सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए

1 minute read
सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन

सिक्किम में जो व्यंजन हैं, वे भारत के अन्य हिस्सों में नहीं मिलते। स्ट्रीट फूड हो या फिर विशेष व्यंजन सिक्किम की पहचान बने हुए हैं। सिक्किम के व्यंजनों में अलग ही स्वाद होता है और यह अन्य राज्यों से काफी अलग होते हैं। यदि आप सिक्किम घूमने जाएं तो आपको वहां का प्रसिद्ध भोजन पता होना चाहिए, इसलिए इस ब्लाॅग में हम सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन जानेंगे।

सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

सिक्किम भारत का एक राज्य है। सिक्किम के खान-पान पर नेपाल और तिब्बत का महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है। तीन संस्कृतियों का यहां के रहन-सहन और खान-पान पर काफी प्रभाव पड़ा है। सिक्किम के व्यंजन सरल और स्वादिष्ट हैं। सिक्किम का प्रमुख आहार मक्का है। सिक्किम विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के विकल्प देता है।

यह भी पढ़ें- असम का प्रसिद्ध भोजन, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

सिंकी

सिंकी कुछ ऐसा है जो हर किसी को पसंद आता है। यह नेपाली व्यंजन मूली की जड़ों से बनाया जाता है। सिंकी को तैयार होने में महीनों लग जाते हैं और यह सालों तक ताज़ा रहती है, यही वजह है कि इसे अक्सर अचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है या सूप के साथ परोसा जाता है।

थुकपा

सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन जो लगभग हर पर्यटक को पसंद आता है, वह है थुकपा। यह एक नूडल सूप है। नाॅनवेज वालों के लिए भी सूप उपलब्ध है। जब आप सिक्किम में हों तो आपको थुकपा का स्वाद जरूर लेना चाहिए, क्योंकि यह स्वाद और आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

दाल भात

दाल भात कोई नया शब्द नहीं है और यह लगभग हर राज्य में पसंद किया जाता है। लेकिन, लोगों को यह नहीं पता कि इस व्यंजन की उत्पत्ति सिक्किम से हुई है। इसमें उबले चावल, रोटी और दाल का सूप होता है। स्थानीय लोग नियमित रूप से दाल भात खाते हैं। दाल भात को चटनी और सब्जी के साथ भी परोसा जाता है। सिर्फ सिक्किम ही नहीं, बल्कि भारत और बांग्लादेश के सभी हिस्सों में दाल भात एक लोकप्रिय रेसिपी है। 

शैम्ब्रे

भारत के अधिकांश राज्यों की अपनी विशेष पुलाव रेसिपी है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। शैम्ब्रे सिक्किम का विशेष पुलाव है जो दोपहर के भोजन में शामिल किया जा सकता है। इसे किसी सूप या दाल के बगैर भी खाया जा सकता है।

मोमोज

स्वादिष्ट उबले हुए मोमोज़ न केवल सिक्किम में बल्कि भारत के सभी हिस्सों में भारत का पसंदीदा शाम का नाश्ता बन गए हैं। यह तिब्बती व्यंजन सिक्किम में प्रसिद्ध है। सिक्किम में घूमने जाने वाले लोग इन मोमोज का स्वाद जरूर लेते हैं। 

थेनथुक

थेनथुक एक नूडल सूप है जो सिक्किम की खासियत है और स्थानीय लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए इसे सब्जियों के साथ परोस सकते हैं। तिब्बत से उत्पन्न, थेनथुक को साइड डिश या मुख्य डिश के रूप में परोसा जाता है। आप इसे टेस्ट ऑफ तिब्बत या गंगटोक के अन्य होटलों में ले सकते हैं। 

कोदो को रोटी

कोदो को रोटी सिक्किम का एक और स्थानीय रूप से तैयार स्वादिष्ट भोजन है। लोगों को इसमें खट्टे-मीठे स्वाद का मिश्रण पसंद आता है। अगर आपको गेंहू के अलावा अन्य चीजों की रोटी पसंद है तो आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

FAQs

सिक्किम का प्रसिद्ध पेड़ क्या है?

सिक्किम का प्रसिद्ध पेड़ रोडोडेंड्रॉन है।

सिक्किम का प्रसिद्ध फल क्या है?

सिक्किम का प्रसिद्ध फल सिक्किम मंदारिन है।

सिक्किम की मुख्य फसल क्या है?

सिक्किम की मुख्य फसल गेहूं, अदरक, संतरा और चावल आदि है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*