Today’s Current Affairs in Hindi | 11 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 11 August 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. राष्‍ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ को तिमोर लेस्‍ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर’ से सम्मानित किया गया हैं। 
  2. प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ 11 अगस्त को 109 उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्में जारी करेंगे। 
  3. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘टीवी सोमनाथन’ को अगले दो वर्ष के लिए नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है।
  4. रक्षा मंत्रालय के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट किलिमंजारो’ के उहुरू शिखर पर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। 
  5. राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्‍थान ने आपदा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक दिन की राष्‍ट्रीय कार्यशाला आयोजित करके पहला ‘राष्‍ट्रीय अं‍तरिक्ष दिवस 2024’ मनाया है। 
  6. बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ‘ओबैदुल हसन’ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। 
  7. भारत के सहयोग से ‘नेपाल’ में तीन प्रमुख पेट्रोलियम परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। 
  8. यूट्यूब की पूर्व सीईओ ‘सुसान वोज्स्की’ (Susan Wojcicki) का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  9. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री ‘नटवर सिंह’ का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  10. भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया में ‘अभ्यास उदार शक्ति 2024’ में सफल भागीदारी के बाद 10 अगस्त 24 को भारत लौट आई हैं।

यह भी पढ़ें – 1908 में आज ही के दिन ‘क्रांतिकारी’ खुदीराम बोस को दी गई थी फांसी

11 अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किस देश ने प्रतिबंध लगा दिया है?

(A) वेनेजुएला
(B) सोमालिया  
(C) इराक 
(D) अजरबैजान 
उत्तर- वेनेजुएला

2. भारत का पहला चौबीसों घंटे चलने वाला अनाज एटीएम किस राज्य में खोला गया है?

(A) नगालैंड  
(B) त्रिपुरा 
(C) उत्तर प्रदेश
(D) ओडिशा 
उत्तर- ओडिशा 

3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है?

(A) प्रेसिडेंसी कॉलेज
(B) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(C) दिल्ली विश्वविद्यालय 
(D) एमिटी विश्वविद्यालय
उत्तर- एमिटी विश्वविद्यालय

4. पेरिस ओलंपिक में किस भारतीय पहलवान ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में काँस्य पदक जीता है?

(A) रवि कुमार दहिया
(B) निरंजन दास
(C) अमन सेहरावत
(D) बेसिक कुदुखोव
उत्तर- अमन सेहरावत

5. केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठनों का 28वां सम्मेलन 12-13 अगस्त 2024 को कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) बेंगलुरु 
(B) पटना 
(C) नई दिल्ली 
(D) मुंबई 
उत्तर- नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*