MSc के बाद क्या करें: प्राइवेट या सरकारी जॉब, हायर स्टडीज और करियर स्कोप

1 minute read
msc ke baad kya kare

MSc के बाद आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आप आगे क्या कर सकते हैं, MSc के बाद आपके पास करियर के क्या विकल्प हैं। आप अपनी रूचि और करियर गोल्स के आधार पर पढ़ाई या नौकरी का विकल्प को चुन सकते हैं। MSc के बाद आप डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कर सकते हैं या इसके अलावा आपके पास MSc के बाद सरकारी और प्राइवेट जॉब्स का भी अवसर होता है।

यदि आप MSc के अंतिम वर्ष में हैं या MSc कर चुके हैं और इसके बाद करियर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इस लेख में आप जानेंगे कि MSc के बाद क्या करें और आपके लिए करियर के क्या विकल्प हो सकते हैं।

MSc के बाद प्राइवेट और कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर विकल्प

MSc के बाद प्राइवेट और कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर विकल्प के रूप में आप केवल लैब तक रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहते हैं। बल्कि MSc के बाद आप सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट तक बन सकते हैं, इसके अलावा आप कई प्रमुख प्राइवेट और कॉर्पोरेट कंपनियों जैसे – रिलायंस, टाटा केमिकल्स और डॉ. रेड्डीज में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में इनोवेशन के लिए साइंस स्पेशिलिस्ट जैसे पदों पर रोजगार पा सकते हैं।

MSc के बाद आप फार्मास्युटिकल, फ़ूड प्रोसेसिंग और एंवायरमेंटल कंसल्टेंसी जैसे क्षेत्रों में क्वालिटी कंट्रोलर और प्रोडक्शन मैनेजर के पदों पर जॉब पा सकते हैं। इसके अलावा आप एड-टेक (Ed-Tech) कंपनियों में कंटेंट क्यूरेटर और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट भी बन सकते हैं, जिनमें आपको अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है, साथ ही आप कई नई स्किल्स के बारे में जॉब पीरियड के साथ-साथ सीख पाते हैं।

हालांकि, अपने लिए सही जॉब प्रोफाइल चुनना काफी हद तक आपकी एमएससी स्पेशलाइजेशन और रूचि पर निर्भर करता है, क्योंकि हर स्पेशलाइजेशन में करियर के अवसर और भूमिका अलग-अलग होती हैं। नीचे कुछ स्पेशलाइजेशन के आधार पर प्रमुख करियर विकल्पों के बारे में बताया गया है:

MSc फिजिक्स स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

MSc फिजिक्स के बाद करियर सिर्फ लैब और रिसर्च तक नहीं रुकता सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी फिजिक्स ग्रेजुएट्स की अच्छी माँग है। अपनी रुचि के हिसाब से नीचे दी गई जॉब प्रोफाइल में से करियर चुन सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
रिसर्च साइंटिस्टनई भौतिक सिद्धांतों और तकनीकों पर शोध करना, प्रयोग करना और वैज्ञानिक डेटा का विश्लेषण करना
डेटा साइंटिस्टबड़े डेटा सेट का विश्लेषण कर वैज्ञानिक या व्यावसायिक समस्याओं का समाधान निकालना
लेक्चरर / असिस्टेंट प्रोफेसरकॉलेज या विश्वविद्यालय में फिजिक्स विषय पढ़ाना और शोध कार्य करना
मेडिकल फिजिसिस्टअस्पतालों में रेडिएशन उपकरणों की सुरक्षा और उपचार प्रक्रियाओं की निगरानी करना
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग रिसर्चरअंतरिक्ष और विमानन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी रिसर्च करना
न्यूक्लियर साइंटिस्टपरमाणु ऊर्जा और रेडिएशन से जुड़े प्रयोग और विकास कार्य करना
डिफेंस साइंटिस्टरक्षा तकनीक और हथियार प्रणालियों के विकास में योगदान देना
क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्टवैज्ञानिक उपकरणों और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करना
सॉफ्टवेयर डेवलपरवैज्ञानिक गणनाओं और सिमुलेशन के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करना
साइंटिफिक राइटरवैज्ञानिक विषयों पर रिसर्च आधारित आर्टिकल्स और रिपोर्ट तैयार करना

यह भी पढ़ें – डेटा साइंटिस्ट कैसे बनें?

