पर्यायवाची शब्द: परिभाषा, प्रकार, उदाहरण और उनका प्रयोग

3 minute read
पर्यायवाची शब्द

हिंदी भाषा की सुंदरता और प्रभावशीलता को बढ़ाने में पर्यायवाची शब्द का अहम योगदान है। ये वे शब्द होते हैं जिनका अर्थ लगभग समान होता है, और इनका उपयोग भाषा को विविधता और रोचकता प्रदान करता है। सही पर्यायवाची शब्दों का चयन वाक्यों को न केवल संक्षिप्त और सरल बनाता है, बल्कि संवाद को भी प्रभावी और आकर्षक बनाता है। इस लेख में आपके लिए पर्यायवाची शब्द से संबंधित जानकारी दी गई है।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं या समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं। सामान्य अर्थ में ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

पर्यायवाची शब्दों का महत्व

पर्यायवाची शब्द भाषा को समृद्ध और प्रभावी बनाने का माध्यम हैं। ये वे शब्द होते हैं जिनका अर्थ समान या लगभग समान होता है। इनका उपयोग वाक्यों में विविधता लाने, सुंदरता बढ़ाने और रचनात्मकता को उभारने के लिए किया जाता है।

  1. भाषा में विविधता: पर्यायवाची शब्द लेखन और वाचन को रोचक बनाते हैं।
  2. भावना की गहराई: शब्दों के सही चयन से लेखक अपनी भावनाओं को गहराई से व्यक्त कर सकता है।
  3. साहित्यिक सौंदर्य: कविता, कहानी या निबंध में पर्यायवाची शब्द साहित्यिक गुणवत्ता बढ़ाते हैं।
  4. भाषा की दक्षता: शब्दावली बढ़ाने के लिए पर्यायवाची शब्दों का अभ्यास अनिवार्य है।

उदाहरण:

  • सूर्य: रवि, दिनकर, भास्कर, दिवाकर
  • पृथ्वी: धरती, वसुंधरा, भूमी, मेदिनी

पर्यायवाची शब्दों के प्रकार

पर्यायवाची शब्द अपने उपयोग और अर्थ के आधार पर विभिन्न प्रकारों में बांटे जा सकते हैं –

1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द

ये वे शब्द होते हैं जिनका अर्थ पूरी तरह से समान होता है। आमतौर पर इनका उपयोग लेखन को सरल और सुंदर बनाने के लिए किया जाता है।

  • उदाहरण:
    • खुशी – आनंद
    • पानी – जल
    • आकाश – नभ

2. अर्ध-पर्यायवाची शब्द

ये शब्द आंशिक रूप से समान होते हैं और संवेदनशीलता या व्यापकता प्रकट करते हैं। भावनाओं की बारीकी दिखाने के लिए इन पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

  • उदाहरण:
    • गर्म – तापमान
    • सर्दी – ठंड
    • कठोर – सख्त

3. उपमा-पर्यायवाची शब्द

ये शब्द किसी अन्य शब्द की उपमा या समानता दर्शाते हैं। अक्सर इन पर्यायवाची शब्दों का उपयोग व्याख्यान और साहित्य में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

  • उदाहरण:
    • सूर्य – दिनकर
    • पृथ्वी – वसुंधरा
    • सिंह – वनराज

पर्यायवाची शब्द पीडीएफ डाउनलोड

वर्णमाला के अनुसार पर्यायवाची शब्द के उदाहरण

से पर्यायवाची शब्द

  • अतिथि का पर्यायवाची – मेहमान, पाहुन, आगंतुक, अभ्यागत।
  • अश्व का पर्यायवाची – घोड़ा, आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  • अधर्म का पर्यायवाची – पाप, अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  • अचल का पर्यायवाची – अडिग, अटल, स्थिर, दृढ, अविचल।
  • अनुपम का पर्यायवाची – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  • अमृत का पर्यायवाची – मधु, सुधा, पीयूष, अमी, सोम, सुरभोग।
  • अंबा का पर्यायवाची – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  • अलंकार का पर्यायवाची – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार का पर्यायवाची – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  • अंधकार का पर्यायवाची – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • अरण्य का पर्यायवाची – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  • अंकुश का पर्यायवाची – नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  • अंतरिक्ष का पर्यायवाची – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  • अंतर्धान का पर्यायवाची – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  • अंबर का पर्यायवाची – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  • अंतर्गत का पर्यायवाची – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  • अँधेरा का पर्यायवाची – तम, अंधकार, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • अत्याचारी का पर्यायवाची – आततायी, नृशंस, जालिम, बर्बर।
  • अनिवार्य का पर्यायवाची – अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक, अत्यावश्यक।
  • असत्य का पर्यायवाची – बातिल, खंडित, गलत, झूठ।
  • असभ्य का पर्यायवाची – गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
  • अकुलीन का पर्यायवाची – अभद्र, असभ्य, अविनीत, अशिष्ट, हीनाचार, असौम्य।
  • अंगद का पर्यायवाची – बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।
  • अंगीकरण का पर्यायवाची – अंगीकार, मंजूर, स्वीकार।

यह भी पढ़ें: विराम चिन्ह: परिभाषा, प्रकार, उदाहरण और उनका प्रयोग

से पर्यायवाची शब्द

  • आयुष्मान का पर्यायवाची – चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु, दीर्घायु।
  • आदर्श का पर्यायवाची – प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना।
  • आयु का पर्यायवाची – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी।
  • आभूषण का पर्यायवाची – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम।
  • आँख का पर्यायवाची – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  • आकाश का पर्यायवाची – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
  • आत्मा का पर्यायवाची – प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव।
  • आसमान का पर्यायवाची – चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु।
  • आदर्श का पर्यायवाची – प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना।
  • आम का पर्यायवाची – अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल।
  • आनंद का पर्यायवाची – मोदी, प्रमोद, हर्ष, आमोद, सुख, प्रसन्नता, आह्लाद, उल्लास।
  • आश्रम का पर्यायवाची – मठ, विहार, कुटी, स्तर, अखाड़ा, संघ।

, से पर्यायवाची शब्द

  • इंद्र का पर्यायवाची – पुरंदर, शक्र, शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, वासव, सुरेश, वृहत्रा, अमरपति, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु।
  • इंद्रधनुष का पर्यायवाची – सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण।
  • इंद्राणी का पर्यायवाची – पुलोमजा, शची, इन्द्रा, इंद्रवधू, ऐन्द्री।
  • इत्यादि का पर्यायवाची – आदि, प्रभृति, वगरैह।
  • इठलाना का पर्यायवाची – चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव-भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क-भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।
  • इनाम का पर्यायवाची – पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।
  • इजाजत का पर्यायवाची – स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
  • इज्जत का पर्यायवाची – मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  • इर्द-गिर्द का पर्यायवाची – मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।
  • इशारा का पर्यायवाची – संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
  • इलजाम का पर्यायवाची – आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
  • ईर्ष्या का पर्यायवाची – स्पर्धा, मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न।
  • इच्छा का पर्यायवाची – अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
  • इच्छुक का पर्यायवाची – अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी।
  • इंद्र का पुत्र का पर्यायवाची – जयंत, उपेन्द्र, ऐंद्रि।
  • इंद्र का वज्र का पर्यायवाची – कुलिश, वज्र, पवि, अशनि, भिदुर, भेदी शतकोटि।
  • इंद्र का हाथी का पर्यायवाची – अभ्रमातंग, गजेन्द्र, ऐरावत।
  • इंद्रपुरी का पर्यायवाची – अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक।
  • इनकार का पर्यायवाची – अस्वीकृति, निषेध, अनंगीकरण, नकार, खंडन, प्रत्याख्यान, निवर्तन, प्रत्याख्या, अनंगीकार, अस्वीकार।
  • इन्द्राणि का पर्यायवाची – इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।
  • इंसान का पर्यायवाची – मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
  • इंसाफ का पर्यायवाची – न्याय, फैसला, अद्ल।
  • ईख का पर्यायवाची – गन्ना, ऊख, रसडण्ड, रसाल, पैंडी, रसस्त।
  • ईदृष का पर्यायवाची – इस प्रकार, इस प्रकार, इस प्रकार।
  • ईधन का पर्यायवाची – जलवन, जल की लकड़ी, कण्डा, जर्नी।
  • ईश्वर का पर्यायवाची – प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा।

