Today’s Current Affairs in Hindi | 20 मई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 मई 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

20 मई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:

  1. हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने दोनों देशों के उद्यमी समुदायों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक ‘स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’ शुरू किया है।
  2. हाल ही में मोटे अनाज की खेती को पुनर्जीवित करने और किसानों को समर्थन देने के लिए ‘ओडिशा मिलेट मिशन’ ओडिशा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा है।
  3. हाल ही में एमी पोप को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम)’ का अगला महानिदेशक चुना गया है।
  4. हाल ही में मनोज सोनी ने ‘संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)’ के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है।
  5. हाल ही में उत्तर प्रदेश ‘सबसे ज्यादा GI Tags प्राप्त’ करने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचा है।
  6. हाल ही में मिजोरम में ‘उड़ने वाली छिपकली’ की प्रजाति मिली है।
  7. हाल ही में ‘RBI ने 7 NBC’ का लाइसेंस रद कर दिया है। 
  8. हाल ही में हरियाणा ने ‘13वीं हॉकी इंडिया’ सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है।
  9. हाल ही में ‘सोनल श्रीवास्तव’ को वेदांता का नया मुख्य वित्तीय अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
  10. हाल ही में इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपनी नई किताब ‘माई लाइफ इन डिजाइन’ लॉन्च की है।
  11. हाल ही में ‘विश्व उच्च रक्तचाप दिवस’ 2023 मनाया गया है।
  12. हाल ही में ‘आरबीआई ने 2000 के नोटों की’ वापसी की घोषणा की है।
  13. हाल ही में ‘भारत सरकार ने आर्डिनेंस’ पास किया है जिससे एलजी को ट्रांसफर और पोस्टिंग की पाॅवर दी गई है।
  14. हाल ही में घोषणा की गई है कि ‘सुप्रीम कोर्ट की बेंच फुल स्ट्रेंथ’ के साथ काम करेंगी।
  15. हाल ही में ‘डिफेंस प्रोडक्शन की ग्रोथ’ काफी बढ़कर सामने आई है जो कि पिछले साल 12 प्रतिशत से ज्यादा है।
  16. हाल ही में ‘सलमान रुश्दी को शताब्दी साहस पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  17. हाल ही में ‘प्रशांत दामले’ को अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  18. हाल ही में ‘बिहार राज्य’ ने घोषणा की है कि वह 1 करोड़ से अधिक ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करेगा।
  19. हाल ही में ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया गया है।
  20. हाल ही में राजनीति से जुड़े ‘रतन लाल कटारिया जी’ का निधन हो गया है।

Today History in Hindi| 20 May- आज ही के दिन पारित हुआ था रेलवे श्रम अधिनियम, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

20 मई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

  1. 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप किस राज्य ने जीती है?
  1. पंजाब
  2. हरियाणा
  3. मध्य प्रदेश
  4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर- (B) हरियाण

2. ‘संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)’ के अध्यक्ष के रूप में किसने शपथ ली है?

  1. मनोज सोनी
  2. प्रशांत दामले
  3. सलमान रुश्दी
  4. इनमें से कोई नहीं।
    उत्तर- (A) मनोज सोनी

3. विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2023 कब मनाया गया?

  1. 18 मई
  2. 16 मई
  3. 17 मई
  4. 19 मई
    उत्तर- (C) 17 मई

4. भारत ने किस देश के साथ ’50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’ लॉन्च किया?

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. अमेरिका
  3. बांग्लादेश
  4. सर्बिया
    उत्तर: (C) बांग्लादेश

5. किस राज्य ने घोषणा कि है कि वह 1 करोड़ से अधिक ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करेगा?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. पंजाब
  4. बिहार
    उत्तर- (D) बिहार

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*