Today’s Current Affairs in Hindi | 06 सितंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 September 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 06 सितंबर को ‘राष्ट्रीय पुस्तक वाचन दिवस’ (National Reading Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ‘मिशेल बार्नियर’ (Michel Barnier) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है। 
  3. पेरिस पैरालंपिक 2024 में 05 सितंबर को ‘कपिल परमार’ ने पुरुषों की जे-1 जूडो स्‍पर्धा के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। 
  4. केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना’ के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन की समय-सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। 
  5. ‘भारतीय तटरक्षक बल’ ने 05 सितंबर को दक्षिण कोरिया के इंछन में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक में भाग लिया है। 
  6. केंद्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग के साथ संघर्षविराम समझौते को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  7. अफ्रीका में मंकीपॉक्स की रोकथाम में सहायता के लिए ‘माल्टा’ यूरोपीय संघ के अन्‍य सदस्‍यों में शामिल हुआ है। 
  8. भारतीय सेना ने लद्दाख में सीमावर्ती गांवों के युवाओं में खेल, शारीरिक फिटनेस और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच बटालिक में पांच दिवसीय ‘अंतर-ग्राम वॉलीबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन किया है। 
  9. ‘जसदीप सिंह गिल’ (Jasdeep Singh Gill) राधा स्वामी सत्संग डेरा व्यास के नए मुखी बने है। बता दें कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जसदीप सिंह गिल का नाम घोषित किया है।
  10. ‘केंद्रीय आयुष मंत्रालय’ की घोषणा के अनुसार आयुर्वेद, यूनानी, योग और होम्योपैथी चिकित्सा के लिए नेशनल एग्जिट परीक्षा (NExT) 2021-2022 बैच और उससे आगे के बैचों के लिए अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें – 2005 में आज ही के दिन ‘परमवीर चक्र सम्मानित’ भारतीय मेजर धनसिंह थापा का हुआ था निधन

06 सितंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कितने चयनित शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024’ प्रदान किया हैं?

(A) 80
(B) 82
(C) 84 
(D) 91 
उत्तर- 82

2. पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में किसने गोल्ड मेडल जीता है?

(A) धरमबीर
(B) हरविंदर सिंह
(C) प्रणव सूरमा
(D) अमित मोहन 
उत्तर- धरमबीर

3. इराक की राजधानी बगदाद में किस देश ने अपने दूतावास को फिर से खोला है?

(A) अमेरिका 
(B) जापान 
(C) स्विटजरलैंड
(D) साउथ कोरिया
उत्तर- स्विटजरलैंड

4. पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार किस मंत्रालय को मिला है?

(A) ग्रामीण विकास मंत्रालय 
(B) संस्कृति मंत्रालय 
(C) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(D) पंचायती राज मंत्रालय
उत्तर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 

5. इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन किसने किया है?

(A) योगी आदित्यनाथ  
(B) रेवंत रेड्डी 
(C) हिमंत बिस्वा सरमा
(D) भगवंत मान
उत्तर- रेवंत रेड्डी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*