यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
भारत में आज मनाया जाएगा आयुध निर्माण दिवस
- भारत में हर वर्ष 18 मार्च को आयुध निर्माण दिवस (Ordnance Factories’ Day) मनाया जाता है। यह दिन कोलकाता के पास कोसीपुर में औपनिवेशिक पहली आयुध निर्माण की स्थापना की याद में मनाया जाता है, जो कि 18 मार्च, 1801 को शुरू हुई थी।
दिल्ली विधान सभा 18 मार्च से नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन करेगी
- दिल्ली विधान सभा 18 मार्च से नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।
- बताना चाहेंगे इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को संसदीय प्रक्रिया, आचार संहिता और सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी प्रदान करना है।
मौसम विभाग ने आज कई क्षेत्रों में लू और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया
- मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार 18 मार्च को ओडिशा के उत्तरी आंतरिक भागों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। जबकि तटीय गुजरात, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।
रूस का प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2025 में भाग लेगा
- रूस का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में 19 से 21 मार्च तक होने वाले स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2025 (Smart Cities India expo 2025) में भाग लेगा। इसका नेतृत्व मॉस्को शासन के मंत्री और भारत के साथ व्यावसायिक सहयोग परिषद के अध्यक्ष सर्गेई चेरेमिन (Sergey Cheremin) करेंगे।
- बताना चाहेंगे स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो डिजिटल प्रौद्योगिकी, सतत विकास और शहरी नवाचार के क्षेत्रों के दिग्गजों को एक साथ लाने के लिए विश्व का एक विशाल मंच है।
पीएम नरेंद्र मोदी सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल से जुड़े
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) से जुड़ गए हैं। बता दें कि इसका उपयोग अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करते हैं।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान के खजूरी पर्यटन क्षेत्र में चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को छोड़ा गया
- मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno Wildlife Sanctuary) के खजूरी पर्यटन क्षेत्र में चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को छोड़ा गया है। शावकों में दो नर और दो मादा हैं।
- बताना चाहेंगे इन 5 चीतों को छोड़े जाने के बाद खुले जंगल में इनकी संख्या 17 हो गई है।
पब्लिक हॉलिडे के बावजूद 31 मार्च को खुलेंगे रहेंगे सभी बैंक, RBI का बड़ा फैसला
- देश के सभी बैंक करदाताओं की सुविधा के लिए 31 मार्च 2025 को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद लेन-देन के लिए खुले रहेंगे। RBI ने बैंकों को अलग से निर्देश जारी करते हुए 31 मार्च को सामान्य कार्य समय तक काउंटर पर लेन-देन के लिए शाखाएं खुली रखने को कहा है।
दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की
- दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की है, इसका उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अभिनव 5G-संचालित तकनीक के विकास में तेजी लाना है। यह पहल छात्रों, स्टार्टअप और पेशेवरों को 100 से अधिक 5G यूज़ केस लैब्स के फंडिंग और पहुँच में मदद प्रदान करेगा।
- बताना चाहेंगे विजेताओं को पुरस्कार भी दिये जाएंगे जिसमें प्रथम स्थान के लिए 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान के लिए डेढ लाख रुपये शामिल हैं।
जस्टिस जॉय माल्या बागची ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली
- भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सोमवार 17 मार्च को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉय माल्या बागची (Joymalya Bagchi) को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति बागची की नियुक्ति के साथ सर्वोच्च न्यायालय में अब 33 न्यायाधीश हो गए हैं।
सीनियर IPS ऑफिसर मनीष शंकर शर्मा का निधन हुआ
- मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) मनीष शंकर शर्मा (IPS Manish Shankar Sharma) का सोमवार 17 मार्च को निधन हो गया है। वे 58 वर्ष के थे।
यह भी पढ़ें – आयुध निर्माण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
अमरीकी-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार 18 मार्च को यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे।
लेबनान और सीरिया ने संघर्ष-विराम समझौते पर लगाई मुहर
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेबनान और सीरिया ने सीमा पर दो दिनों से चल रही झड़पों को रोकने के लिए संघर्ष विराम के समझौते पर मुहर लगा दी है।
कांगो सरकार आज अंगोला में रवांडा समर्थित M23 विद्रोही-गुट के साथ शांति वार्ता में शामिल होगी
- कांगो सरकार मंगलवार 18 मार्च को अंगोला में रवांडा समर्थित M23 विद्रोही गुट के साथ शांति वार्ता में शामिल होगी। इस गुट ने कांगो के खनिज समृद्ध पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा कर रखा है।
भारत-न्यूजीलैंड ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, शिक्षा, खेल, बागवानी और वानिकी क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं दोनों पक्षों के बीच अधिकृत आर्थिक संचालन पारस्परिक मान्यता समझौते का भी आदान-प्रदान हुआ।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से 18 मार्च को आएंगे वापस
- NASA के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार यानी 18 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे। वे पिछले नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए थे।
- वहीं उनके साथ नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान से वापस आएंगे।
खेल करंट अफेयर्स
IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को फिर से शामिल करने की मंजूरी दी
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को फिर से शामिल करने की मंजूरी दी है।
कबड्डी विश्व कप 2025 में आज भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी
- कबड्डी विश्व कप 2025 में, मंगलवार 18 मार्च को इंग्लैंड में वॉल्वरहैम्प्टन के मैदान में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें उतरेंगी।
- बताना चाहेंगे भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे महिला टीम का सामना ग्रुप डी की वेल्स टीम के साथ होगा, जबकि भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे पुरुष टीम ग्रुप बी की स्कॉटलैंड के साथ भिड़ेगी।
यह भी पढ़ें – 18 मार्च का इतिहास
18 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है?
(A) 36वां
(B) 38वां
(C) 40वां
(D) 44वां
उत्तर- 38वां
2. हाल ही में डॉ. देवेंद्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे कौन थे?
(A) इतिहासकार
(B) शिक्षाविद
(C) वैज्ञानिक
(D) राजनीतिज्ञ
उत्तर- राजनीतिज्ञ
3. हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला का उद्घाटन किसने किया है?
(A) अमित शाह
(B) राजनाथ सिंह
(C) अनुप्रिया पटेल
(D) डॉ. जितेंद्र सिंह
उत्तर- अनुप्रिया पटेल
4. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए किसने ऐप लॉन्च किया है?
(A) निर्मला सीतारमण
(B) नरेंद्र सिंह तोमर
(C) पीयूष गोयल
(D) मनसुख मांडविया
उत्तर- निर्मला सीतारमण
5. कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन कहाँ किया गया है?
(A) स्पेन
(B) इंग्लैंड
(C) फ्रांस
(D) इटली
उत्तर- इंग्लैंड
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 18 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।