
  5. ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड’ (SEBI) ने एक समर्पित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक आउटरीच प्रकोष्‍ठ की शुरूआत की है। 
  6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 सितंबर को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में ‘भारतीय कला महोत्सव 2024’ का उद्घाटन करेंगी।
  7. भारत ‘एशिया पावर सूचकांक’ में जापान को पीछे छोड़कर एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। 
  8. हाल ही में भारत ने महासागरों में ‘समुद्री जैव विविधता’ के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  9. CSIR–NIScPR ने ‘गुरुग्राम विश्वविद्यालय’ के साथ सहयोग करने और विज्ञान के माध्यम से समाज की सेवा करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  10. अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘ब्रिटिश काउंसिल’ (British Council) के सहयोग से वीमेन इन स्पेस लीडरशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। 
  11. केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने 25 सितंबर को गुजरात में ‘एरी रेशम उत्पादन प्रचार परियोजना’ का उद्घाटन किया है। 
  12. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा ‘एशियाई विकास बैंक’ (ADB) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जलवायु और स्वास्थ्य समाधान इंडिया कॉन्क्लेव का 25 सितंबर को दिल्ली में उद्घाटन किया गया है। 

यह भी पढ़ें –  1998 में आज ही के दिन ‘महानतम खिलाड़ी’ सचिन तेंदुलकर ने 18वां शतक लगाकर तोड़ा था विश्व रिकाॅर्ड

26 सितंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली हैं?

(A) सिरिमावो भंडारनायके
(B) डॉ. हरिनी अमरसूर्या
(C) महिंदा राजपक्षे
(D) रानिल विक्रमसिंघे
उत्तर- डॉ. हरिनी अमरसूर्या

2. वैश्विक रेटिंग्स एजेंसी- स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान कितने प्रतिशत बरकरार रखा है?

(A) 6.8 प्रतिशत
(B) 6.9 प्रतिशत 
(C) 7.2 प्रतिशत 
(D) 8.4 प्रतिशत 
उत्तर- 6.8 प्रतिशत

3. आगामी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) बेंगलुरु
(B) नई दिल्ली
(C) पणजी 
(D) गांधीनगर
उत्तर- पणजी

4. सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में भारत ने किसे 3-0 से हराया है?

(A) बांग्लादेश
(B) पाकिस्तान 
(C) नेपाल 
(D) मालदीव
उत्तर- मालदीव 

5. 41वीं भारतीय तटरक्षक कमांडरों की कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किसने किया है?

(A) राजनाथ सिंह 
(B) अमित शाह 
(C) अनुराग ठाकुर
(D) नरेंद्र सिंह तोमर
उत्तर- राजनाथ सिंह 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*