Today School Assembly News Headlines (10 August) : स्कूल असेंबली के लिए 10 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (10 August) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (10 August) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (10 August)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (10 August) इस प्रकार हैंः

  • हर घर तिरंगा अभियान ने 9-15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान शुरू किया गया।
  • संसद ने वित्त, विनियोग और जम्मू-कश्मीर विधेयक पारित किए।
  • वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 विस्तृत समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया।
  • वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक फुटवियर बाजार का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में पाकिस्तानी हैंडल समेत चार आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
  • ओडिशा में भारत के पहले राइस एटीएम का उद्घाटन किया गया है। बता दें कि राशन कार्ड धारक राइस एटीएम के माध्यम से एक बार में 25 किलो चावल निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • DU UG Admission 2024: CSAS वरीयता भरने (Preference Filling) की समय सीमा बढ़ाई गई, अब तक 3 लाख से अधिक ने आवेदन किया।
  • SSC CGL 2024 : SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) टियर 1 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। 
  • केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) 2024 राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन की घोषणा 8 अगस्त, 2024 को की गई है। 
  • आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET) 2024 के लिए काउंसलिंग की तारीखों में संशोधन किया है।
  • Constable Recruitment 2024 : जम्मू कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 4002 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है।
  • HP Board 10th Revaluation Result 2024 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 8 अगस्त 2024 को 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए रिवैल्युएशन रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
  • ISRO Courses Free : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा एक कोर्स शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत मॉडर्न टेक्नोलॉजी और स्पेस रिसर्च को एक साथ बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन कदम होगा।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • आईएमडी ने पूरे भारत में इस सप्ताह भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
  • भारत के चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दो दिवसीय समीक्षा शुरू की।
  • हरियाणा मंत्रिमंडल ने हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) के अध्यादेश को दी मंजूरी।
  • केंद्र को AFSPA हटाने के लिए मनाएंगे : मणिपुर के सीएम।
  • हरियाणा कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक आयु के मीडियाकर्मियों के लिए पेंशन योजना संशोधन को मंजूरी दी।
  • एनएसई के पंजीकृत निवेशक आधार ने पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।
  • जापान ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद मेगाक्वेक एडवाइजरी जारी की।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेलिंगटन में सफल बैठकों के बाद ऑकलैंड पहुँचीं।
  • ब्रिटेन के विदेश सचिव ने बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए डॉ. जयशंकर से बात की।
  • 19,000 भारतीय लोग वर्तमान में बांग्लादेश में है और इनमें 9,000 छात्र शामिल हैं : विदेश मंत्रालय।
  • प्लांट4मदर अभियान के तहत श्रीलंका-भारत मैत्री आर्क का उद्घाटन किया गया।
  • रूस ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा सीमा पार से किए गए दुर्लभ हमले के बीच कुर्स्क क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नीरज चोपड़ा ने 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता; राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय बधाई दी।
  • भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक कांस्य पदक जीते; नेताओं ने बधाई दी।
  • पेरिस 2024 ओलंपिक : भारत ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस 2024 ओलंपिक में इतिहास रच दिया है।
  • पेरिस ओलंपिक में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन सेहरावत सेमीफाइनल में पहुंचे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2036 ओलंपिक की बोली के लिए भावी मेजबान आयोग से बातचीत शुरू की।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

10 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2010 में 10 अगस्त को ही भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र (satellite positioning system based aircraft navigation system) गगन की सफल टेस्टिंग की थी।
  • 2008 में आज ही के दिन चेन्नई की लैब में एंटी एड्स वैक्सीन की सफल टेस्टिंग की गई थी।
  • 2006 में 10 अगस्त को ही श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई में 50 नागरिकों मार दिया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और सूडान के बीच दार्फुर कार्ययोजना पर साइन किए गए थे।
  • 1990 में 10 अगस्त को ही 1.3 वर्ष की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मैगलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा था।
  • 1963 में आज ही के दिन चंबल से निकलकर सियासी गलियारों तक पहुंचने वाली फूलन देवी का जन्म हुआ था।
  • 1894 में आज ही के दिन देश के चौथे राष्ट्रपति वी.वी.गिरी का जन्म हुआ था।
  • 1860 में 10 अगस्त को ही हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म हुआ था।
  • 1999 में 10 अगस्त के दिन ही भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ था।
  • 1980 में 10 अगस्त के दिन ही भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन हुआ था।
  • 1977 में आज ही के दिन ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

सीखने के लिए जुनून पैदा कीजिये, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप कभी भी आगे बढ़ने से नहीं घबराएंगे– एंथोनी जे डी एंजेलो।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 01 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (10 August) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*