Mahasagar Kitne Hain: हमारी पृथ्वी का तीन-चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है। इसी कारण अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती है। वहीं विश्व के ग्लोब पर हमें जो बड़ी जलराशियां दिखाई देती हैं, उन्हें ‘महासागर’ कहते हैं। महासागर पृथ्वी के 7/10 वें भाग पर व्याप्त है। क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी की जलवायु के निर्माण में महासागर एवं महाद्वीप दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये हमारे जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करते हैं, जिनमें सभी जीव-जंतु, पौधे तथा मानव जीवन भी सम्मिलित हैं। इनके प्रभाव को हम अपने इतिहास, संस्कृति एवं अपने रोजमर्रा के जीवन पर भी देखते हैं।
बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामाजिक विज्ञान विषय से संबधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में सामाजिक विज्ञान के एक महत्वपूर्ण विषय दुनिया में कितने महासागर हैं? (Mahasagar Kitne Hain) के बारे में बताया गया है।
This Blog Includes:
महासागर किसे कहते हैं? – Mahasagar Kise Kahate Hain
महासागर को अंग्रेजी में Ocean कहते हैं। यह खारे पानी का जल निकाय (Water Body) होता है, जो कि किसी महाद्वीप या जमीन के हिस्से से जुड़ा नहीं होता। बल्कि यह पानी से घिरा होता है। घरती पर पानी के रूप में मौजूद एक-तिहाई महासागर ही है। ध्यान दें कि सागर की तुलना में महासागर बहुत विशाल होते हैं। वहीं महासागर अपने विशालकाय रूप के लिए जाने जाते हैं।
इसके साथ ही इनकी अपनी एक जैव विविधता (Biodiversity) होती है, जिसमें विभिन्न जीव-जंतुओं की अपनी दुनिया है। अनेक प्रकार के पौधों एवं जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियां इन महासागरों में पाई जाती हैं। समुंदी वनस्पति जगत में छोटे पौधे एवं सभी समुंदी शैवाल सम्मिलित हैं। समुंद्री प्राणी जगत में हजारों प्रजातियों की रंगीन मछलियां, डॉल्फिन, व्हेल और अनगिनत रहस्यमयी गहरे समुद्री जीव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – नदी द्रोणी किसे कहते हैं?
विश्व में कितने महासागर हैं?
Mahasagar Kitne Hain: क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर उपलब्ध जल का अधिकांश भाग महासागरों में है, परंतु यह जल लवणीय (खारा) है तथा मानव सहित बहुत से स्थलीय जीवों के उपभोग के लिए अनुपयोगी है। जबकि दूसरी ओर अलवणीय जल (पेय जल) का पृथ्वी के जल संसाधनों में अत्यल्प हिस्सा है। यह ग्लेशियर, नदियों, झीलों, वायुमंडल एवं भूमिगत जल के रूप में व्यापत है। वहीं विश्व में कुल पांच महासागर हैं (5 Mahasagar Ke Naam), जिनके नाम नीचे दिए गए हैं:-
- प्रशांत महासागर: (Pacific Ocean)
- अटलांटिक महासागर: (Atlantic Ocean)
- हिंद महासागर: (Indian Ocean)
- दक्षिणी महासागर: (Southern Ocean)
- आर्कटिक महासागर: (Arctic Ocean)
यह भी पढ़ें – लाल ग्रह किसे कहते हैं?
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) पृथ्वी के पांच महासागरों में सबसे बड़ा और गहरा है। यह उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में दक्षिणी महासागर व अंटार्कटिका तक फैला हुआ है और पश्चिम में एशिया और ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों और पूर्व में अमेरिका से घिरा है। जबकि दूसरा बड़ा महासागर अटलांटिक है। हिंद महासागर तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिणी महासागर चौथे स्थान पर है। वहीं पृथ्वी का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक है।
महासागर का महत्व
महासागर और महाद्वीप पर्यावरण के अत्यावश्यक भाग हैं। महासागरों के कारण ही महाद्वीपों पर वर्षा होती है, यह पृथ्वी के जलचक्र का भाग है। वहीं दुनियाभर की आधी ऑक्सीजन महासागर का वनस्पति जगत उत्पन्न करता है। इसलिए इन्हें ‘पृथ्वी के फेफड़े’ कहा जाता है। इस प्रकार महासागर जलवायु को नियंत्रित और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जीवन में महासागर की महत्वपूर्ण भूमिका को याद रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) घोषित किया है।
FAQs
दुनिया में पाँच महासागर हैं; प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर, और दक्षिणी महासागर।
आर्कटिक महासागर पृथ्वी का सबसे छोटा महासागर है।
अंटाकर्टिका महासागर विश्व का सबसे ठंडा महासागर है।
भारत के दोनों ओर हिंद महासागर के दो भाग दिखाई देते हैं; पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
विश्व महासागर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाता है।
दुनिया में कुल पाँच महासागर हैं।
प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा महासागर है।
आशा है कि आपको इस लेख में दुनिया में कितने महासागर हैं? (Mahasagar Kitne Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और UPSC परीक्षा से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।