MSc केमेस्ट्री स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

फार्मास्युटिकल, पेंट, और केमिकल इंडस्ट्री के विस्तार के कारण MSc केमेस्ट्री स्पेशलाइजेशन के बाद आपके पास करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध रहते हैं। MSc केमेस्ट्री के बाद आप नीचे दिए गए करियर विकल्पों में से अपनी रुचि और स्किल के हिसाब से आगे बढ़ सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
केमिस्टरासायनिक पदार्थों का विश्लेषण करने के साथ-साथ, नए कंपाउंड्स का विकास करना
फार्मास्युटिकल रिसर्चरनई दवाओं के विकास और परीक्षण से जुड़े शोध कार्य करना
प्रोफेसर / लेक्चररकॉलेज और विश्वविद्यालयों में केमिस्ट्री पढ़ाना
एनवायरमेंटल केमिस्टपर्यावरण में रासायनिक प्रदूषण का अध्ययन करने के साथ-साथ उनके लिए समाधान खोजना
क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसरदवा, खाद्य या केमिकल उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करना
फॉरेंसिक साइंटिस्टकिसी आपराधिक जांच में रासायनिक साक्ष्यों का विश्लेषण करना
फूड केमिस्टखाद्य पदार्थों की संरचना और सुरक्षा का अध्ययन करना
लैब मैनेजरकिसी लैब का संचालन करना और लैब के उपकरणों को मैनेज करना
रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफिसरनई केमिकल तकनीकों और प्रोडक्ट्स को डेवलप करना
पेट्रोकेमिकल इंजीनियरपेट्रोलियम और गैस उद्योग में रासायनिक प्रक्रियाओं पर काम करना

MSc मैथमेटिक्स स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

MSc मैथमेटिक्स करने के बाद फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और डाटा जैसे क्षेत्रों में भी गणित जानने वालों की अच्छी माँग है। नीचे दी गई जॉब प्रोफाइल में से आप अपनी रुचि के हिसाब से करियर चुन सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
डेटा एनालिस्टडेटा का विश्लेषण कर कंपनियों को निर्णय लेने में मदद करना।
प्रोफेसर / लेक्चररकॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गणित पढ़ाना
एक्चुअरीबीमा और वित्तीय जोखिमों का गणितीय मॉडल से आकलन करना
सॉफ्टवेयर डेवलपरएल्गोरिद्म और प्रोग्रामिंग के माध्यम से सॉफ्टवेयर डेवलप करना
स्टैटिस्टिशियनसांख्यिकीय तकनीकों से डेटा का अध्ययन और रिपोर्ट तैयार करना
ऑपरेशन रिसर्च एनालिस्टकंपनियों की समस्याओं का गणितीय मॉडल से समाधान करना
क्रिप्टोग्राफी एक्सपर्टडेटा सुरक्षा और एन्क्रिप्शन तकनीकों पर काम करना
मशीन लर्निंग इंजीनियरAI और मशीन लर्निंग मॉडल को डेवलप करना
बैंक पीओ / स्पेशलिस्ट ऑफिसरबैंकिंग सेक्टर में वित्तीय सेवाओं और संचालन का प्रबंधन करना
रिसर्च साइंटिस्टगणित के नए सिद्धांतों और अनुप्रयोगों पर शोध करना

MSc बायोटेक्नोलॉजी स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

MSc बायोटेक्नोलॉजी करने के बाद हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम के अच्छे मौके मिलते हैं। नीचे दी गई जॉब प्रोफाइल में से आप अपनी रुचि के हिसाब से आगे बढ़ सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
बायोटेक रिसर्चरजैविक प्रक्रियाओं पर शोध करना और नई तकनीकों का विकास करना
माइक्रोबायोलॉजिस्टसूक्ष्मजीवों का अध्ययन करने के साथ-साथ प्रयोगशाला में उनका विश्लेषण करना
जेनेटिक इंजीनियरजीन संशोधन और जेनेटिक तकनीकों पर काम करना
क्लिनिकल रिसर्च एसोसिएटनई दवाओं और उपचारों के क्लिनिकल ट्रायल की निगरानी करना
फार्मास्युटिकल साइंटिस्टदवाओं के निर्माण और परीक्षण से जुड़े कार्य करना
फूड बायोटेक्नोलॉजिस्टखाद्य उत्पादन और सुरक्षा में बायोटेक तकनीक का उपयोग करना
प्रोफेसर / लेक्चररकॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बायोटेक्नोलॉजी पढ़ाना
एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजिस्टपर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक तकनीक विकसित करना
बायोइन्फॉर्मेटिक्स एनालिस्टजैविक डेटा का कंप्यूटर आधारित विश्लेषण करना
लैब टेक्नोलॉजिस्टप्रयोगशाला में परीक्षण और उपकरण संचालन करना

