NEET UG Cut Off 2024 : कटऑफ में जबरदस्त इजाफा, जानें किस कैटेगरी के लिए कितनी है कटऑफ

1 minute read
NEET UG Cut Off 2024

NEET UG Cut Off 2024 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटी) द्वारा नीट यूजी एग्जाम 2024 का रिजल्ट और स्कोर कार्ड 4 जून को जारी कर दिया गया है। अब उम्मीदवार NTA NEET की वेबसाइट पर जाकर नीट यूजी परीक्षा 2024 का परिणाम चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने का परिणाम कटऑफ पर निर्भर करता है, जो विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग होता है। इस वर्ष नीट कटऑफ में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें : 05 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

NEET UG Cut Off 2024 : इस वर्ष क्या रही नीट की कट ऑफ

इस वर्ष नीट परीक्षा के क्वालीफाइंग मार्क्स में इज़ाफ़ा देखने को मिला है। पिछले साल अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स की सीमा 720 -137 थी, जो इस साल बढ़कर 720 -164 हो गयी है। इसी तरह ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह पिछले साल 136 -107 थी जो अब बढ़कर 163 – 129 हो गयी है। वहीं बता दें इस बार नीट परीक्षा में 67 छात्रों ने टॉप किया है।

कटऑफ में वृद्धि के कारण

इस बार कट ऑफ में वृद्धि का एक प्रमुख कारण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जबकि 2023 में यह संख्या 16 लाख थी।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

कब हुई थी NEET UG 2024 परीक्षा?

नीट यूजी परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 24 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं इसके एडमिट कार्ड 2 मई को जारी किए गए थे। इस कड़ी में नीट यूजी परीक्षा 2024 का आयोजन 5 मई को किया गया था। कैंडिडेट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*