Kuwait Facts : कुवैत से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Kuwait Facts in Hindi (1)

कुवैत अरब प्रायद्वीप के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। इस देश की राजधानी कुवैत सिटी है, जो अपनी आधुनिक वास्तुकला के लिए जानी जाती है। कुवैत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल पर निर्भर रहती है, जो इसके धन और विकास की आधारशिला रही है। अपने विशाल तेल भंडार की बदौलत यह देश दुनिया में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में से एक है। कुवैत के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Kuwait Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Kuwait Facts in Hindi – कुवैत से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार कुवैत से जुड़े रोचक तथ्य (Kuwait Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. कुवैत का आधिकारिक नाम स्टेट ऑफ कुवैत (“State of Kuwait” या “Daulat Al Kuwait”) है। 
  2. कुवैत की करंसी कुवैती दीनार (Kuwaiti Dinar शॉर्ट में KWD) है। 
  3. वर्ष 1899 से ब्रिटिश संरक्षण के तहत, कुवैत जून 1961 में पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया था।
  4. प्रत्येक 25 फरवरी को कुवैत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  5. कुवैत सिटी कुवैत की राजधानी के साथ-साथ इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है।
  6. अरबी (Arabic) कुवैत की आधिकारिक भाषा है। 
  7. मुतला रिज (Mutla Ridge 306 m) कुवैत की मेजर माउंटेन रेंज है। 
  8. BBC की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत का क्षेत्रफल 17,818 वर्ग कि.मी है। 
  9. BBC की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत की जनसंख्या 44 लाख है। 
  10. कुवैत की समुद्री सीमा ईरान के साथ लगती है। 
  11. कुवैत राज्य अरब प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्व कोने में स्थित है, जिसकी सीमा उत्तर में इराक और दक्षिण और पश्चिम में सऊदी अरब से लगती है।
  12. कुवैत में कोई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल नहीं है।
  13. कुवैत में कोई झील या नदियाँ नहीं हैं, इसलिए कुवैत में पानी का प्रमुख स्रोत समुद्र है।
  14. कुवैत के राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग युद्ध के खून का प्रतीक है, सफेद रंग शुद्धता का प्रतिक है, हरा रंग अरब की उपजाऊ भूमि का प्रतीक है और काला रंग युद्ध में दुश्मनों की हार को दर्शाता है।
  15. कुवैत के पास दुनिया का सातवा सबसे बड़ा तेल भंडार है। 
  16. कुवैत में मध्य पूर्व का सबसे बड़ा ओपेरा हाउस है। 
  17. कुवैत नाम का मतलब किला (Fort) होता है।
  18. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बलुआ पत्थर तेल क्षेत्र कुवैत में है। 
  19. सादु बुनाई (Sadu Weaving) कुवैत में एक महत्वपूर्ण पारंपरिक शिल्प है। 
  20. कुवैत का मुख्य धर्म इस्लाम है।

Kuwait National Symbols Facts in Hindi – कुवैत के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

कुवैत के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. कुवैत का राष्ट्रीय पशु अरबी ऊँट (Arabian Camel) है।
  2. कुवैत का राष्ट्रीय व्यंजन मचबोस (Machboos) है। 
  3. कुवैत का राष्ट्रीय पक्षी फैलकौन (Falcon) है। 
  4. कुवैत का राष्ट्रीय फूल अरफज फूल (Arfaj flower) है। 
  5. Ahmad Meshari Al-Adwani कुवैत का राष्ट्रीय गान है। 
  6. फुटबॉल कुवैत का सबसे लोकप्रिय खेल है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Kuwait Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*