Today School Assembly News Headlines (17 August) : स्कूल असेंबली के लिए 17 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi 17 August

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (17 August) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (17 August)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (17 August) इस प्रकार हैंः

  • जम्मू और कश्मीर में 18 सितंबर 2024 से तीन चरण में होंगे मतदान, हरियाणा में 1 अक्टूबर 2024 को वोटिंग और 4 अक्तूबर 2024 को नतीजे जारी किए जाएंगे।
  • भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों में कवच 4.0 लगायेगी।
  • शिमला में 10वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आरंभ, 27 विदेशी के साथ 20 राज्यों की फिल्मों किया जाएगा प्रदर्शन।
  • 15 दिन बाद फिर शुरू हुई केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर यात्रा।
  • इसरो एसएसएलवी डी-3 की सफल लॉन्चिंग की।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नीट यूजी काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग 16 अगस्त 2024 से शुरू हुई।
  • युवाओं को आकर्षक सिविल सेवा नौकरियों के दायरे से बाहर आने की जरूरत : जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति 
  • यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जल्द हो सकता है जारी। 
  • फोटो और हस्ताक्षर में हुई ये गड़बड़ी तो रद्द हो जाएगा आवेदन : एसएससी 
  • उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस के करीब 5000 पदों पर निकली भर्ती।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • आकाशवाणी के प्रति घंटा समाचार बुलेटिनों के प्रसारण क्रम को किया गया संशोधित।
  • केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने कहा- डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के मामले में संबंधित संस्थान के प्रमुख को छह घंटे के भीतर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
  • ऋषभ शेट्टी ने ‘कंतारा’ के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार।
  • संसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नेपाल का सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक न्यूयॉर्क में करने का प्रस्ताव।
  • पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन की बेटी पैटोंगटारन शिनावात्रा होंगी थाईलैंड की अगली प्रधानमंत्री।
  • भारत की मेजबानी में आयोजित होगा तीसरा ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने का किया आह्वान।
  • ताइवान में 24 घंटे के भीतर दूसरा भूकंप, 6.3 मापी गई तीव्रता।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शूटर मनु भाकर को किया सम्मानित।
  • पेरिस पैरालंपिक खेलों में सुमित और भाग्यश्री होंगे ध्वजवाहक, करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व।
  • ईशान किशन ने बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में 107 गेंदों का सामना करते हुए 114 रन बनाए।
  • माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध राहुल गुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को में तिरंगा फहराया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

17 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2009 में 17 अगस्त के दिन ही आंतरिक सुरक्षा के मामले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
  • 2008 में 17 अगस्त को ही झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया था।
  • 2007 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे संग हुई थी।
  • 1947 में आज ही के दिन भारत की आजादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना हुई थी।
  • 1941 में 17 अगस्त को ही पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया था।
  • 1917 में आज ही के दिन इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1915 में 17 अगस्त को ही चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1909 में आज ही के दिन मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैद खाने में फांसी दी गई थी।
  • 1869 में आज ही के दिन पहली अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता लंदन की टेम्स नदी पर हुई थी।
  • 1858 में 17 अगस्त को ही हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया था।
  • 1836 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किए गए थे।
  • 1922 में आज ही के दिन अंगोलाई राजनीतिज्ञ अगस्टीन्हो नीटो का जन्म हुआ था।
  • 1941 में 17 अगस्त के दिन ही भारतीय रिजर्व बैंक के 21वें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1787 में 17 अगस्त को ही यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की अनुमति मिली थी।
  • 1743 में आज ही के दिन स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर साइन किए गए थे।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। -डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 01 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (17 August) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*