Mahatma Mein Kaun Sa Samas Hai – जानिये महात्मा में कौन सा समास है?

1 minute read
Mahatma Mein Kaun Sa Samas Hai

क्या आप सोच रहे हैं Mahatma Mein Kaun Sa Samas Hai? तो आपको बता दें कि महात्मा में कर्मधारय समास है। यह जानने से पहले कि कर्मधारय समास क्या होता है, यह जानते हैं कि समास किसे कहते हैं? अलग अर्थ रखने वाले दो शब्दों या पदों (पूर्वपद तथा उत्तरपद) के मेल से बना तीसरा नया शब्द या पद समास या समस्त पद कहलाता है तथा वह प्रक्रिया जिसके द्वारा ‘समस्त पद’ बनता है, समास-प्रक्रिया कही जाती है। Mahatma Mein Kaun Sa Samas Hai यह तो आप जान गए हैं, आप इस ब्लॉग में आगे जानेंगे महात्मा का समास विग्रह, महात्मा में कर्मधारय समास क्यों है, कर्मधारय समास क्या होता है और साथ ही कर्मधारय समास के कुछ अन्य उदाहरण। 

Mahatma Mein Kaun Sa Samas Hai?

महात्मा में कर्मधारय समास है। 

कर्मधारय समास क्या होता है?

कर्मधारय समास में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य यानि एक पद उपमान और दूसरा पद उपमेय होता है तो वह कर्मधारय समास कहलाता है। विशेषण-विशेष्य से संबंधित कर्मधारय समास के उदाहरण इस प्रकार हैं:

विशेषणविशेष्यसमस्तपदविग्रह
नीलगायनीलगायनीली है जो गाय
महाआत्मामहात्मामहान है जो आत्मा
भलामानसभलामानसभला है जो मानस
महादेवमहादेवमहान है जो देव
परनारीपरनारीपराई है जो नारी
उत्तमपुरुषपुरुषोत्तमउत्तम है जो पुरुष

महात्मा शब्द का समास विग्रह

महात्मा शब्द का समास विग्रह महान है जिसकी आत्मा होता है।  महात्मा का अर्थ होता है एक महान व्यक्ति। इसके अलावा आपको यह बता दें कि यह शब्द संस्कृत का है।

द्विगु और कर्मधारय समास में अंतर

द्विगु समास तथा कर्मधारय समास में सबसे बड़ा अंतर यही है कि द्विगु समास का पूर्वपद संख्यावाची विशेषण होता है जबकि कर्मधारय समास का पूर्वपद विशेषण हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि द्विगु समास का उत्तरपद किसी समूह का बोध कराता है। यदि विग्रह करते समय उत्तरपद के साथ समूह या समाहार शब्द का प्रयोग नहीं किया गया हो तो पूर्वपद संख्यावाची होते हुए भी यह कर्मधारय समास कहलाएगा।

यह भी पढें

FAQs

चौराहा में कौन सा समास होता है?

चौराहा में द्विगु समास होता है।

पंचवटी में कौन सा समास है?

पंचवटी में द्विगु समास होता है।

तिरंगा में कौन सा समास है?

तिरंगा में द्विगु समास है।

उम्मीद है कि Mahatma Mein Kaun Sa Samas Hai आपको समझ आया होगा। यदि आप समास के अन्य प्रश्नों से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*