पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Pasina Bahana Muhavare Ka Arth

पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ (Pasina Bahana Muhavare Ka Arth) होता है, जब कोई व्यक्ति किसी काम को पूरा करने के लिए बहुत अधिक प्रयास और संघर्ष करता है, तो उसके लिए पसीना बहाना मुहावरे का प्रयोग होता है। इस ब्लॉग के जरिये पसीना बहाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ (Pasina Bahana Muhavare Ka Arth) होता है- कड़ी मेहनत करना।

पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ पर व्याख्या

रमेश का बेटा विदेश पढ़ने जाकर उसके खून पसीने की कमाई लुटाता रहा है, उसे क्या पता  इसके लिए रमेश ने कितना पसीना बहाया है।

पसीना बहाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • शुभम UPSC परीक्षा निकालने के लिए दिन रात पसीना बहाता है।
  • वर्तमान समय में यह सच है की अगर जीवन में ऊंचाई को पाना है तो पसीना बहाना पड़ेगा।
  • रोहन ने रात-दिन पसीना बहाया है, तब जाकर आज अपने घर की हर जरूत को पूरा कर पाया है। 
  • रात-दिन और कड़ी मेहनत कर पसीना भने वाले को एक दिन जरूर सफलता मिलती हैं। 

उम्मीद है, पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ (Pasina Bahana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*