Mauritius Facts : मॉरीशस से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Mauritius Facts in Hindi (1)

मॉरीशस, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जिसे ‘धरती पर स्वर्ग’ के नाम से भी जाना जाता है। यह देश अपने समुद्र तटों और हरे-भरे पहाड़ों के लिए मशहूर है। मॉरीशस वह देश है जहां विलुप्त हो चुके प्रसिद्ध डोडो पक्षी का वास था। इसके अलावा, मॉरीशस दुनिया का इकलौता देश है जिसका झंडा चार अलग-अलग रंगों से बना है, जो इसके समाज और इतिहास की विविधता को दर्शाता है। यह देश अपने चीनी उद्योग और विश्व-स्तरीय रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है, जो इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। मॉरीशस के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Mauritius Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।  

Mauritius Facts in Hindi – मॉरीशस से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार मॉरीशस से जुड़े रोचक तथ्य (Mauritius Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. मॉरीशस का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ़ मॉरीशस है। 
  2. मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस है। 
  3. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार मॉरीशस की जनसंख्या 1.2 मिलियन है। 
  4. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार मॉरीशस का क्षेत्रफल 2,040 वर्ग किमी है। 
  5. मॉरीशस में अंग्रेज़ी, फ्रेंच और मॉरीशसियन क्रियोल भाषा बोली जाती है। 
  6. मॉरीशस की करंसी मॉरीशस रुपया है। 
  7. पिटोन डे ला पेटीट रिविएर नोइरे (Piton de la Petite Rivière Noire) मॉरीशस द्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है। 
  8. मॉरीशस की दो प्रमुख नदियाँ ग्रैंड रिवर साउथ ईस्ट और ब्लैक रिवर हैं। 
  9. मॉरीशस का स्वतंत्रता दिवस 12 मार्च को मनाया जाता है। 
  10. मॉरीशस में सार्वजनिक परिवहन छात्रों, विकलांग लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क है। 

  1. मॉरीशस के राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग स्वतंत्रता और स्वाधीनता के लिए संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है, नीला रंग हिंद महासागर का प्रतिनिधित्व करता है, जिसके बीच में मॉरीशस स्थित है, पीला रंग स्वतंत्रता की नई रोशनी का प्रतिनिधित्व करता है और हरा रंग मॉरीशस की कृषि और वर्ष के 12 महीनों में इसके रंग का प्रतिनिधित्व करता है।
  2. ब्रिटिश शासन के तहत, मॉरीशस मुख्य चीनी उत्पादक उपनिवेश बन गया। 
  3. मॉरीशस का पोर्ट लुइस शहर देश का आर्थिक केंद्र है और देश की 40 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी यहीं रहती है।
  4. मॉरीशस की पॉपुलेशन डेंसिटी किसी भी अफ्रीकी देश से अधिक है। 
  5. मॉरीशस का मुख्य द्वीप (जिसे मॉरीशस कहा जाता है) केवल 28 मील चौड़ा और 40 मील लंबा है।
  6. मॉरीशस को 1968 को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
  7. मॉरीशस का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे ‘फोर बैंड्स’ के नाम से भी जाना जाता है, 1968 में स्वतंत्रता के बाद अपनाया गया था। 
  8. मॉरीशस में लगभग 90 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि पर गन्ना उगाया जाता है।
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह में डोडो पक्षी को प्रमुखता से चित्रित किया गया है।

Mauritius National Symbols Facts in Hindi – मॉरीशस के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

मॉरीशस के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. ‘सेगा’ मॉरीशस का राष्ट्रीय लोक नृत्य है।
  2. मॉरीशस केस्ट्रेल (Mauritius Kestrel) मॉरीशस का राष्ट्रीय पक्षी है 
  3. डोडो (Dodo) मॉरीशस का राष्ट्रीय पशु है।
  4. मॉरीशस का राष्ट्रीय फूल ट्रोचेटिया बुटोनियाना (Trochetia boutoniana) है।
  5. सोमाली प्लेट इयरिंग ट्री (Somali Plate Earring tree) मॉरीशस का राष्ट्रीय पौधा है
  6. मॉरीशस का राष्ट्रीय व्यंजन ढोल पुरी (Dholl Puri) है 
  7. मदरलैंड (Motherland) मॉरीशस का राष्ट्रीय गान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Mauritius Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*