स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना होता है। इसी उद्देश्य से यहां 13 जनवरी 2026 की ऐसी प्रमुख समाचार सुर्खियां शामिल की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र बिना अतिरिक्त व्याख्या के सहज रूप से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं, ताकि छात्र रोजमर्रा की घटनाओं की बुनियादी समझ विकसित कर सकें और असेंबली के दौरान आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें। यहाँ दी गई सभी समाचार सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 13 जनवरी 2026
नीचे 13 जनवरी 2026 की 10 प्रमुख खबरें दी गई हैं, जिन्हें स्कूल असेंबली में पढ़ा जा सकता है।
- भारत में 13 जनवरी को धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। लोहड़ी पर्व शीतकालीन संक्रांति के अंत और रबी फसलों की कटाई की खुशी के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
- केंद्रीय बजट 2026-27 एक फरवरी को रविवार के दिन लोकसभा में पेश किया जाएगा, जबकि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हैदराबाद में चलती हुई लक्ष्य पर मार करने में सक्षम मानव-पोर्टेबल टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया।
- मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी तक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।
- श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-N1 और 14 अन्य वाणिज्यिक पेलोड लेकर उड़ान भरने वाले PSLV-C62 रॉकेट के 64वें मिशन के दौरान तकनीकी खराबी आ गई।
- भारत में मत्स्य उत्पादन वर्ष 2024-25 में 106% बढ़कर लगभग 198 लाख टन हो गया, जबकि वर्ष 2013-14 में यह 95 लाख टन था।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव अमेरिका के वॉशिंगटन में जी-7 की खनिज मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसका उद्देश्य रणनीतिक संसाधनों की वैश्विक आपूर्ति को सुरक्षित बनाना है।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-544G के तहत बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे पर सफलतापूर्वक चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।
- निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सत्यापन के लिए चाय और सिनकोना बागानों के रिकॉर्ड का उपयोग करने की अनुमति दी है।
- छत्तीसगढ़ के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ाने के लिए ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA) ने रायपुर में अपना क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 13 जनवरी 2026
आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह 13 से 15 जनवरी 2026 तक इजराइल के इलात में होने वाले “सामुद्रिक खाद्य सुरक्षा: दक्षिण-पूर्व एशिया का सामुद्रिक भविष्य” द्वितीय वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इजराइल का दौरा करेंगे।
- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के तहत 2026 में राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल निकाय) नियम जारी किए हैं। इनमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भागीदारी, महासभा और कार्यकारी समिति की संरचना, चुनाव प्रक्रिया और राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय खेल संघों के सदस्यों के अयोग्यता मानदंड का ढांचा तय किया गया है।
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, भारत में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत रही है।
- भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मौजूदगी में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए कई बड़े MoU साइन किए हैं। वहीं दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार अब 50 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।
- SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2015 से वित्त वर्ष 2025 के बीच भारतीय बैंकों में जमा राशि और कर्ज की कुल रकम लगभग तीन गुना हो गई है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 13 जनवरी 2026
आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा।
- हॉकी में, SG पाइपर्स ने शूट आउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम किया।
- महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनीं। इससे पहले दीप्ति शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
आज की एजुकेशन न्यूज की मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- जम्मू कश्मीर बोर्ड ने हायर सेकेंडरी पार्ट 1 (11वीं क्लास) समर जोन की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। सभी स्ट्रीम की परीक्षाएं 28 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी।
- UPSC ने NDA/NA 1 परीक्षा के लिए तारीख और शिफ्ट समय घोषित कर दिए हैं। परीक्षा 12 अप्रैल को दो शिफ्ट में होगी और भर्ती के माध्यम से कुल 394 पद भरे जाएंगे।
- NTA ने CUET PG के लिए छात्रों को 14 जनवरी तक आवेदन पूरी करने का निर्देश दिया है। यदि फॉर्म में कोई गलती हो, तो उसे 18 से 20 जनवरी तक ठीक किया जा सकता है।
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। परीक्षा 2 और 3 फरवरी को आयोजित होगी।
- IIT गुवाहाटी द्वारा जल्द ही GATE परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर लॉग इन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- SSC ने कॉन्स्टेबल जीडी फॉर्म में करेक्शन की विंडो 13 जनवरी तक खोल दी है। जिन उम्मीदवारों के फॉर्म में कोई गलती हुई है, वे तय समय में सुधार कर लें। परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी।
आशा है कि आपको 13 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
