Today’s Current Affairs in Hindi | 08 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 08 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 08 अक्टूबर को ‘भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. वर्ष 2024 में अमरीका के दो वैज्ञानिकों ‘विक्टर एंब्रोस’ और ‘गैरी रूवकुन’ को मेडिसिन में प्रतिष्ठित ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। 
  3. राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मु8 अक्टूबर को नई दिल्ली में ‘70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ प्रदान करेंगी। बता दें कि ये पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए दिए जाएंगे।
  4. नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्‍यम 8 अक्टूबर को बिहार के गया में ‘आधुनिक बिहार लैब’ का शुभारंभ करेंगे।
  5. ‘आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता’ 8 अक्टूबर को फिनलैंड के वांटा में शुरू होगी। छह दिन की यह प्रतियोगिता 13 अक्‍तूबर को संपन्न होगी।
  6. दार्जिलिंग के ‘पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान’ (Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park) के ‘लाल पांडा कार्यक्रम‘ को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम (वाजा) कंजर्वेशन अवार्ड 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।
  7. भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर को ताम्बरम स्थित वायु सेना केंद्र में अपना ‘92वां स्‍थापना दिवस’ मना रही है।  
  8. भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 8 अक्टूबर से लद्दाख के थोइस से सात हजार किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता कार रैली’ निकाली जाएगी। बता दें कि इस कार रैली का समापन 29 अक्‍तूबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचने के साथ होगा। 
  9. ‘विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्‍मेलन’ 14 से 24 अक्टूबर तक नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। 
  10. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 7 अक्टूबर को मुंबई के कांदिवली में ‘कौशल विकास केंद्र’ का उद्घाटन किया है। 
  11. ‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड’ (CBDT) ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है।
  12. केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर ‘एम. राजेश्‍वर राव’ के कार्यकाल में विस्‍तार किया है। जो कि 9 अक्‍टूबर, 2024 से प्रभावी होगा।
  13. विश्व बैंक समूह के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ ने ‘श्रीलंका’ के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम को 20 करोड़ अमरीकी डॉलर का पैकेज दिया है।
  14. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ‘जगत प्रकाश नड्डा’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  15. ‘सेंट लूसिया किंग्स’ ने 7 अक्टूबर को गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर अपना पहला कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खिताब जीता है। 

यह भी पढ़ें – 1932 में आज ही के दिन हुई थी ‘भारतीय वायुसेना दिवस’ मनाने की शुरुआत

08 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

(A) कैरोलिना मुचोवा
(B) सेरेना विलियम्स
(C) कोको गॉफ 
(D) आर्यना सबालेंका 
उत्तर- कोको गॉफ

2. महाकुंभ 2025 के लिए बहुरंगी नए प्रतीक चिह्न का अनावरण किसने किया है?

(A) योगी आदित्‍यनाथ
(B) केशव प्रसाद मौर्य 
(C) अनुप्रिया पटेल 
(D) मनोज सिन्हा 
उत्तर- योगी आदित्‍यनाथ

3. स्वदेशी नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए डिफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन किसने किया है?

(A) नरेंद्र मोदी 
(B) राजनाथ सिंह
(C) अमित शाह 
(D) अनुराग ठाकुर
उत्तर- राजनाथ सिंह 

4. 24वें लेफ्टिनेंट गवर्नर गोल्‍फ टूर्नामेंट का समापन किस केंद्र शासित प्रदेश में हुआ है?

(A) लक्षद्वीप 
(B) चंडीगढ़
(C) लद्दाख
(D) दिल्ली 
उत्तर- दिल्ली

5. भारतीय नौसेना ने अपने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) की तैनाती किस देश में की है?

(A) ओमान 
(B) कुवैत 
(C) क़तर  
(D) संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर- ओमान

यह भी पढ़ें –  07 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*