MSc माइक्रोबॉयोलॉजी स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

आज वैक्सीन रिसर्च से लेकर फूड सेफ्टी तक, हर जगह माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स की जरूरत है। MSc माइक्रोबायोलॉजी के बाद आपके पास करियर के कई विकल्प हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
माइक्रोबायोलॉजिस्टबैक्टीरिया, वायरस और फंगस का अध्ययन करना
फूड सेफ्टी ऑफिसरखाद्य उद्योग में गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच करना
क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजिस्टअस्पतालों में संक्रमण की जांच और रिपोर्ट तैयार करना
फार्मास्युटिकल माइक्रोबायोलॉजिस्टदवा कंपनियों में माइक्रोबियल परीक्षण करना
वैक्सीन रिसर्चरटीकों के विकास और परीक्षण में काम करना
रिसर्च साइंटिस्टसूक्ष्मजीवों से संबंधित वैज्ञानिक शोध करना
बायोटेक कंपनी साइंटिस्टबायोटेक उद्योग में रिसर्च और डेवलपमेंट करना
लैब सुपरवाइजरप्रयोगशाला कार्यों का संचालन और प्रबंधन करना
एनवायरमेंटल माइक्रोबायोलॉजिस्टपर्यावरण में सूक्ष्मजीवों की कार्य का अध्ययन करना
प्रोफेसर / लेक्चररमाइक्रोबायोलॉजी विषय पढ़ाना और शोध करना

MSc कंप्यूटर साइंस स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

हर कंपनी अब डिजिटल हो रही है और AI, क्लाउड और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स की माँग तेज़ी से बढ़ रही है। नीचे दी गई जॉब प्रोफाइल में से आप अपनी रुचि के हिसाब से आगे बढ़ सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
आईटी कंसल्टेंटकंपनियों को टेक्नोलॉजी से जुड़ी रणनीतियों और आईटी समाधान के बारे में सलाह देना
कॉलेज लेक्चरर / असिस्टेंट प्रोफेसरकॉलेज या विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विषय पढ़ाना और रिसर्च करना
वेब डेवलपरवेबसाइट और वेब एप्लिकेशन का डिजाइन, डेवलपमेंट और मेंटेनेंस करना
डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटरसंगठन के डेटाबेस को व्यवस्थित, सुरक्षित और अपडेटेड रखना
क्लाउड इंजीनियरक्लाउड प्लेटफॉर्म पर डेटा स्टोरेज, एप्लिकेशन और सर्वर को मैनेज करना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियरमशीन लर्निंग और एआई आधारित सिस्टम विकसित करना
डेटा साइंटिस्टबड़े डेटा का विश्लेषण करके कंपनियों को निर्णय लेने में मदद करने वाले मॉडल और रिपोर्ट तैयार करना
सिस्टम एनालिस्टकिसी संगठन के आईटी सिस्टम का विश्लेषण करके उन्हें अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाना
साइबर सिक्योरिटी एनालिस्टकंप्यूटर नेटवर्क और डेटा को हैकिंग और साइबर अटैक से सुरक्षित रखना
सॉफ्टवेयर डेवलपरविभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन को डिजाइन, डेवलप और टेस्ट करना

MSc एग्रीकल्चर स्पेशलाइजेशन के बाद करियर विकल्प

भारत एक ऐसा कृषि प्रधान देश है, जहाँ समय के साथ-साथ पारंपरिक कृषि से ऊपर उठकर सस्टेनेबल फार्मिंग और एग्री-टेक पर अधिक जोर दिया जा रहा है। ऐसे में यदि आपने MSc एग्रीकल्चर स्पेशलाइजेशन कर रहे हैं या कर चुके हैं तो आप सरकारी और प्राइवेट दोनों ही तरह के सेक्टर में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलकार्य
प्लांट ब्रीडरअधिक उत्पादन और रोग प्रतिरोधी नई फसल किस्मों का विकास करना
एग्री-बिजनेस मैनेजरकृषि उत्पादों के उत्पादन, मार्केटिंग और सप्लाई चेन को मैनेज करना
एग्रीकल्चर रिसर्च साइंटिस्टनई फसल किस्मों, उन्नत बीज और खेती तकनीकों पर शोध करना
एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसरसरकारी योजनाओं और कृषि तकनीक को किसानों तक पहुंचाना
एग्रीकल्चर ऑफिसरकिसानों को आधुनिक खेती तकनीक, बीज और फसल प्रबंधन के बारे में मार्गदर्शन देना
सॉयल साइंटिस्टमिट्टी की गुणवत्ता का परीक्षण करके फसल के लिए सही पोषक तत्व और उर्वरक सुझाना
फसल सलाहकार (क्रॉप कंसलटेंट)किसानों को फसल चयन, सिंचाई और कीट नियंत्रण के बारे में सलाह देना
एग्रीकल्चर बैंकिंग ऑफिसरकृषि ऋण, फसल बीमा और किसानों के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कार्य करना
फूड क्वालिटी एनालिस्टकृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच करना
कॉलेज लेक्चरर / असिस्टेंट प्रोफेसरकृषि विज्ञान विषय पढ़ाना और नई कृषि तकनीकों पर शोध करना

