Pani Ka Paryayvachi Shabd: पानी का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Pani Ka Paryayvachi Shabd

Pani Ka Paryayvachi Shabd: पानी का पर्यायवाची शब्द जल, नीर, वारि और अमृत हैं। पानी, जीवन का आधार है, जो कि हमारे दैनिक जीवन में एक विशेष भूमिका निभाता है। जल न केवल हमारे शरीर के लिए आवश्यक है, बल्कि हमारे पर्यावरण और कृषि के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हिंदी भाषा में पानी के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जो इसकी विभिन्न विशेषताओं और संदर्भों को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में आप पानी का पर्यायवाची शब्द (Pani Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, इसके साथ ही यहाँ आपको पानी के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग और प वर्ण से पर्यायवाची शब्दों के बारे में भी विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द

पानी का पर्यायवाची शब्द – Pani Ka Paryayvachi Shabd

पानी का पर्यायवाची शब्द (Pani Ka Paryayvachi Shabd) – जल, वारि, नीर और अमृत आदि होते हैं। पानी के अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –

  1. अंबु
  2. तोय
  3. वारि
  4. मेघपुष्प
  5. जल
  6. नीर
  7. क्षीर
  8. अमृत
  9. उदक
  10. सारंग
  11. सलिल
  12. पेय
  13. अंभ
  14. अप

यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द

पानी के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

पानी के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग कुछ इस प्रकार है –

  • मुकुल ने ऑफिस से आकर जल पिया।
  • रजत ने क्रिकेट खेलकर नीर ग्रहण किया।
  • हिमांशु ने सारंग बचाने के लिए सबसे पहल की।
  • गोलू ने स्वच्छ पेय के लिए अपने स्कूल में सबको शपद दिलाई।
  • प्रशांत ने सलिल का सेवन किया।
  • खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होना आवश्यक है।
  • नदी का नीर बहुत शुद्ध और ठंडा था।
  • गंगा आप के किनारे बसे गांवों में हरियाली छाई हुई है।
  • इस गर्मी में मन में तृष्णा का अनुभव हो रहा था।
  • समुद्र मंथन से अमृत प्राप्त हुआ था।
  • किसानों ने वृष्टि के बाद अपने खेतों में काम शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: राजा का पर्यायवाची शब्द

‘प’ वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द

‘प’ वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –

  1. पंक – कचला, कदम्ब, कर्दम, कलुष, कीच, कीचड़, गारा, चहला, चीखर आदि।
  2. पंकज – अब्ज, अंबुज, अंबोज, अंभोज, अज, अरविंद, आदि।
  3. पंकिल – कीचयुक्त, गंदा, गंदला, मलिन, मैला आदि।
  4. पंख – गरुत्, छद, डेना, पक्ष, पखना, पतत्र, पत्र, पर आदि।
  5. पंखा – पंखी, बेना, विजन, व्यजन आदि।
  6. पंगु – अपंग, अपाहिज, लंगड़ा, विकलांग आदि।
  7. पंडित – अभिज्ञ, आगर, कुशल, कुशाग्रयीमति, कृतमर्मा आदि आदि।
  8. पंथी – धर्मालंबी, पथिक, बटोही, राही, समर्थक आदि।
  9. पकौड़ी – चाणकी, पतौड़, फुलौरी, बटिका, रक्छ, रिक्छ, रिकवंच आदि।
  10. पक्ष – डैना, दल, पखवारा, पाख, वर्ग, समुदाय, स्थिति आदि।
  11. पक्षी – अंडज, एत्री, खग, खेचर, गरुत्मान्, चंचुभृत आदि।
  12. पगड़ी – उष्णीष, पगिया, पाग, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा आदि।
  13. पड़ौसी – निकटवर्ती, निकटस्थ, पड़ौस का आदि।
  14. पटरानी – अर्द्धासनी, बड़ी रानी, महारानी, महिषी, राज्ञी आदि।
  15. पट्टी – तखती, पट्ट, पटिया, पाटी आदि।

यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द

FAQs

पानी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

पानी का पर्यायवाची शब्द वह शब्द होते हैं जो पानी के समान अर्थ व्यक्त करते हैं, जैसे – जल, नदी, नीर, वारि आदि।

पानी के पर्यायवाची शब्दों का उपयोग कहां किया जा सकता है?

