आपके सवाल- SUPER TET की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read

Super TET की फुल फाॅर्म सुपर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Super Teacher Eligibility Test) है और यह उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होती है। यह एग्जाम उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है जो सरकारी और निजी स्कूलों में प्राइमरी और सेकेंडरी लेवल पर टीचर के पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं। सुपर टीईटी परीक्षा का सेकेंडरी और फाउंडेशन लेवल है और केवल योग्य सीटीईटी/यूपीटीईटी वाले उम्मीदवार ही यह परीक्षा दे सकते हैं।

SUPER TET के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

SUPER TET के लिए कैंडिडेट को 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और प्रारंभिक अध्ययन डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही 50 प्रतिशत अंकों के साथ 4 साल का बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) सर्टिफिकेट की आवश्यकता है। इसके अलावा ग्रेजुएशन डिग्री और 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा और बीएड की जरूरत पड़ती है।

SUPER TET एग्जाम के लिए तैयारी कैसे करें?

सुपर टेट एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट शुरू से बेहतर बनाएं और उसी के अनुसार अपनी तैयारी शुरू करें। अपने टाइम को अलग-अलग बांट कर पढ़ाई शुरू करें। 
प्रैक्टिस: सुपर टेट के लिए प्रैक्टिस की काफी जरूरत पड़ती है। प्रैक्टिस से आप क्लेरिटी और एक्यूरेसी के साथ में जवाब से सकते हैं। 
पेपर नोट्स: बेसिक फॉर्मूला की लिस्ट बनाएं। इससे आपको रिवाइजिंग प्रक्रिया में मदद मिलेगी। 
बुक सिलेक्शन: आप जितनी प्रैक्टिस करते हैं उतना उस विषय में मजबूत होते हैं, लेकिन सबसे अधिक जरूरी यह है कि आप अपने लिए बेस्ट बुक्स सिलेक्ट करें।

FAQs

SUPER TET के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

उत्तर- SUPER TET के लिए आयु सीमा  21 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।

SUPER TET का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- SUPER TET का पूरा नाम सुपर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट है।

SUPER TET में कितने अंक आने जरूरी हैं?

उत्तर- जनरल कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 45प्रतिशत अंक लाने होते हैं और ओबीसी/एससी/एसटी कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको SUPER TET की फुल फॉर्म क्या है? से जुड़ी जानकारी दी है। यदि आप इसी तरह के और भी आकर्षक ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो आप Leverage Edu Hindi Blogs लिंक द्वारा पढ़ सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*