MSc के बाद सरकारी नौकरी के अवसर

समय की मांग को देखते हुए सरकार भी अनुसंधान (रिसर्च) और तकनीकी विकास पर निवेश बढ़ा रही है, ऐसे में यदि आप MSc के बाद सरकारी नौकरी करने का सोच रहे हैं तो आप मुख्य रूप से वैज्ञानिक अनुसंधान विभाग (जैसे – ISRO, DRDO, BARC और CSIR), कृषि और बैंकिंग विभाग, नियामक और सुरक्षा विभाग, सांख्यिकी और योजना विभाग, शिक्षा और पर्यावरण विभाग में निम्नलिखित पदों पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलविभाग का पूरा नामभर्ती परीक्षा / प्रक्रियाकाम की मुख्य जिम्मेदारियां
वैज्ञानिक (Scientist)भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनISRO सेंट्रलाइज़्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB)अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह तकनीक और वैज्ञानिक प्रयोगों का विकास करना
वैज्ञानिक ‘बी’वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषदCSIR नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्टवैज्ञानिक शोध करना, नई तकनीकों का विकास और प्रयोगशाला अनुसंधान करना
सहायक प्रोफेसरविश्वविद्यालय अनुदान आयोगUGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्टकॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाना, शोध कार्य और छात्रों का मार्गदर्शन करना
अनुसंधान अधिकारीराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसीUGC NETशिक्षा और सामाजिक विषयों पर रिसर्च करना और रिपोर्ट तैयार करना
मौसम वैज्ञानिकभारत मौसम विज्ञान विभागसाइंटिस्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम (IMD)मौसम का पूर्वानुमान करना, जलवायु डेटा का विश्लेषण करना
खाद्य सुरक्षा अधिकारीभारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरणराज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाखाद्य गुणवत्ता की जांच, लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करना
औषधि निरीक्षककेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठनराज्य लोक सेवा आयोग परीक्षादवाओं की गुणवत्ता की जांच और औषधि उद्योग का निरीक्षण करना
सांख्यिकी अधिकारीराष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयSSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशनसरकारी आंकड़ों का विश्लेषण और सांख्यिकीय रिपोर्ट बनाना
कृषि विकास अधिकारीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालयराज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाकिसानों को नई कृषि तकनीक और योजनाओं की जानकारी देना
वन रेंज अधिकारीराज्य वन विभागराज्य लोक सेवा आयोग / वन सेवा परीक्षाजंगलों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण और वन प्रबंधन करना
जल संसाधन अधिकारीजल शक्ति मंत्रालयराज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाजल संसाधनों का प्रबंधन और सिंचाई परियोजनाओं की निगरानी करना
पर्यावरण वैज्ञानिकपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालयविभागीय भर्ती परीक्षापर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी रिसर्च करना
रक्षा अनुसंधान वैज्ञानिकरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठनDRDO साइंटिस्ट एंट्री टेस्टरक्षा तकनीक और हथियार प्रणालियों पर वैज्ञानिक अनुसंधान करना
प्रयोगशाला वैज्ञानिकभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषदविभागीय भर्ती परीक्षाचिकित्सा अनुसंधान और प्रयोगशाला परीक्षण करना
डेटा वैज्ञानिकइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयसरकारी भर्ती परीक्षा / अनुबंध भर्तीबड़े डेटा का विश्लेषण कर नीतिगत निर्णयों में सहायता करना
भूवैज्ञानिकभारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणUPSC कंबाइंड जियो‑साइंटिस्ट एग्जामिनेशनखनिज संसाधनों की खोज और भूवैज्ञानिक अध्ययन करना
अंतरिक्ष वैज्ञानिकभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनISRO साइंटिस्ट/इंजीनियर रिक्रूटमेंटउपग्रह, रॉकेट और अंतरिक्ष तकनीक पर काम करना
वैज्ञानिक अधिकारीपरमाणु ऊर्जा विभागभाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर साइंटिफिक ऑफिसर एग्जामपरमाणु ऊर्जा अनुसंधान और वैज्ञानिक परियोजनाओं का संचालन करना
जीव वैज्ञानिकभारतीय वन्यजीव संस्थानविभागीय भर्ती / शोध चयनजैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण पर शोध करना
सार्वजनिक स्वास्थ्य विश्लेषकस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालयसरकारी भर्ती परीक्षास्वास्थ्य संबंधी डेटा का विश्लेषण और नीति निर्माण में सहायता करना