पानी के पर्यायवाची शब्दों का उपयोग साहित्य, कविताएं, लेखन, और दैनिक संवाद में किया जा सकता है।

“जल” और “पानी” में क्या अंतर है?

“जल” और “पानी” दोनों ही शब्दों का अर्थ एक ही होता है, बता दें कि “जल” शब्द संस्कृत भाषा से आया है और अधिक साहित्यिक या शास्त्रीय भाषा में इसका उपयोग किया जाता है। तो वहीं “पानी” हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाला अधिक सामान्य और प्रचलित शब्द है।

पानी के पर्यायवाची शब्दों में कौन से प्रमुख शब्द हैं?

पानी के प्रमुख पर्यायवाची शब्दों में जल, नीर, अमृत, वारि, और वृष्टि आदि शामिल हैं।

“नीर” शब्द का क्या अर्थ है?

“नीर” शब्द सही मायनों में पानी का पर्यायवाची शब्द है। बता दें कि यह शब्द अधिकतर काव्यात्मक और साहित्यिक संदर्भों के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

पर्यायवाची शब्दों का चयन कब किया जाता है?

पानी के पर्यायवाची शब्दों का चयन तब किया जाता है जब किसी विशेष संदर्भ में शब्दों की विविधता या काव्यात्मकता की आवश्यकता होती है। पर्यायवाची शब्दों का उपयोग साहित्यिक, काव्य, और लेखन इत्यादि में अधिक उपयोगी हो जाता है।

संबंधित आर्टिकल

मुनि का पर्यायवाची शब्दवाकिफ का पर्यायवाची शब्द
अंकुर का पर्यायवाची शब्दअनिष्ट का पर्यायवाची शब्द
असभ्य का पर्यायवाची शब्दआकुल का पर्यायवाची शब्द
आश्रय का पर्यायवाची शब्दआवश्यक का पर्यायवाची शब्द
उत्सव का पर्यायवाची शब्दउत्कृष्ट का पर्यायवाची शब्द
उपयुक्त का पर्यायवाची शब्दउग्र का पर्यायवाची शब्द
उल्लू का पर्यायवाची शब्दऊष्मा का पर्यायवाची शब्द
ओज का पर्यायवाची शब्दहनुमान का पर्यायवाची शब्द
कल्पवृक्ष का पर्यायवाची शब्दकृत्रिम का पर्यायवाची शब्द
कलंक का पर्यायवाची शब्दकिंचित का पर्यायवाची शब्द 
खंड का पर्यायवाची शब्दनिष्ठा का पर्यायवाची शब्द
जिह्वा का पर्यायवाची शब्द प्रथा का पर्यायवाची शब्द 
नियम का पर्यायवाची शब्दआँचल का पर्यायवाची शब्द 
डकैती का पर्यायवाची शब्दपाश का पर्यायवाची शब्द
खर का पर्यायवाची शब्दखोटा का पर्यायवाची शब्द
चंदन का पर्यायवाची शब्दखमध्य का पर्यायवाची शब्द
कर्तव्य का पर्यायवाची शब्दउपदेश का पर्यायवाची शब्द
जिह्वा का पर्यायवाची शब्दद्रौपदी का पर्यायवाची शब्द
नदी के पर्यायवाची शब्दहिमालय का पर्यायवाची शब्द 
कनक का पर्यायवाची क्या है?पथ का पर्यायवाची शब्द
कमल का पर्यायवाची शब्दघर का पर्यायवाची शब्द

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको पानी का पर्यायवाची शब्द (Pani Ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*