, से पर्यायवाची शब्द

  • उत्पत्ति का पर्यायवाची – उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव।
  • उपदेश का पर्यायवाची – दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन।
  • उचित का पर्यायवाची – ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
  • उपवन का पर्यायवाची – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।
  • उपकार का पर्यायवाची – भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा।
  • उपहास का पर्यायवाची – परिहास, मजाक, खिल्ली।
  • उदाहरण का पर्यायवाची – मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत।
  • उषाकाल का पर्यायवाची – अरुणोदय, प्रातः, प्रभात।
  • उच्छृंखल का पर्यायवाची – उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
  • उजला का पर्यायवाची – उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
  • उजाड़ का पर्यायवाची – जंगल, बियावान, वन।
  • उत्कृष्ट का पर्यायवाची – उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
  • उत्कोच का पर्यायवाची – घूस, रिश्वत।
  • उत्थान का पर्यायवाची – उत्कर्ष, प्रगति, उत्क्रमण, आरोह, आरोहण, ऊर्ध्वगमन, उद्गमन, उपरिगमन, चढ़ाव, उठाव, उभार, उन्नयन।
  • उदार का पर्यायवाची – फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, सरल, सीधा, विनीत, शिष्ट, उदारचित्त, उदारचेता, सहृदय, विशाल, हृदय, सज्जन, महामना, सदाशय, महाशय, दाता, उदारशील, दानशील, दानी।
  • उद्धार का पर्यायवाची – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्षण, रिहाई।
  • उद्यान का पर्यायवाची – बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।
  • उपाय का पर्यायवाची – युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, चेष्टा, कोशिश, तरीका, उपचार, विधि, जुगत, ढंग, पद्धति, प्रयत्न।
  • ऊँघ का पर्यायवाची – तंद्रा, अर्द्ध, निद्रा, झपकी, ऊँघाई।
  • ऊँचा का पर्यायवाची – तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, ऊपर, शीर्षस्थ, उच्च कोटि का, बढ़िया, अच्छा, चोटी का, गगनस्पर्शी।
  • ऊधम का पर्यायवाची – उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।
  • ऊल का पर्यायवाची – जलूल, अव्यवस्थित, बेढंगा, बेतुका, बेमेल, अक्रमिक, अविचारित, अस्तव्यस्त।
  • ऊष्मा का पर्यायवाची – तपन, गर्मी, ताप, जलन।
  • ऊसर का पर्यायवाची – अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि।

से पर्यायवाची शब्द

  • ऋण का पर्यायवाची – कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
  • ऋणी का पर्यायवाची – कर्जदार, देनदार।
  • ऋतु का पर्यायवाची – रुत, मौसम, मासिक धर्म, रज:स्राव।
  • ऋषभ का पर्यायवाची – वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
  • ऋष्यकेतु का पर्यायवाची – कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।

, से पर्यायवाची शब्द

  • ऐश्वर्य का पर्यायवाची – वैभव, संपन्नता, धन-संपत्ति, समृद्धि, दौलत।
  • एकांत का पर्यायवाची – निर्जन, सुनसान, शून्य।
  • एकतंत्र का पर्यायवाची – राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
  • एकता का पर्यायवाची – मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकरूपता, एकसूत्रता, एकत्व, संश्रय, सद्भाव, सुमति।
  • एकदंत का पर्यायवाची – गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।
  • एकरूप का पर्यायवाची – समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद।
  • एषणा का पर्यायवाची – इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।
  • एहसान का पर्यायवाची – कृपा, अनुग्रह, उपकार।

, से पर्यायवाची शब्द

  • ओजस्वी का पर्यायवाची – बलिष्ठ, बलशाली, बलवान, ओजशाली, शक्तिमान, तेजस्वी।
  • औषधि का पर्यायवाची – दवा, दवाई, भेषज।

से पर्यायवाची शब्द

  • कर्ण का पर्यायवाची – सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
  • कनक का पर्यायवाची – कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
  • कपोत का पर्यायवाची – कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
  • कपड़ा का पर्यायवाची – अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान, चीर, वसन, वस्त्र।
  • कमल का पर्यायवाची – जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक, सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  • कली का पर्यायवाची – कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
  • कपूर का पर्यायवाची – घनसार, हिमवालुका।
  • कर का पर्यायवाची – हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
  • कर्तव्य का पर्यायवाची – कर्म, कृत्य, विधेय।
  • कान्ति का पर्यायवाची – प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा, आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  • कामदेव का पर्यायवाची – मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि, कसुमेष, पुष्पधन्वा।
  • किरण का पर्यायवाची – अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।
  • किनारा का पर्यायवाची – तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
  • कुत्ता का पर्यायवाची – सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान, कुक्कुर।
  • केला का पर्यायवाची – कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा।
  • कौआ का पर्यायवाची – काक, वायस, काण, काग, बलिपुष्ट, करकट, पिशुन।
  • कंठ का पर्यायवाची – गला, शिरोधरा, ग्रीवा, गर्दन।
  • कुबेर का पर्यायवाची – धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
  • कृतज्ञ का पर्यायवाची – ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत।
  • किताब का पर्यायवाची – पुस्तक, विद्यासागर, ग्रंथ, पोथी, बही।
  • कृष्णा का पर्यायवाची – मुरारि, मधुसूदन, गोविंद, दामोदर, वासुदेव, नन्दलाल, यशोदानंदन, माखनचोर, गोपाल, श्याम।