यह भी पढ़ें – भारत में कृषि अधिकारी कैसे बनें?

MSc के बाद उच्च शिक्षा के विकल्प

MSc के बाद अगर आपका मन रिसर्च या टीचिंग में है, तो हायर स्टडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पीएचडी करने से न सिर्फ करियर की संभावनाएं बढ़ती हैं बल्कि सैलरी भी काफी बेहतर हो जाती है। इसके अलावा क्लिनिकल रिसर्च, एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट और बायोइनफॉर्मेटिक्स जैसे शॉर्ट-टर्म पीजी डिप्लोमा कोर्स भी हैं जो 1-2 साल में पूरे हो जाते हैं यानी जो जल्दी काम पर लगना चाहते हैं उनके लिए भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। अपनी फील्ड और रुचि के हिसाब से नीचे दिए गए विकल्पों में से चुन सकते हैं –

कोर्स का पूरा नामकोर्स की अवधिन्यूनतम आवश्यक योग्यतासंभावित करियर विकल्प
डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD)लगभग 3-5 वर्षसंबंधित विषय में MSc और कई विश्वविद्यालयों में NET/JRF या प्रवेश परीक्षाप्रोफेसर, रिसर्च साइंटिस्ट, विश्वविद्यालय शिक्षक, वैज्ञानिक
मास्टर ऑफ फिलॉसफी (MPhil)लगभग 1-2 वर्षसंबंधित विषय में MScरिसर्च असिस्टेंट, अकादमिक रिसर्चर, पीएचडी के लिए तैयारी
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)2 वर्षकिसी भी विषय में मास्टर या ग्रेजुएशन और CAT/MAT जैसे प्रवेश परीक्षामैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट, कॉर्पोरेट लीडर, स्टार्टअप उद्यमी
मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech)2 वर्षसंबंधित साइंस या टेक्नोलॉजी विषय में MSc या समकक्ष और GATE (कई संस्थानों में)इंजीनियरिंग रिसर्चर, टेक्निकल एक्सपर्ट, R&D इंजीनियर
PG डिप्लोमा इन डेटा साइंस / आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस1-2 वर्षगणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर या संबंधित विषय में MScडेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट
बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd)2 वर्षसंबंधित विषय में MScस्कूल शिक्षक, शिक्षा विशेषज्ञ, शिक्षा प्रशासन
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लिनिकल रिसर्च1-2 वर्षलाइफ साइंस, बायोटेक, फार्मेसी या संबंधित विषय में MScक्लिनिकल रिसर्च एसोसिएट, मेडिकल रिसर्चर
PG डिप्लोमा इन एंवायरमेंटल मैनेजमेंट1-2 वर्षपर्यावरण विज्ञान, बायोलॉजी या संबंधित विषय में MScपर्यावरण सलाहकार, NGO विशेषज्ञ, सरकारी परियोजना अधिकारी
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बायोइन्फॉर्मेटिक्स1 वर्षबायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी या लाइफ साइंस में MScबायोइन्फॉर्मेटिक्स एनालिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट

यह भी पढ़ें : MBA सब्जेक्ट्स लिस्ट स्पेशलाइज़ेशन वाइज

MSc के बाद टॉप रिक्रूटर्स

MSc के बाद TCS और Wipro जैसी आईटी कंपनियों से लेकर Sun Pharma और DRDO जैसी संस्थाओं तक कई बड़े नाम हैं जो MSc ग्रेजुएट्स को हायर करते हैं। नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं कि किस क्षेत्र में कौन सी कंपनियाँ हैं और वहाँ किस तरह के पद मिल सकते हैं –

