Today’s Current Affairs in Hindi | 22 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 22 मई को दुनियाभर मेंअंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस मनाया जाता है।
  2. भारत की ‘एकता भयान’ ने विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में महिलाओं की एफ-51 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। 
  3. भारत ‘कोच्चि’ में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा। 
  4. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है। 
  5. शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति और एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीतारम ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2024’ के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। 
  6. ‘जॉन स्लेवेन’ को अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
  7. एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह राष्ट्र इंडोनेशिया में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है। 
  8. FSSAI ने फल व्यापारियों को फल पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। 
  9. डीएएचडी और यूएनडीपी ने वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 
  10. ‘सिक्किम’ राज्य 25 मई से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से संचालित यातायात प्रणाली शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं भारत की बछेन्द्री पाल

22 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. लाई-चिंग-ते किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं?

(A) जापान  
(B) साउथ कोरिया
(C) वियतनाम 
(D) ताइवान 
उत्तर- ताइवान

2. आर्तारा-24 ललित कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ किया गया है? 

(A) दुबई   
(B) दोहा 
(C) मस्कट
(D) कुवैत सिटी
उत्तर- दुबई

3. विश्व पैरा एथेलेटिक्‍स चैंपियनशिप में किस भारतीय एथलीट ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है?

(A) गुली ज्योति
(B) मनप्रीत कौर 
(C) दीप्ति जीवांजी
(D) शिवानी सिंह 
उत्तर- दीप्ति जीवांजी

4. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला कौन बनीं है?

(A) ज्योति आत्रे
(B) विमला सिंह 
(C) मधु शर्मा 
(D) विनीता मेहरा
उत्तर- ज्योति आत्रे

5. कनफेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

(A) राजीव मेमानी 
(B) संजीव पुरी
(C) आर मुकुंदन
(D) आर दिनेश
उत्तर- संजीव पुरी

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*