से पर्यायवाची शब्द

  • खेल का पर्यायवाची – क्रीड़ा, केलि, तमाशा, करतब।
  • खिड़की का पर्यायवाची – रोशनदान, बारी, दरीचा, वातायन, गवाक्ष, झरोखा।
  • खगेश का पर्यायवाची – गरुड़, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
  • खगपति का पर्यायवाची – गरुड़, खगेश, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
  • खर का पर्यायवाची – वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।
  • खूबी का पर्यायवाची – विशेषता, गुण, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता, काबिलियत।
  • खाल का पर्यायवाची – चर्म, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
  • खंजक का पर्यायवाची – चूहा, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।
  • खड़ग का पर्यायवाची – तलवार, करवाल, कृपाण, चन्द्रहास, असि, खंग, शमशीर, खंजर।
  • खल का पर्यायवाची – दुर्जन, पामर, बदमाश, दुष्ट।
  • खराब का पर्यायवाची – दुर्दशा, बुरी दशा, हालत, अवस्था, दुर्गति।
  • खिरमन का पर्यायवाची – फसल, शस्य, पैदावार, उपज, कृषि-उत्पाद।
  • खसीस का पर्यायवाची – बख़ील, कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, सूम, मत्सर।
  • खौफ का पर्यायवाची – भय, त्रास, भीति, डर, आतंक।
  • खमध्य का पर्यायवाची – अंबरांत, अंबरारंभ, आकाश, आकाश रेख, आकाश षीर्ष, उत्कर्ष, उफुक, उर्ध्वबिन्दु, केंचुआ, खस्वस्तिक, चक्षुपथ, चरमबिन्दु, चोटी, ध्वनिगाही आकाश, नभशीर्ष, निकट आकाश, पराकाष्ठा, पराकोटि, पृथ्वीय आकाश, मंगल ग्रह, दिगंत, दिशान्त, दिशामण्डल, नरकासुर, पेड़, वातावरण, वियत, वृक्ष, शफ़क, शब्दवाही आकाश, शिरोबिन्दु, शीर्षाकाश, सुबिन्दु।
  • खेद का पर्यायवाची – दु:ख, पीड़ा, व्यथा, कष्ट, संकट, शोक, क्लेश, वेदना, यातना, यंत्रणा।
  • खग का पर्यायवाची – पक्षी, विहंग, विहग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।
  • खंडन का पर्यायवाची – इनकार, अस्वीकृति, निषेध, अनंगीकरण, नकार, प्रत्याख्यान, निवर्तन, प्रत्याख्या, अनंगीकार, अस्वीकार।
  • खोटा का पर्यायवाची – अशुद्ध, मिलावटी, दूषित, विकृत, बनावटी, अनुचित, खराब, बुरा।
  • खोजना का पर्यायवाची – मालूम करना, जाँच-पड़ताल करना, गवेषणा करना, छानबीन करना, अनुसंधान करना, अन्वेषण करना, तलाश करना, तहकीकात करना।
  • ख्याल का पर्यायवाची – ध्यान, विचार, भाव, सम्मति, आदर, लिहाज, सम्मान, मनोवृति।
  • ख़ुशी का पर्यायवाची शब्द – आनन्द, विनोद, सुख, चैन, प्रसन्नता, आमोद, उल्लास, प्रमोद, हर्ष, आह्लाद।
  • खोजने वाला का पर्यायवाची – अनुसंधानकर्त्ता, अन्वेषणकर्त्ता, तलाश करने वाला।

से पर्यायवाची शब्द

  • गरुड़ का पर्यायवाची – खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
  • गाय का पर्यायवाची – भद्रा, गौरी, सुरभी, धेनु, गऊ, गौ, गैया, पयसिवनी, दोग्धी।
  • गंगा का पर्यायवाची – देवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी, विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, त्रिपथगा, सुरधुनी।
  • गन्ना का पर्यायवाची – ईक्षु, ऊख, ईख, पौंड़ा।
  • गणेश का पर्यायवाची – गणपति, गजवदन, मूषकवाहन, लम्बोदर, विनायक, गजानन, भवानीनन्दन।
  • गुप्त का पर्यायवाची – गूढ़, रहस्यपूर्ण, परोक्ष, छिपा।
  • गेंद का पर्यायवाची – कन्दुक, गिरिक, गेन्दुक।
  • गधा का पर्यायवाची – खर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।
  • गीदड़ का पर्यायवाची – नचक, शिवां, सियार, जंबुक, श्रृंगाल।
  • गोद का पर्यायवाची – पार्श्व, अंक, उत्संग, गोदी, क्रोड।
  • गुण का पर्यायवाची – विशेषता, खूबी, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता, काबिलियत।
  • गरीब का पर्यायवाची – निर्धन, दरिद्र, दीन, दीनहीन, कंगाल, मुफ़लिस, अभावग्रस्त, रंक, लाचार, बेचारा, धनहीन, निराश्रित, आश्रयहीन।
  • गजवदन का पर्यायवाची – विनायक, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजानन।
  • गदहा का पर्यायवाची – खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान्, वैशाखनंदन।
  • गर्मी का पर्यायवाची – ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा।
  • गाफिल का पर्यायवाची – बेखबर, बेपरवाह, असावधान।
  • गिरि का पर्यायवाची – पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
  • गुरु का पर्यायवाची – शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
  • गुलामी का पर्यायवाची – दासता, परतंत्रता, परवशता।
  • गृह का पर्यायवाची – घर, निकेतन, भवन, आलय, निवास, गेह, सदन, आगार, आयतन, आवास, निलय, धाम।
  • गेहूँ का पर्यायवाची – कनक, गोधूम, गंदुम।

से पर्यायवाची शब्द

  • घड़ा का पर्यायवाची – घट, कलश, कुंभ, घटक, कुट।
  • घी का पर्यायवाची – हव्य, अमृतसार, क्षीरसार, आज्य।
  • घास का पर्यायवाची – शष्प, शाद, शाद्वल, तृण, दूर्वा, दूब।
  • घृणा का पर्यायवाची – अरुचि, नफरत, जुगुप्सा, अनिच्छा, विरति, घिन।
  • घर का पर्यायवाची – आलय, आवास, गेह, गृह, सदन, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, निकेतन, निलय।
  • घरेलू का पर्यायवाची – हिला-मिला हुआ, सधा हुआ, पला हुआ, पालतू।
  • घाट का पर्यायवाची – भरणतट, घट्ट, नदीतट, अवस्थानतट।
  • घाटा का पर्यायवाची – हानि, टोटा, नुकसान।
  • घुटना का पर्यायवाची – ठेघुँना, घुटिक, साँस रुकना।
  • घुमाना का पर्यायवाची – चक्कर देना, फेरा देना, नचाना, गोलाई में चलाना, सैर कराना, टहलाना, भ्रमण कराना, रमाना, विचरण कराना।
  • घृणाजनक का पर्यायवाची – घृणात्मक, घिनौना, वितृष्णाजनक, कुत्सित, विरक्तिकर, वमनोत्पादक, अप्रीतिकर, अप्रिय।
  • घृणापूर्ण का पर्यायवाची – अवज्ञासूचक, तिरस्कारी, घृणित, तिरस्कारपूर्ण, अवमानी, अवहेलनात्मक।
  • घोषणा का पर्यायवाची – उद्घोषणा, ऐलान, सूचना, विज्ञप्ति, अधिसूचना, डुग्गी।

से पर्यायवाची शब्द

  • चाँदनी का पर्यायवाची – चंद्रिका, कौमुदी, हिमकर, अमृतद्रव, उजियारी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, कलानिधि।
  • चंदन का पर्यायवाची – श्रीखण्ड, गंधराज, गंधसार, मंगल्य, हरिगंध, मलय, दिव्यगंध, मलयज, दारूसार।
  • चर्म का पर्यायवाची – खाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
  • चाँदी का पर्यायवाची – जातरूप, रजत, रुपक, रूपा, कलधौत, रूप्य, खर्जूर।
  • चूहा का पर्यायवाची – खंजक, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।
  • चोर का पर्यायवाची – तस्कर, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, साहसिक, दस्यु।
  • चोटी का पर्यायवाची – श्रृंग, कूट, शिखा, शिखर, शीर्ष, चूड़ा।
  • चंद्रमा का पर्यायवाची – सुधाकर, शशांक, रजनीपति, निशानाथ, सुधांशु।
  • चमक का पर्यायवाची – ज्योति, प्रभा, शोभा, छवि, आभा।
  • चाँद का पर्यायवाची – चन्द्र, चन्द्रमा, शशि, सोम, विधु, राकेश, शशांक, मयंक, रजनीश, महताब, तारकेश्वर।
  • चिड़िया का पर्यायवाची – पक्षी, विहंग, विहग, पखेरू, परिंदा, खग, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।
  • चंडी का पर्यायवाची – दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
  • चतुर का पर्यायवाची – विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।
  • चतुरानन का पर्यायवाची – विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
  • चंद्र का पर्यायवाची – चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि।
  • चना का पर्यायवाची – चणक, रहिला, छोला।
  • चारु का पर्यायवाची – कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
  • चावल का पर्यायवाची – तंदुल, धान, भात।
  • चेहरा का पर्यायवाची – शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।
  • चोरी का पर्यायवाची – स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।

