UPPSC Recruitment 2023 : समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी बनने का मौका, नोटिफिकेशन के साथ पूरे सिलेबस की जानकारी लें यहां

1 minute read
UPPSC Recruitment 2023

UPPSC RO ARO Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 (UPPSC RO ARO) के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा शामिल होना चाहते हैं, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए 09 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं। 

आपको बता दें की RO ARO भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने से पहले उम्मीदवार Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग में दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। इस नौकरी या सिलेबस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

समीक्षा अधिकारी लोकेश त्रिपाठी से जानिए कैसे मिलेगी RO ARO परीक्षा में सफलता

UPPSC RO ARO Recruitment 2023 के तहत पदों का विवरण

UPPSC 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (Review Officer/Assistant Review Officer)411

महत्वपूर्ण तिथियां

UPPSC Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि09 अक्टूबर, 2023
ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि09 नवंबर, 2023
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि09 नवंबर, 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

UPPSC RO ARO Notification 2023 PDF Link Download in Hindi

UPPSC RO ARO Notification 2023 PDF Link Download in English 

शैक्षिक योग्यता 

इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है। स्टूडेंट्स शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग में दी गई अधिसूचना को देखें। 

UPPSC Ro 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष 
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

UPPSC 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार करना होगा। 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 125/-
  • एससी/एसटी: 95/-
  • पीएच उम्मीदवार: 25/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफ़लाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से करें।

Syllabus of UPPSC RO ARO 2023 Click Here  

UPPSC Ro Aro Selection Process भर्ती के लिए 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा। 

  1. प्रारम्भिक परीक्षा 
  2. मुख्य परीक्षा 
  3. साक्षात्कार  

UPPSC Post Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in/ पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर Recruitment लिंक पर जाएं और क्लिक करें। 
  • पंजीकरण करने के लिए Apply Online ऑप्शन पर जाएं।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

UPPSC RO ARO Exam 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*