Manmohan Singh Biography in Hindi: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन परिचय 

1 minute read
Manmohan Singh Biography in Hindi

Manmohan Singh Biography in Hindi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-1985) और योजना आयोग के उपाध्यक्ष (1985-1987) भी रह चुके हैं। वर्ष 1987 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। आइए अब इस ब्लॉग में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन परिचय (Manmohan Singh Biography in Hindi), करियर और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

नाम डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh)
जन्म 26 सितंबर, 1932
जन्म स्थान गाह गांव, पंजाब प्रांत (अब पाकिस्तान)
शिक्षा एम.ए. डी.फिल (अर्थशास्त्र)
पत्नी का नाम गुरशरण कौर
संतान उपिंदर सिंह, अमृत सिंह, दमन सिंह (बेटियां)
राजनैतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-INC 
प्रधानमंत्री कार्यकाल भारत के 14वें प्रधानमंत्री (2004-2014)
धारित पद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-1985),  योजना आयोग के उपाध्यक्ष (1985-1987) व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष आदि। 
डॉ. मनमोहन सिंह की किताबेंचेंजिंग इंडिया, द क्वेस्ट फॉर इक्विटी इन डेवलपमेंट, चिले: इंस्टिट्यूशन्स एंड पॉलिसिस, मेकिंग डेमोक्रेसी वर्क फॉर प्रो पूअर डेवलमपेंट व  टू द नेशन, फॉर द नेशन। 
पुरस्कार एवं सम्मान पद्म विभूषण (1987),  जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार
निधन 26 दिसंबर 2024, नई दिल्ली 

पंजाब प्रांत के गाह नामक गांव में हुआ था जन्म – Manmohan Singh Biography in Hindi

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के गाह नामक गांव (वर्तमान पाकिस्तान में) में हुआ था। हालांकि, वर्ष 1947 में देश आजाद होने के बाद उनका परिवार अमृतसर आकर बस गया था। मनमोहन सिंह ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए वर्ष 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय आ गए और यहाँ अध्यन्न करते हुए अर्थशास्त्र में टॉप रैंक के साथ ‘इकोनॉमिक्स ट्रिपोस’ (Economics Tripos) पूरा किया। फिर उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ‘नूफिल्ड कॉलेज’ (Nuffield College) से अर्थशास्त्र में डी.फिल की उपाधि हासिल की। 

प्राध्यापक के रूप में की करियर की शुरुआत 

राजनीति में आने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया था। इसी बीच में कुछ वर्षों के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) सचिवालय के लिए भी कार्य किया। इसी के आधार पर उन्हें 1987 और 1990 में जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में नियुक्ति किया गया।

भारत सरकार के कई अहम पदों पर किया कार्य 

डॉ. मनमोहन सिंह वर्ष 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए। फिर एक वर्ष बाद 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक – RBI के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग– UGC के अध्यक्ष तथा भारतीय औद्योगिक विकास बैंक के निदेशक के रूप में कार्य किया। 1991-1996 के दौरान डॉ. सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में देश के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया और बड़े सुधार लाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में अच्छे बदलाव हुए। भारत में इन वर्षों को डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व के अभिन्न अंग के रूप में जाना जाता है।

भारत के 14वें प्रधानमंत्री

डॉ. मनमोहन सिंह अपने राजनीतिक जीवन में वर्ष 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे जहाँ वे 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे। हालांकि इस बीच उन्होंने एक बार दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने कभी भी चुनाव नहीं लड़ा। फिर डॉ. सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। 

डॉ. मनमोहन सिंह का व्यक्तिगत जीवन

डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी का नाम गुरशरण कौर (Gursharan Kaur) है, जो इतिहास की प्रोफेसर रह चुकी है। साथ ही वह एक लेखिका भी हैं। डॉ. मनमोहन सिंह और गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं उपिंदर सिंह, अमृत सिंह और दमन सिंह।

दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस 

डॉ. मनमोहन सिंह को बीते दिनों स्वास्य्थ संबंधी बीमारियों के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था जहाँ 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 

पुरस्कार एवं सम्मान 

डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Biography in Hindi) को अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। इनमें से कुछ का उल्लेख नीचे किया गया है:-

  • पद्म विभूषण – वर्ष 1987 
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार – वर्ष 1957 
  • वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड – वर्ष 1993 और 1994
  • वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड – वर्ष 1993
  • कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का ‘एडम स्मिथ पुरस्कार’ – वर्ष 1956 
  • कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार – वर्ष 1955
  • डॉ. मनमोहन सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड सहित अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियाँ प्रदान की गई हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह की किताबें

डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 वर्षों के अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल और अन्य विभिन्न पदों पर रहते हुए भारत के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। वहीं डॉ.मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र सहित कई अन्य विषयों पर किताबें भी लिखी हैं, जिन्हें आपको जरूर ही पढ़ना चाहिए।

डॉ. मनमोहन सिंह की किताबेंप्रकाशन 
चेंजिंग इंडियावर्ष 2019 
टू द नेशन, फॉर द नेशनवर्ष 2006 
चिले: इंस्टिट्यूशन्स एंड पॉलिसिसवर्ष 2004 
मेकिंग डेमोक्रेसी वर्क फॉर प्रो पूअर डेवलपमेंट वर्ष 2003 
द क्वेस्ट फॉर इक्विटी इन डेवलपमेंटवर्ष 1986 

FAQs

डॉ मनमोहन सिंह कितनी बार प्रधानमंत्री बने थे? 

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

मनमोहन सिंह भारत के कौन से नंबर के प्रधानमंत्री थे? 

डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरे किए हैं। 

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था? 

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गाँव में हुआ था।

डॉ मनमोहन सिंह को किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं? 

डॉ मनमोहन सिंह को पद्म विभूषण (1987), जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एडम स्मिथ पुरस्कार (1956) व राइट पुरस्कार (1955) आदि से सम्मानित किया जा चुका हैं। 

डॉ मनमोहन सिंह की मृत्यु कब हुई? 

डॉ मनमोहन सिंह का लंबी बीमारी के कारण 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी का नाम क्या है?

डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी का नाम गुरशरण कौर है। 

मनमोहन सिंह किस पार्टी के थे?

डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-INC पार्टी से थे। 

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन परिचय (Manmohan Singh Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*