से पर्यायवाची शब्द

  • छाछ का पर्यायवाची – गोरस, मठा, दधि स्वेद, मट्ठा।
  • छुट्टी का पर्यायवाची – अवकाश, फुर्सत, विश्राम, विराम, रुखसत।

से पर्यायवाची शब्द

  • जल का पर्यायवाची – नीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय, अंबु, अंभ, रस, आब, वारि।
  • जिह्वा का पर्यायवाची – जीभ, रसज्ञा, रसा, जबान, रसिका, रसना, वाचा।
  • जगत का पर्यायवाची – विश्व, दुनिया, जगती, संसार, भव, जग, जहान्, लोक।
  • जहर का पर्यायवाची – हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।
  • जीवन का पर्यायवाची शब्द – जिंदगी, प्राण, जीविका, वायु, पुत्र, जल, जान, हयात।
  • जंगल का पर्यायवाची – वन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
  • जुगनू का पर्यायवाची – प्रभाकीट, पटबीजना।

से पर्यायवाची शब्द

  • झंडा का पर्यायवाची – पताका, केतु, निशान, ध्वज, केतन, वैजयंती।
  • झूठ का पर्यायवाची – मिथ्या, अनृत, मृषा, असत्य।
  • झरना का पर्यायवाची – स्रोत, झर, प्रपात, सोता, निर्झर।

ठ, से पर्यायवाची शब्द

  • डरावना का पर्यायवाची – भयंकर, भीषण, कराल, भयावह।
  • ठंड का पर्यायवाची – शीत, सर्दी, ठंडक, ठिठुरन।
  • ढील का पर्यायवाची – शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता, आलस्य।

से पर्यायवाची शब्द

  • तलवार का पर्यायवाची – खड़ग, करवाल, कृपाण, चन्द्रहास, असि, खंग, शमशीर, खंजर।
  • तालाब का पर्यायवाची – तड़ाग, सर, जलाशय, सरसि, ताल, पद्माकर, पुष्कर, सरोवर।
  • तांबा का पर्यायवाची – रक्तधातु, ताम्र, तामा, ताम्रक।
  • तरकस का पर्यायवाची – तूणीर, निषंग, तूणी, उपासंग, इषुधि।
  • तारा का पर्यायवाची – तारक, नक्षत्र, तारिका, नखत, उडुगन, सितारा।
  • तरुण का पर्यायवाची – युवा, जवान, युवक।
  • तोता का पर्यायवाची – शुक, सुआ, सुग्गा, कोर, सुअरा, दाडिमप्रिय, रक्ततुंड।

से पर्यायवाची शब्द

  • थोड़ा का पर्यायवाची – स्वल्प, अल्प, किंचित्, परिमित, लघु, कम।
  • थन का पर्यायवाची – कुच, स्तन, वक्षोज, उरोज, पयोधर।

से पर्यायवाची शब्द

  • दीपक का पर्यायवाची – प्रदीप, दीप, दीया, ज्योति, चिराग।
  • दूध का पर्यायवाची – पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध, स्तन्य।
  • द्रौपदी का पर्यायवाची – कृष्णा, पांचाली, सैरंध्री, याज्ञसेनी।
  • दुःख का पर्यायवाची – व्यथा, क्लेश, पीड़ा, कष्ट, संताप, वेदना।
  • देवता का पर्यायवाची – वृंदारक, अजर, निर्जर, अमर्त्य, अमर, देव, सुर, विबुध, आदित्य।
  • दुर्जन का पर्यायवाची – पामर, खल, बदमाश, दुष्ट।
  • दिन का पर्यायवाची – दिवस, वासर, दिवा, वार।
  • दया का पर्यायवाची – कृपा, अनुकंपा, करुणा, अनुग्रह।
  • दंगा का पर्यायवाची – उपद्रव, उत्पात, शोरगुल, लड़ाई, झगड़ा, फ़साद।
  • दफा का पर्यायवाची – बेर, आवृत्ति, बार।
  • दलना का पर्यायवाची – पीसना, कुचलना, मसलना, नष्ट करना, ध्वस्त करना, तोड़ना, खंडित करना।
  • दस्ता का पर्यायवाची – डंडा, सोंटा, छड़ी, टुकड़ी, दल, समूह।
  • दुर्दशा का पर्यायवाची – बुरी दशा, खराब हालत, अवस्था, दुर्गति।
  • दास का पर्यायवाची – अनुचर, चाकर, सेवक, नौकर, भृत्य, किंकर, परिचारक।
  • दुःख का पर्यायवाची – पीड़ा, व्यथा, कष्ट, संकट, शोक, क्लेश, वेदना, यातना, यंत्रणा, खेद।
  • दोस्त का पर्यायवाची – बन्धु, मित्र, साथी, यार, सखा, हितैषी, अंतरंग, साखी, जीवन साथी, मीत, सहायक।
  • द्रव्य का पर्यायवाची – धन, वित्त, संपदा, विभूति, दौलत, संपत्ति।

से पर्यायवाची शब्द

  1. धनुष का पर्यायवाची – चाप, धनु, कार्मुक, कमान, शरासन, कोदंड, विशिखासन।
  2. धूप का पर्यायवाची – घाम, धर्म, निदाघ, आतप, रविप्रभा।
  3. धन का पर्यायवाची – अर्थ, वित्त, पूँजी, द्रव्य, संपदा, सम्पत्ति, राशि, मुद्रा।
  4. ध्येय का पर्यायवाची – प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।
  5. धुन का पर्यायवाची – लगन, झुकाव, लगाव, तरंग, लहर, मौज।
  6. धरती का पर्यायवाची – ज़मीन, धरा, भूमि, पृथिवी, पृथु, वसुधा, रत्नवती।

से पर्यायवाची शब्द

  • नियति का पर्यायवाची – प्रारब्ध, भाग्य, दैव्य, भावी, होनी।
  • नग का पर्यायवाची – पर्वत, पहाड़, गिरि, अद्रि, महीधर, भूधर, अचल, शैल, धरणीधर, नग।
  • नदी का पर्यायवाची – सरिता, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी, शैलजा, सिंधुगामिनी, तरंगिणी, स्रोतस्विनी, तटिनी।
  • नम्र का पर्यायवाची – सुशील, शिष्ट, विनीत, विनयशील, विनयी।
  • नाव का पर्यायवाची – नौका, नौ, जलयान, बेड़ी, डोंगी, नैया, तरिणी, तरी, जल वाहन।
  • नारद का पर्यायवाची – ब्रह्मर्षि, ब्रह्म-पुत्र, देवर्षि, ब्रह्मर्ष।
  • नारी का पर्यायवाची – युवती, तरुणी, श्यामा, रमणी, प्रमदा, सुंदरी, स्त्री, औरत, वनिता, कांता, वामा, त्रिया, मानवी।
  • नसैनी का पर्यायवाची – जीना, सीढ़ी, सोपान।
  • नाऊ का पर्यायवाची – हज्जाम, हजाम, क्षौरकार, नाई, नाऊठाकुर।
  • निखट्टू का पर्यायवाची – निकम्मा, आलसी, अकर्मण्य, निठल्ला।
  • निगोड़ा का पर्यायवाची – अकर्मण्य, बेकार, निठल्ला, अभागा, भाग्यहीन, निराश्रम।
  • निर्धन का पर्यायवाची – धनहीन, दरिद्र, दीन, रंक, कंगाल, गरीब।
  • निर्बल का पर्यायवाची – कमजोर, निःशक्त, क्षीण, दुर्बल, दुबला।
  • निवेदन का पर्यायवाची – विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
  • नीरस का पर्यायवाची – फीका, बेरस, बेजायका, अस्वाद।
  • नूतन का पर्यायवाची – नव, नवल, नव्य, नवीन।
  • नौका का पर्यायवाची – नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, पतंग।
  • न्यायाधीश का पर्यायवाची – न्यायकर्त्ता, न्यायमूर्ति, जज, धर्माधिकारी।

