RBSE Rajasthan 10th, 12th Result 2024: जल्द जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, यहाँ करें चेक  

1 minute read
RBSE Rajasthan 10th, 12th Result 2024

RBSE Rajasthan 10th, 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे मई 2024 के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। हालांकि RBSE की ओर से नतीजों से संबंधित कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती हैं कि वह RBSE की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। 

बता दें कि बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर या SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की तरफ से उच्च माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2024 तक किया गया था। जबकि माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक हुआ था। आइए जानते हैं RBSE Rajasthan 10th, 12th Result 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

इन वेबसाइट्स से चेक करें रिजल्ट 

सभी छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स के माध्यम से राजस्थान बोर्ड रिज्लट 2024 की जांच कर सकते हैं:-

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajsthan.indiaresults.com

ऐसे करें चेक RBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan 10th, 12th Result 2024: यहाँ RBSE 10th, 12th रिजल्ट चेक करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाए। 
  • अब होमपेज पर “राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब RBSE 10वीं रिजल्ट या RBSE 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिंक करें।  
  • अब आपका राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एक नए पेज पर खुल जाएगा जिसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

आशा है कि आपको, RBSE Rajasthan 10th, 12th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*