नि:संदेह का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए नि:संदेह के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
नि:संदेह का पर्यायवाची शब्द

नि:संदेह का पर्यायवाची शब्द जरूर, अवश्य, बेशक, यकीनन, संदेहरहित, विश्वासपूर्वक, सचमुच और वास्तव होते हैं। यहां हम निसंदेह के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, नि:संदेह के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और न वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

नि:संदेह का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां नि:संदेह के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. जरूर
2. अवश्य
3. बेशक
4. यकीनन
5. संदेहरहित
6. विश्वासपूर्वक
7. सचमुच
8. वास्तव

यह भी पढ़ें :

नि:संदेह के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग 

1. आज मौसम को देखकर लगता है कि ‘जरूर’ बारिश होगी। 
2. पिताजी ने ‘अवश्य’ ही यह बात कुछ सोच कर अंशुल को कही होगी। 
3. ‘वास्तव’ में बच्चों ने इस कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया। 
4. शशांक ने ‘सचमुच’ अपनी गलती स्वीकार कर ली। 
5. अभय ने ‘यकीनन’ ये सारे काम सोच समझकर किए हैं। 

न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. नदी – दरिया, सरि, तटिनी, तनूजा, कूलंकशा आदि। 
2. नेत्र – आँख, चक्षु, लोचन, नयन, चख आदि। 
3. नंदिनी – पुत्री, बेटी, तनुजा, दुहिता, अंगजा आदि। 
4. निराला – अद्भुत, अनोखा, अपूर्व, अनूठा, अद्वितीय आदि। 
5. नगपति – हिमालय, पर्वतराज, नगेश, शैलेंद्र, नगेंद्र, पर्वतेश्वर  आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*