से पर्यायवाची शब्द

  • पत्थर का पर्यायवाची – पाषाण, पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
  • पथ का पर्यायवाची – मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
  • पंकज का पर्यायवाची – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
  • पगड़ी का पर्यायवाची – पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।
  • परोपकार का पर्यायवाची – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
  • पुत्र का पर्यायवाची – बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
  • परतन्त्र का पर्यायवाची – पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन।
  • पार्वती का पर्यायवाची – गिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।
  • पिता का पर्यायवाची – तात, जनक, जनयिता, बाप, पितृ।
  • पर्वत का पर्यायवाची – भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
  • पल्लव का पर्यायवाची – किसलय, पर्ण, पत्ती, कोपल, पात।
  • पुत्री का पर्यायवाची – तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
  • प्रगति का पर्यायवाची – विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
  • प्रख्यात का पर्यायवाची – प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
  • प्रिया का पर्यायवाची – प्रेयसी, प्यारी, वल्लभा, प्रभात।
  • पृथ्वी का पर्यायवाची – भूमि, अचला, अनंता, रसा, विश्वंभरा, स्थिरा, धरा, धरित्री, धरनी, ज्या, काश्यपि, क्षिति, वसुमति, वसुधा, वसुंधरा, गोधरा, कुः, पृथिवी, अवनी, मेदिनी, मही, विपुला, गह्वरी, धात्री, गो, ईला, कुम्भिनी, भूतधात्री, रतनगर्भा, जगती, अंबरा।
  • पहाड़ का पर्यायवाची – पर्वत, शैल, नग, भूधर, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।
  • प्रकाश का पर्यायवाची – प्रदीप, चमक, ज्योति, उजियाला, पदीप्ती, रोशनी, कान्ति, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा, आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  • पानी का पर्यायवाची – जल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु, सर।
  • पक्षी का पर्यायवाची – विहंग, विहग, खग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।
  • पंडित का पर्यायवाची – सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण।
  • पति का पर्यायवाची – भर्ता, वल्लभ, स्वामी, आर्यपुत्र।
  • पत्नी का पर्यायवाची – भार्या, दारा, अर्धांगनी, वामा, गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, प्राणप्रिया।
  • पवन का पर्यायवाची – वायु, समीर, हवा, अनिल।
  • पुष्प का पर्यायवाची – फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून।

से पर्यायवाची शब्द

  • फसल का पर्यायवाची – शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, कृषि-उत्पाद।
  • फूट का पर्यायवाची – मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह।
  • फूल का पर्यायवाची – पुष्प, कुसुम, पुहुप, सुमन, प्रसून।
  • फणधर का पर्यायवाची – साँप, नाग, सर्प, व्याल, विषधर।
  • फणी का पर्यायवाची – साँप, सर्प, नाग, फणधर।
  • फणींद्र का पर्यायवाची – शेषनाग, नागराज, सर्पराज, फणिपति, वासुकी।
  • फंदा का पर्यायवाची – फाँस, जाल, छल, कपट, धोखा।
  • फरेब का पर्यायवाची – छल, कपट, धोखा, प्रवंचना।
  • फाका का पर्यायवाची – अनशन, उपवास, व्रत, निराहार, अनाहार।
  • फायदा का पर्यायवाची – लाभ, नफा, मुनाफा, उपलब्धि।
  • फौजी का पर्यायवाची – सैनिक, सिपाही, जंगी, लश्करी।
  • फौरन का पर्यायवाची – तुरन्त, तत्काल, जल्दी।

से पर्यायवाची शब्द

  • बादल का पर्यायवाची – पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह।
  • बंजर का पर्यायवाची – अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
  • बख़ील का पर्यायवाची – कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस, सूम, मत्सर।
  • बंदर का पर्यायवाची – कपि, मर्कट, वानर, कपीस, शाखामृग।
  • बाघ का पर्यायवाची – व्याघ्र, शार्दुल, चित्रक, व्याल।
  • बालिका का पर्यायवाची – गौरी, कन्या, बेटी, कुमारी, किशोरी।
  • ब्राह्मण का पर्यायवाची – विप्र, द्विज, भूसुर, भूदेव, बाभन।
  • ब्रह्मांड का पर्यायवाची – दुनिया, जगत, विश्व, संसार, जगती।
  • ब्रह्मा का पर्यायवाची – स्वयंभू, पितामह, विश्व, सृष्टिकर्ता।
  • बगीचा का पर्यायवाची – बाग, उपवन, वाटिका, उद्यान, निकुंज।
  • बचपन का पर्यायवाची – बालपन, लड़कपन, बाल्यावस्था, बचपना।
  • बसंत का पर्यायवाची – ऋतुराज, ऋतुपति, मधुमास, कुसुमाकर।
  • बालक का पर्यायवाची – सुत, वत्स, लौंडा, लाल, बेटा, बच्चा, पुत्र, तनुज, तनय, सुवन, पूत, लड़का, पिसर, नंदन, छोरा, छोकरा, कुमार, औलाद, औरस, अपत्य, शिशु, किशोर, आत्मज, अंगज।
  • बेटा का पर्यायवाची – पुत्र, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन, बालक।
  • बंकिम का पर्यायवाची – बाँका, तिरछा, वक्र, बंक, आड़ा।
  • बजरंगबली का पर्यायवाची – हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर।
  • बहुत का पर्यायवाची – अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य।
  • बाण का पर्यायवाची – सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच।
  • बाल का पर्यायवाची – कच, केश, चिकुर, चूल।
  • बिजली का पर्यायवाची – चपला, चंचला, दामिनी, सौदामनी, विधुत्, तड़ित, बीजुरी, क्षणप्रभा।

से पर्यायवाची शब्द

  • भारती का पर्यायवाची – वाणी, वागीश, वागीश्वरी, शारदा।
  • भव्य का पर्यायवाची – शानदार, रमणीय, दिव्य, मनोहर।
  • भ्रमर का पर्यायवाची – अलि, मधुकर, मधुप, सारंग।
  • भोला का पर्यायवाची – सरल, सीधा, निश्छल, अकुटिल।
  • भय का पर्यायवाची – त्रास, भीति, डर, खौफ, आतंक।
  • भगवान का पर्यायवाची – ईश, परमेश्वर, परमात्मा, पारब्रह्म, महाप्रभु, स्वामी, परमपिता, जगदीश, जगदीश्वर।
  • भुज का पर्यायवाची – भुजा, बाहु, बाँह, हाथ।
  • भुजंग का पर्यायवाची – साँप, सर्प, फनी, फणधर।
  • भुवन का पर्यायवाची – जगत, संसार, दुनिया, विश्व, ब्रह्माण्ड, जगत।
  • भू का पर्यायवाची – पृथ्वी, धरती, भूमि, जमीन, स्थान, जगह।
  • भेंट का पर्यायवाची – मिलन, मुलाकात, नजराना, तोहफा, इनाम, उपहार।
  • भेषज का पर्यायवाची – औषध, दवा, दवाई, औषधि।
  • भ्रम का पर्यायवाची – धोखा, संदेह, शक, भूल, गलतफ़हमी।
  • भ्रामक का पर्यायवाची – भ्रांतिमय, संदेहास्पद, संशयास्पद, भ्रमात्मक।

