Raja Ka Paryayvachi Shabd: राजा का पर्यायवाची शब्द “नृप, भूप, नृपति, महिपाल, नरेन्द्र, नरेश, सम्राट और अवनीश” होते है। राजा का अर्थ होता है किसी राज्य का शासक, जो प्रजा का नेतृत्व करता है और राज्य की सुरक्षा, न्याय और विकास का दायित्व निभाता है। राजा शब्द का उल्लेख हमारे इतिहास, साहित्य और धार्मिक ग्रंथों में प्रमुखता से देखने को मिलता है। इस ब्लॉग में आप राजा का पर्यायवाची शब्द (Raja Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, इसके साथ ही यहाँ आपको राजा शब्द का वाक्य में प्रयोग और र वर्ण से पर्यायवाची शब्दों के बारे में भी विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द
राजा का पर्यायवाची शब्द – Raja Ka Paryayvachi Shabd
राजा पर्यायवाची शब्द (Raja Ka Paryayvachi Shabd) नृप, नरेंद्र, नरेश और भूप आदि होती हैं। राजा के अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं:-
1. नृप
2. भूप
3. नृपति
4. महिपाल
5. नरेन्द्र
6. नरेश
7. छत्रपति
8. राव
9. नरपति
10. भूपति
11. भूपाल
12. महीप
13. महाराज
14. सुलतान
15. बादशाह
16. राजाधिराज
17. भूधन
18. अवनीश
यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द
राजा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग
- आज नरेश भोर से ही अपने कुछ सिपाहियों के साथ जंगल में शिकार के लिए निकल गए थे।
- इस राज्य के नए भूपति बहुत ही शूरवीर और दयालु प्रवृत्ति के हैं।
- महाराज ने आज ही अपने सेनापति को शत्रु देश पर आक्रमण का आदेश दिया है।
- छत्रपति एक वीर योद्धा थे जिन्होंने अकेले ही मुगलों की सेना को जंग में हरा दिया था।
- बादशाह अकबर ने अपनी प्रजा और राज्य के विस्तार के लिए कई नेक कार्य किए थे।
- नरेश ने प्रजा की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ शुरू कीं।
- सम्राट अशोक ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर विश्व को शांति का संदेश दिया।
- महाराज ने युद्ध के मैदान में अपनी वीरता का परिचय दिया।
- भूपति ने अपने राज्य में सभी को न्याय दिलाने का वादा किया।
- चक्रवर्ती सम्राट ने अपने साम्राज्य का विस्तार कई देशों तक किया।
- राजाधिराज के शासनकाल में राज्य में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल था।
- शासक ने प्रजा की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान निकाला।
- भूपाल ने अपनी प्रजा के लिए एक विशाल जलाशय का निर्माण करवाया।
- राजेंद्र ने अपने राज्य को शिक्षा और संस्कृति का केंद्र बना दिया।
र से पर्यावाची शब्द
र से शुरू होने वाले अन्य पर्यावाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं:-
- रात्रि- रात, यामिनी, निशा, श्रया, रजनी, त्रियामा।
- रावण- दशानन, लंकापति, लंकेश, दशकंध, दशशीश।
- रवि- प्रभाकर, दिनकर, अंशुमाली, सूर्य, सूरज, दिवाकर।
- रक्त- खून, लहू, रुधिर लोहित, शोणित।
- रमा- लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, इंदिरा, हरिप्रिया।
- रत्न- मणि, माणिक्य, रत्नाकर।
- राक्षस- दानव, असुर, निशाचर।
- रूप- आकार, स्वरूप, सूरत।
यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द
FAQs
राजा के पर्यायवाची शब्द सम्राट, नरेश, अधिपति, भूपति, चक्रवर्ती, महाराज, भूपाल, राजन, क्षत्रपति, और राजाधिराज आदि।
राजा के पर्यायवाची शब्द साहित्य, लेखन, राजाकविता, और भाषणों में भाषा को अधिक प्रभावशाली और सुंदर बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
राजा का पर्यायवाची शब्द का उपयोग हिंदी व्याकरण और शब्दावली के ज्ञान को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
राजा का सबसे प्राचीन पर्यायवाची शब्द “राजन” और “नरेश” राजा होता है, जिनका उल्लेख वैदिक साहित्य और पुराणों में मिलता है।
किसी एक राज्य का शासक होता है, राजा होता है। जबकि कई राज्यों या साम्राज्यों का शासक सम्राट कहलाते हैं।
राजा का पर्यायवाची शब्द याद करने का सबसे अच्छा तरीका हिंदी वाक्यों में इनका प्रयोग किया जाता है।
नरेश ही राजा का पर्यायवाची शब्द है।
नृप शब्द का अर्थ राजा होता है।
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको राजा का पर्यायवाची शब्द (Raja ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।