भारत में MBA के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय कौन से हैं?

1 minute read
भारत में MBA के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय कौन से हैं?

हैलो शुभम,

वर्तमान में कॉर्पोरेट, इंडस्ट्रियल, अर्थव्यवस्था क्षेत्र जिस प्रकार से ग्रो कर रहें है, उनमें एमबीए छात्रों की मांग बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि भारत में अधिकत्तर छात्र ग्रेजुएशन के बाद MBA करना चाहते हैं। MBA मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों की मदद करने के लिए स्पेशल सब्जेक्ट्स की एक सीरीज़ प्रदान करता है। बिजनेस स्कूल ग्लोबल मार्किट के लिए एथिकल बिज़नेस लीडर्स को तैयार करने के लिए MBA प्रोग्राम्स प्रदान कर रहे हैं। MBA के पहले साल में छात्रों को मैनेजमेंट के विषय पढ़ाए जाते हैं और दूसरे साल में आपके द्वारा चुने गए विशेष विषय पढ़ाए जाते हैं।

  • IIM अहमदाबाद – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट
  • IIM बैंगलोर – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कर्नाटक
  • IIM कलकत्ता – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट
  • IIM लखनऊ – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट
  • VGSOM IIT खरगपुर – विनोद गुप्ता स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट
  • IIM कॉज़िकोडे – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, केरल
  • IIM इंदौर – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट
  • डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़, IIT दिल्ली
  • XLRI ज़ेवियर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट
  • MDI गुडगाँव – मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, बैंगलोर

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, बैंगलोर आज इंडिया में नंबर 1 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट है जो अपने  व्यवसायीक शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। इस इंस्टिट्यूट की स्थापना सन 1973 ई. में हुई थी जिसका उद्देश्य भारत में मैनेजमेंट शिक्षा को बढ़ावा देना था।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद अपने बेहतरीन शिक्षा और प्लेसमेंट के लिए पूरे इंडिया में प्रसिद्ध है इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 11 दिसंबर 1961 को हुई थी। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कलकत्ता

भारत के टॉप IIM’S में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कलकत्ता नंबर 3 पर है। इस कॉलेज की स्थापना सन 1961 में हुई थी। आज देश के लगभग सभी विद्यार्थि इस कॉलेज से MBA में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए एडमिशन की लाइन में लगे रहते हैं। 

भारत में टॉप 5 प्राइवेट एमबीए कॉलेज

भारत के टॉप प्राइवेट एमबीए कॉलेज की लिस्ट नीचे तालिका में दी गई है-

काॅलेजअनुमानित फीस 
एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट20 लाख से 23 लाख
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट24 लाख
सिमबायसिस इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे22 लाख से 23 लाख
एसपी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च20 लाख से 21 लाख
एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा4 लाख से 8 लाख

भारत में एमबीए की फीस?

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) में MBA की फीस 11 लाख से 28 लाख सालाना होती है। हर IIM एडमिशन शुरू होने से पहले एडमिशन पॉलिसी और फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जारी करते हैं। जिसमें बताया जाता है कि किस-किस IIM ब्रांच में MBA प्रोग्राम के दौरान कितनी फीस लगती है।

अकादमिक सेशन 2021-23 के लिए PGP प्रोग्राम के लिए IIM अहमदाबाद की सालाना फीस 28 लाख रुपये है, वहीं IIM कलकत्ता में सालाना फीस 27 लाख रुपये है। IIM बेंगलुरु की सालाना फीस 23 लाख रुपये है। वहीं अगर आप विदेशों से एमबीए करना चाहते है तो उसकी सालाना फीस 25 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती हैं।

उम्मीद है आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा। ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*