से पर्यायवाची शब्द

  • मोक्ष का पर्यायवाची – कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।
  • मुलाकात का पर्यायवाची – मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।
  • मधुप का पर्यायवाची – भ्रमर, अलि, भौंरा, भृंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद।
  • मुर्गा का पर्यायवाची – कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर, अरुणशिक, अरुणचूड़।
  • मेंढक का पर्यायवाची – दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।
  • मैना का पर्यायवाची – चित्रलोचना, सारिका, मधुरालया।
  • मोर का पर्यायवाची – शिखी, शिव-सुत-वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर।
  • मूँगा का पर्यायवाची – रक्तमणि, रक्तांग, प्रवाल, विद्रुम।
  • मोती का पर्यायवाची – मोक्तिक, मुक्ता, शशिप्रभ, सीपिज।
  • मुर्ख का पर्यायवाची – मूढ़, नासमझ, अज्ञानी, ज्ञानहीन, बेवकूफ़, बुद्धिहीन।
  • मन का पर्यायवाची – हृदय, अंतस, दिल, कलेजा, उर, हिय, वक्ष।
  • माँ का पर्यायवाची – मैया, माई, अम्मा, अम्मी, जननी, मातु, जन्मदात्री, मातृ, मातरि, महतारी, माता, जनयित्री, जननी, वालिदा, महन्तिन, धात्री, प्रसू, मम्मी, ममी, अम्ब, अम्बिका।
  • मनुष्य का पर्यायवाची – इंसान, आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज।
  • मग का पर्यायवाची – पन्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह।
  • मछली का पर्यायवाची – मत्स्य, झख, मीन, जलजीवन, सफरी, झष, जलीय जीव।
  • मदिरा का पर्यायवाची – सुरा, वारुणी, मद्य, शराब, हाला, दारु, कादम्बरी।
  • मधु का पर्यायवाची – शहद, रसा, शहद, कुसुमासव।
  • महादेव का पर्यायवाची – शंभु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्वर, शंकर, चंद्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
  • मार्ग का पर्यायवाची – रास्ता, पंथ, पथ, बाट, राह, मग, डगर।
  • मित्र का पर्यायवाची – सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त।
  • मुख का पर्यायवाची – चेहरा, आनन, मुँह, वदन।
  • मुनि का पर्यायवाची – यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, संत, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष।
  • मूर्ख का पर्यायवाची – जड़, अज्ञ, मूढ़, निर्बुद्धि।
  • मृग का पर्यायवाची – हिरण, सारंग, कृष्णसार।
  • मृत्यु का पर्यायवाची – देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण।
  • मेघ का पर्यायवाची – घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अंबुद, पयोधर।

से पर्यायवाची शब्द

  • यमुना का पर्यायवाची – कालिंदी, तरणि-तनुजा, सूर्यजा, अज रवितनया, जमुना, कृष्णा, रविसुता।
  • युद्ध का पर्यायवाची – रण, समर, संग्राम, जंग, लड़ाई।
  • युवती का पर्यायवाची – तरुणी, श्यामा, रमणी, प्रमदा, सुंदरी, स्त्री, नारी, औरत, वनिता, कांता, वामा, त्रिया।
  • यम का पर्यायवाची – कीनाश, जीवितेश, श्राद्धदेव, दण्डधर, सूर्यपुत्र।
  • यमराज का पर्यायवाची – अंतक, धर्मराज, कृतान्त।
  • यात्रा का पर्यायवाची – सफर, गमन, तीर्थाटन, प्रयाण, प्रस्थान।
  • यकायक का पर्यायवाची – अचानक, एकाएक, सहसा।
  • यज्ञ का पर्यायवाची – याग, हव, हवन, होम, ज्योतिष्टोम, अनुष्ठान।
  • यथेष्ट का पर्यायवाची – अभीष्ट, इच्छानुसार, इच्छित, मनमाना।
  • यश का पर्यायवाची – ख्याति, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रशंसा, बड़ाई, नाम।
  • याचिका का पर्यायवाची – प्रार्थना-पत्र, आवेदन पत्र, अभ्यर्थना पत्र।
  • याम का पर्यायवाची – पहर, प्रहर, बेला, वेला, जून।
  • युद्धभूमि का पर्यायवाची – रणक्षेत्र, रणभूमि, समरभूमि, संग्रामभूमि, युद्धस्थल।
  • युवक का पर्यायवाची – युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान।
  • योग का पर्यायवाची – मेल, मिलन, संयोग, जोड़, तपस्या।
  • योषा का पर्यायवाची – योषिता, नारी, स्त्री, औरत, वनिता, महिला, तिरिया।
  • यौवन का पर्यायवाची – युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था।

र से पर्यायवाची शब्द

  • रात्रि का पर्यायवाची – राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
  • रमा का पर्यायवाची – श्रीकमला, विष्णुप्रिया, इंदिरा, लक्ष्मीकांता।
  • राजमहल का पर्यायवाची – राजभवन, राजप्रसाद, राजमंदिर।
  • राधा का पर्यायवाची – हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी।
  • राम का पर्यायवाची – रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति।
  • रावण का पर्यायवाची – लंकेश, लंकापति, दशानन, दशकण्ठ।
  • रश्मि का पर्यायवाची – कर, अंशु, मरीच, मयूख, किरण।
  • रंक का पर्यायवाची – गरीब, दरिद्र, कंगाल, निर्धन, धनहीन।
  • रक्त का पर्यायवाची – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
  • रक्तपात का पर्यायवाची – खून-खराबा, मार, काट, नरसंहार, लड़ाई, झगड़ा।
  • रक्षा का पर्यायवाची – संरक्षण, सुरक्षा, प्रतिरक्षा, हिफाजत, बचाव, रखवाली।
  • रजनी का पर्यायवाची – रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।
  • रण का पर्यायवाची – लड़ाई, युद्ध, संग्राम, जंग, संघर्ष।
  • रणभूमि का पर्यायवाची – संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान ए जंग।
  • रत्नाकर का पर्यायवाची – समुद्र, सागर, अर्णव, वारिध।
  • राक्षस का पर्यायवाची – दैत्य, असुर, निशाचर।
  • राजा का पर्यायवाची – नृप, नृपति, भूपति, नरपति, भूप, महीप, महीपति, नरेश, राव, सम्राट्।
  • रात का पर्यायवाची – रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।

ल से पर्यायवाची शब्द

  • लक्ष्मण का पर्यायवाची – लखन, सौमित्र, शेष, अनन्त।
  • लज्जा का पर्यायवाची – संकोच, लाज, ह्या, शर्म।
  • लक्ष्मी का पर्यायवाची – धन, सम्पत्ति, दौलत, कमला, रमा।
  • लाभ का पर्यायवाची – प्राप्ति, मुनाफा, फायदा, नफा।
  • लाल का पर्यायवाची – पुत्र, बेटा, नंदन, तनय, आत्मज।
  • लालच का पर्यायवाची – लोभ, लिप्सा, तृष्ण, प्रलोभन, लालसा।
  • लुच्चा का पर्यायवाची – दुराचारी, बदमाश, कमीना, कुकर्मी।
  • लुटेरा का पर्यायवाची – अपहर्ता, अपहरणकर्ता, डाकू, डकैत।
  • लुत्फ का पर्यायवाची – आनंद, सुख, मजा, मस्ती, हर्ष, रोचकता।
  • लोचन का पर्यायवाची – आँख, नयन, नेत्र, चक्षु।
  • लोभ का पर्यायवाची – लालच, तृषा, तृष्णा, लिप्सा, स्पृहा।
  • लोभी का पर्यायवाची – लालची, स्पृह, इच्छुक, पिपासु, उत्सुक, तृष्णालु।

