Today’s Current Affairs in Hindi | 09 सितंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 September 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 सितंबर तक ‘सेमिकॉन इंडिया’ का आयोजन करेगी। 
  2. इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ‘मोईन अली’ (Moeen Ali Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  3. अल्जीरिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ‘अब्देल मदजिद तेब्बोने’ को विजयी घोषित किया गया है।
  4. पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य सहित कुल ‘29 पदकों’ पर जीत दर्ज की। 
  5. टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने सूचना और प्रसारण मंत्री ‘अश्विनी वैष्‍णव’ को प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल किया है। 
  6. ‘एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय’ 09 सितंबर से दिल्ली में तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करेगा।
  7. मशहूर अभिनेता ‘विकास सेठी’ (Vikas Sethi) का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  8. इस वर्ष सितंबर के पहले सप्‍ताह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में लगभग ‘11 हजार करोड़ रुपये’ का निवेश किया है। 
  9. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर ‘एंड्रयू फ्लिंटॉफ’ को इंग्लैंड लायंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।
  10. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 09 सितंबर को ‘वस्तु और सेवाकर’ (GST) परिषद की 54वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी। 

यह भी पढ़ें – 1945 में आज ही के दिन पहले ‘कंप्यूटर बग’ की हुई थी खोज

09 सितंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. केंद्र सरकार ने किसे नया वित्त सचिव नामित किया है?

(A) तुहिन कांत पांडेय
(B) अनिरुद्ध झा   
(C) मनोज शर्मा 
(D) विजयकांत त्रिपाठी
उत्तर- तुहिन कांत पांडेय

2. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश में कहाँ ‘सैनिक स्कूल’ का उद्घाटन किया है?

(A) लखनऊ 
(B) मेरठ   
(C) गोरखपुर
(D) वाराणसी
उत्तर- गोरखपुर

3. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और किस मंत्रालय ने सामाजिक परिवर्तन की प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए है?

(A) संस्कृति मंत्रालय
(B) पंचायती राज मंत्रालय
(C) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(D) गृह मंत्रालय 
उत्तर- पंचायती राज मंत्रालय 

4. भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन ‘आशा छात्रवृति’ कार्यक्रम के तहत कितने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा?

(A) 01 हजार 
(B) 03 हजार 
(C) 05 हजार 
(D) 10 हजार  
उत्तर- 10 हजार  

5. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कितने अन्य हवाईअड्डों पर डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया है?

(A) 5 
(B) 8 
(C) 9 
(D) 10
उत्तर-

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*