कम्पनी का प्रकाररिक्रूटर्स (कंपनी) का नामसंभावित करियर विकल्प
आईटी और टेक्नोलॉजीTCS, Infosys, Wipro, HCL Technologiesडेटा साइंटिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, रिसर्च एनालिस्ट, AI/ML इंजीनियर
फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयरSun Pharma, Dr. Reddy’s Laboratories, Cipla, Bioconरिसर्च साइंटिस्ट, क्लिनिकल रिसर्च एसोसिएट, क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट
बायोटेक्नोलॉजीSerum Institute of India, Bharat Biotech, Panacea Biotecबायोटेक रिसर्चर, लैबोरेटरी साइंटिस्ट, प्रोडक्ट डेवलपमेंट एक्सपर्ट
सरकारी अनुसंधान संस्थानCSIR, DRDO, ICMR, ISROसाइंटिस्ट, रिसर्च फेलो, प्रोजेक्ट एसोसिएट
शिक्षण और अकादमिक संस्थानDelhi University, Banaras Hindu University, IITs, NITsअसिस्टेंट प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर, लेक्चरर
पर्यावरण और कृषि क्षेत्र की संस्थाएँICAR, National Dairy Development Board, NABARDएग्रीकल्चर साइंटिस्ट, एनवायरनमेंटल कंसल्टेंट, रिसर्च ऑफिसर
फूड और न्यूट्रिशनNestlé, Amul, Britannia Industriesफूड टेक्नोलॉजिस्ट, क्वालिटी एनालिस्ट, प्रोडक्ट डेवलपर
केमिकल और मैन्युफैक्चरिंगReliance Industries, Tata Chemicals, BASFकेमिस्ट, प्रोडक्शन मैनेजर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट साइंटिस्ट
डेटा और एनालिटिक्सAccenture, Deloitte, Capgeminiडेटा एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट, रिसर्च कंसल्टेंट
हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक लैब्सApollo Hospitals, Dr. Lal PathLabs, SRL Diagnosticsमाइक्रोबायोलॉजिस्ट, लैब मैनेजर, क्लिनिकल एनालिस्ट

FAQs 

MSC के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

यह पूरी तरह आपकी रुचि और करियर गोल पर निर्भर करता है। अगर रिसर्च में जाना है तो पीएचडी, टेक्नोलॉजी में जाना है तो डेटा साइंस, और मैनेजमेंट में जाना है तो एमबीए या पीजीडीएम एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

M.Sc के बाद पीएचडी कितने साल की होती है?

भारत में पीएचडी आमतौर पर 3 से 5 साल में पूरी होती है। इस दौरान रिसर्च वर्क, पेपर पब्लिकेशन और थीसिस जमा करनी होती है। अलग-अलग यूनिवर्सिटी में यह अवधि थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।

M.Sc. नर्सिंग की सैलरी कितनी होती है?

भारत में M.Sc. नर्सिंग की अनुमानित सैलरी INR 35,000 से INR 60,000 प्रति माह हो सकती है, जो कि अस्पताल के प्रकार, अनुभव, शहर और पद पर निर्भर करती है। हालाँकि अनुभव बढ़ने पर आपकी अनुमानित सैलरी 70,000 से INR 1,00,000 प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है।

MSc के बाद विदेश में पढ़ाई के क्या अवसर हैं?

MSc के बाद आप विदेश में PhD या अन्य उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। MSc के बाद आप अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की यूनिवर्सिटी में विज्ञान और शोध से जुड़े कोर्स को कर सकते हैं। यहाँ आपको स्कॉलरशिप की भी सुविधाएं मिलती है।

क्या MSc के बाद MBA करना सही विकल्प है?

अगर आप कॉर्पोरेट या मैनेजमेंट में जाना चाहते हैं तो MSc के बाद MBA एक अच्छा कदम हो सकता है। इससे आपकी साइंस की समझ के साथ बिजनेस और लीडरशिप स्किल्स भी जुड़ जाती हैं, जो कई कंपनियों में फायदेमंद साबित होती है।

Related Reads:

भारतीय छात्रों के लिए यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स की जानकारीभारतीय छात्र यूके में MSc साइकोलॉजी कोर्स कैसे करें?
MBA कोर्स डिटेल्सभारत में MBA के बाद क्या करें?

उम्मीद है, यह जानकारी आपको MSc के बाद सही करियर विकल्प चुनने में मदद करेगी। ऐसे ही अन्य कोर्स गाइड और करियर गाइड ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*