व से पर्यायवाची शब्द

  • वस्त्र का पर्यायवाची – पट, परिधान, अम्बर, वसन, चीर।
  • वाकिफ का पर्यायवाची – ज्ञाता, जानकार, अनुभवी।
  • वाणी का पर्यायवाची – वचन, गिरा, भारती, भाषा, बोली।
  • विद्वान का पर्यायवाची – कोविद, विज्ञ, सुधी।
  • वल्लभ का पर्यायवाची – पति, प्रियतम, प्रिया, प्राणनाथ।
  • वृक्ष का पर्यायवाची – पेड़, पादप, शाखी, तरु, विटप।
  • वायु का पर्यायवाची – अनिल, समीर, पवन, हवा।
  • वज्र का पर्यायवाची – अशनि, कुलिश, पवि।
  • विष का पर्यायवाची – गर्ल, कालकूट, जहर, हलाहल।
  • विद्यालय का पर्यायवाची – पाठशाला, शिक्षालय, ज्ञानमंदिर, मदरसा, विद्यापीठ।
  • वन का पर्यायवाची – कानन, बीहड़, विटप, विपिन, जंगल।
  • वर्षा का पर्यायवाची – बरखा, बरसात, बौछार, वृष्टि, प्रवर्षण, वर्षण, बारिश।
  • विदित का पर्यायवाची – विमुख, रहित, हीन, शून्य।
  • विनायक का पर्यायवाची – गणपति, लंबोदर, गजानन्।
  • विवाह का पर्यायवाची – शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण।
  • विशाल का पर्यायवाची – विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान।
  • विष्णु का पर्यायवाची – गरूड़ध्वज, अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वंभर, मुकुंद, नारायण, हृषीकेश, दामोदर, केशव, माधव, गोविंद, लक्ष्मीपति, विभु, विश्वरूप।
  • वीर्य का पर्यायवाची – शुक्र, धातु, बीज, बल, शक्ति, ताकत, वीरता, मर्दानगी, मुख-आभा।

से पर्यायवाची शब्द

  • शरीर का पर्यायवाची – देह, काया, तन, बदन, कलेवर, गात, विग्रह।
  • शत्रु का पर्यायवाची – दुश्मन, अरि, रिपु, विपक्षी, अमित्र, अराति, बैरी।
  • शिकारी का पर्यायवाची – लुब्धक, बहेलिया, आखेटक, अहेरी, व्याध।
  • शेर का पर्यायवाची – हरि, केसरी, केशी, वनराज, मृगेन्द्र, मृगराज, शार्दूल, सिंह, केहरि, नाहर।
  • शेषनाग का पर्यायवाची – धरणीधर, फणीश, सहस्रासन, सर्पपति।
  • शिव का पर्यायवाची – त्रिनेत्र, वामदेव, शंकर, पशुपति, महेश, हर, त्रिलोचन, रुद्र, उमापति, महादेव, नीलकंठ, भूतेश, व्योमकेश।
  • शिक्षक का पर्यायवाची – गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।

से पर्यायवाची शब्द

  • संध्या का पर्यायवाची – निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि।
  • स्वर्ग का पर्यायवाची – सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक।
  • स्वर का पर्यायवाची – शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।
  • सुरभि का पर्यायवाची – सुगंध, इष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास।
  • सेना का पर्यायवाची – चमू, दल, कटक।
  • सहेली का पर्यायवाची – सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।
  • सूर्य का पर्यायवाची – दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब।
  • सर्प का पर्यायवाची – साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप।
  • समुद्र का पर्यायवाची – पारावार, पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।
  • सरस्वती का पर्यायवाची – वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।
  • सुधा का पर्यायवाची – सुरभोग, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक, अमी, देवान्न, देवाहार, आबेहयात, दिव्य पदार्थ, देवभोज्य, अधिकारी अर्ह, पात्र, सुपात्र, निर्जर, मधु, शशिरस, अमृत।
  • समीर का पर्यायवाची – हवा, पवन, वायु, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी।
  • संसार का पर्यायवाची – विश्व, जगत, जग, दुनिया, लोक, जहान, भूमण्डल, भव।
  • सुन्दर का पर्यायवाची – ललित, कलित, रुचिर, प्यारा, चारु, आकर्षक, सौन्दर्ययुक्त, मंजुल, रम्य, सुंदरता, ख़ूबसूरत, सुहावना, सुभग, सुरूप, मधुर, हसीन, मनोहर, दिव्य, रमणीक, चित्ताकर्षक, सुभग, कमनीय, ललाम, सुरम्य, शोभायमान, उत्तम, उत्कृष्ट।
  • समूह का पर्यायवाची – समुदाय, वृंद, गण, संघ, पुंज, दल, झुंड, मंडली, टोली, जत्था।
  • सागर का पर्यायवाची – समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि, पारावार, सिंधु, नीरनिधि, नदीश, पयोधि, अर्णव, पयोनिधि, रत्नाकर, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि।
  • साँप का पर्यायवाची – सर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि, पन्नग।
  • सिर का पर्यायवाची – शीश, मुंड, माथा।
  • सिंह का पर्यायवाची – शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेंद्र, केशरी, केहरी, केशी, महावीर।
  • सुकुमार का पर्यायवाची – कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।
  • सुगंध का पर्यायवाची – महक, सौरभ, सुरभि, खुशबू।
  • सुगम का पर्यायवाची – सहज, सरल, आसान, सुबोध, सुलभ।
  • सुबह का पर्यायवाची – सवेरा, भोर, अरुणोदय, प्रभात, प्रातःकाल, भिनसार, विहान।
  • सुरमा का पर्यायवाची – काजल, अंजन, आँजन।
  • सुरीला का पर्यायवाची – मधुर, संगीतपूर्ण, मीठा, रसीला।
  • सुविधाजनक का पर्यायवाची – सुखप्रद, आरामदेह, सुखदायक, सुखकारक, सुविधायुक्त।
  • सुस्त का पर्यायवाची – आलसी, अकर्मठ, मंद, शिथिल, म्लान, निद्रालु।
  • सुस्ताना का पर्यायवाची – विराम लेना, आराम करना, दम लेना, रुकना, ठहरना।
  • सुस्पष्ट का पर्यायवाची – प्रकट, व्यक्त, साफ, सुबोध।
  • सूखा का पर्यायवाची – निर्जल, जलहीन, जलरहित, रूखा, शुष्क।
  • सोना का पर्यायवाची – सुवर्ण, स्वर्ण, कंचन, हाटक, कनक, हिरण्य, हेम, जातरूप।
  • स्त्री का पर्यायवाची – ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला, वनिता, कांता।
  • स्वार्थी का पर्यायवाची – स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगरज।
  • स्वावलंबन का पर्यायवाची – आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय, अपने पैरों पर खड़ा होना।
  • स्वीकार का पर्यायवाची – स्वीकरण, मंजूर करना, मान्य होना, मानना, कबूल करना।

से पर्यायवाची शब्द

  • हंस का पर्यायवाची – चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।
  • हाथी का पर्यायवाची – गज, हस्ती, मतंग, द्विरद, गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, वितुण्ड।
  • हनुमान का पर्यायवाची – अंजनिपुत्र, पवनसुत, वज्रांग, आंजनेय, कपीश, महावीर, मारुत, वज्रांग।
  • हिमालय का पर्यायवाची – हिमप्रस्थ, हिमांचल, हिमाद्रि, नगाधिराज।
  • हीरा का पर्यायवाची – मणिवर, वज्रमणि, हीरक, कुलिश।
  • हृदय का पर्यायवाची – मन, अंतस, दिल, कलेजा, उर, हिय, वक्ष।
  • हिरण का पर्यायवाची – कुरंग, सारंग, मृग, चमरी, कृष्णसार।
  • हवा का पर्यायवाची – पवन, वायु, समीर, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समीर।
  • हाथ का पर्यायवाची – हस्त, कर, पाणि।
  • होंठ का पर्यायवाची – अक्षर, ओष्ठ, ओंठ।

क्ष, त्र से पर्यायवाची शब्द

  • क्षमारहित का पर्यायवाची – अक्षम, अशक्त, असमर्थ, क्षमाशून्य।
  • क्षमाशील का पर्यायवाची – क्षम, क्षमी, क्षमावान, क्षमित, क्षमिता, तितिक्षु, प्रभूष्णु, शक्त, शान्तियुक्त, सह, सहन, सहिष्णु।
  • क्षत्राणी का पर्यायवाची – क्षत्राणी, क्षत्रिय पत्नी, क्षत्रिया, क्षत्रियाणी, क्षत्रियी, क्षत्री पत्नी, महारानी, राजपत्नी, रानी, वीरपत्नी, वीरमाता, वीरस्नुषा, वीरा।
  • क्षण का पर्यायवाची – अदिष्ट, अवसर, उत्सव, काल, घड़ी, छन, छिन, मौका, दण्ड, निमेष, प्रसंग, पल, बेला, मुहूर्त, वक्त, विरियाँ, समय भाग।
  • क्षत का पर्यायवाची – आघात, काटना, क्षति, घायल, घाव, जख्म, नाश, पीड़ित, मारना, फोड़ा, व्रण।
  • क्षत्रिय का पर्यायवाची – क्षत्र, क्षत्री, द्विजलिंगी, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, मूर्द्धक, मूद्र्धाभिषिक्त, राजन्य, राजा, वर्म, विराज, विराट, वीर, सार्वभौम।
  • क्षितिज का पर्यायवाची – अंबरांत, अंबरारंभ, आकाश, आकाश रेख, आकाश षीर्ष, उत्कर्ष, उफुक, उर्ध्वबिन्दु, केंचुआ, खमध्य, खस्वस्तिक, चक्षुपथ, चरमबिन्दु, चोटी, ध्वनिगाही आकाश, नभशीर्ष, निकट आकाश, पराकाष्ठा, पराकोटि, पृथ्वीय आकाश, मंगल ग्रह, दिगंत, दिशान्त, दिशामण्डल, नरकासुर, पेड़, वातावरण, वियत, वृक्ष, शफ़क, शब्दवाही आकाश, शिरोबिन्दु, शीर्षाकाश, सुबिन्दु।
  • क्षति का पर्यायवाची – क्षय, घाटा, नाश, हानि, नुकसान।
  • क्षण का पर्यायवाची – भंगुर, अनित्य, अस्थिर, क्षणिका, नश्वर, नाशवान।
  • क्षीण का पर्यायवाची – अल्प, कमजोर, कृष, क्षाम, थोड़ा, दुबला-पतला, बलहीन, बारीक, सूक्ष्म।
  • क्षमता का पर्यायवाची – ताकत, पहुँच, बल, शक्ति, सामर्थ्य, योग्यता।
  • क्षय का पर्यायवाची – अतिरोग, ऊष्मा, गदाग्रणी, छई, तपेदिक, दिक, नृपामय, यक्ष्मा, राज्यक्षमा, रोगराज, शोष।
  • क्षर का पर्यायवाची – अज्ञान, जल, जीवात्मा, नाशवान्, मेघ, शरीर।
  • क्षिति का पर्यायवाची – आवास, क्षय, गोरोचन, जगह, पृथ्वी, प्रलय-काल।
  • त्रुटि का पर्यायवाची – भूल, चूक, गलती।

यह भी पढ़ें: सर्वनाम: परिभाषा, भेद, उदाहरण और नियम

पर्यायवाची शब्द क्विज

पर्यायवाची शब्द पर Quiz

पर्यायवाची शब्द वर्कशीट

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द अभ्यास प्रश्न

कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द अभ्यास प्रश्न निम्नलिखित हैं –

  1. निम्नलिखित शब्दों के दो पर्यायवाची लिखिए:
    1. गुरु
    2. नदी
    3. शत्रु
    4. आकाश
  2. सही पर्यायवाची चुनें:
    1. सूरज का पर्यायवाची क्या नहीं है?
      (क) दिनकर
      (ख) चंद्रमा
      (ग) भास्कर
    2. ‘विद्या’ का पर्यायवाची है:
      (क) ज्ञान
      (ख) अज्ञान
      (ग) पढ़ाई

उत्तर :

  1. सूरज का पर्यायवाची क्या नहीं है?
    उत्तर: (ख) चंद्रमा
    चंद्रमा सूरज का पर्यायवाची नहीं है, क्योंकि चंद्रमा और सूरज दो अलग खगोलीय पिंड हैं।
  2. ‘विद्या’ का पर्यायवाची है:
    उत्तर: (क) ज्ञान
    विद्या का अर्थ है ज्ञान, इसलिए इसका पर्यायवाची ‘ज्ञान’ है। ‘अज्ञान’ विपरीत शब्द है और ‘पढ़ाई’ विद्या का समानार्थी नहीं है।

खाली स्थान वाले प्रश्न :

  1. राजा का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  2. पुस्तक का पर्यायवाची _____ है।
  3. गुरु का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  4. नदी का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  5. माता का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  6. सूरज का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  7. मनुष्य का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  8. पेड़ का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  9. घर का पर्यायवाची _____ और _____ है।
  10. चंद्रमा का पर्यायवाची _____ और _____ है।

उत्तर की कुंजी :

  1. राजा – नरेश, महाराज
  2. पुस्तक – ग्रंथ, किताब
  3. गुरु – आचार्य, शिक्षक
  4. नदी – सरिता, धारा
  5. माता – जननी, अंबा
  6. सूरज – भास्कर, दिनकर
  7. मनुष्य – मानव, आदमी
  8. पेड़ – वृक्ष, तरु
  9. घर – गृह, आवास
  10. चंद्रमा – शशि, राकेश

FAQs

पर्यायवाची शब्द क्यों महत्वपूर्ण हैं?

पर्यायवाची शब्द भाषा में विविधता लाने, साहित्यिक सौंदर्य बढ़ाने और प्रभावी अभिव्यक्ति के लिए जरूरी हैं।

सूर्य का पर्यायवाची क्या है?

उत्तर: दिनकर, भास्कर, रवि

नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: सरिता, जलधारा, नद

पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: धरती, भूमी, वसुंधरा

चांद का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: शशि, चंद्रमा, राकेश

रात का पर्यायवाची क्या है?

उत्तर: रात्रि, निशा

फूल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: कुसुम, पुष्प

नारी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: स्त्री, महिला, कन्या

आंख का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: नेत्र, दृष्टि

हवा का पर्यायवाची क्या है?

उत्तर: वायु, पवन, समीर

धरती का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: पृथ्वी, भूमी, वसुंधरा

सूर्य का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर: दिनकर, भास्कर, रवि

आशा है कि इस लेख में आप पर्यायवाची शब्द के बारे में जान पाए होंगे, साथ ही इससे संबंधित जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसे ही हिंदी व्याकरण से संबंधित ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

16 comments
    1. राम जी, आपके सुझाव नोट कर लिए गए हैं, इसपर जल्द ही अपडेट आपको दिया जाएगा।

    1. आपका आभार, ऐसे ही हमारे अन्य लेखों का आनंद उठाते रहिए।

  1. I loved the way how it is been written . I really want to appreciate the writter who has written this so clearly

    1. दिव्यांशी जी, आपका धन्यवाद, ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर बनें रहे।

  1. I loved the way how it is been written . I really want to appreciate the writter who has written this so clearly

    1. दिव्यांशी जी, आपका धन्यवाद, ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर बनें रहे।