Kenya Facts : केन्या से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Kenya facts in hindi (1)

केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी नैरोबी है, जो एक प्रमुख व्यापारिक और आर्थिक केंद्र है। केन्या की भौगोलिक विविधता इसे खास बनाती है, यहाँ समुद्र तटों से लेकर ऊँचाई वाली पहाड़ियों और विशाल सवाना मैदानों तक सब कुछ देखने को मिलता है। यहाँ की संस्कृति भी उतनी ही समृद्ध है, जिसमें 40 से अधिक विभिन्न जनजातियाँ शामिल हैं, प्रत्येक की अपनी खास परंपराएँ और रीति-रिवाज हैं। स्वाहिली और अंग्रेज़ी यहाँ की आधिकारिक भाषाएँ हैं और केन्या की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, पर्यटन और उद्योग पर निर्भर है। यहाँ की चाय, कॉफी और फूलों का एक्सपोर्ट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही, देश का प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थल इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। केन्या के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Kenya Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Kenya Facts in Hindi – केन्या से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार केन्या से जुड़े रोचक तथ्य (Kenya Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. केन्या का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ़ केन्या है। 
  2. नैरोबी (Nairobi) केन्या की राजधानी है। 
  3. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार केन्या की आधिकारिक भाषा स्वाहिली और अंग्रेजी है। 
  4. केन्या की करंसी केन्याई शिलिंग (Kenyan shilling) है। 
  5. एबरडेयर रेंज और मऊ ढलान केन्या की मेजर माउंटेन रेंज है। 
  6. केन्या की मुख्य नदियां अथी/गैलाना और ताना है। 
  7. केन्या पूर्वी अफ़्रीका में स्थित है। 
  8. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार केन्या में 60 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं और 40 से अधिक एथिनिक  ग्रुप्स हैं। 
  9. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार केन्या 1920 से 1963 तक यूनाइटेड किंगडम का उपनिवेश था। 
  10. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार अब तक पाए गए सबसे पुराने मानव पूर्वजों में से एक की हड्डियाँ केन्या के तुर्काना बेसिन में खोजी गई थीं।
  11. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार केन्या की जनसंख्या 55 मिलियन है। 
  12. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार केन्या का एरिया 580,367 वर्ग कि.मी है। 
  13. केन्या का पुराना नाम ब्रिटिश केन्या है। 
  14. केन्या 12 दिसंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  15. केन्या के राष्ट्रीय ध्वज में काला रंग केन्या के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, लाल रंग ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान बहाए गए रक्त का प्रतिनिधित्व करता है, हरा रंग देश के परिदृश्य और उसकी उर्वरता सहित प्राकृतिक संपदा का प्रतिनिधित्व करता है, सफेद रंग शांति, ईमानदारी, पवित्रता एवं मासूमियत का प्रतीक है और काला, लाल और सफेद पारंपरिक मासाई ढाल और दो भाले सभी रंगो के अर्थ की रक्षा का प्रतीक हैं। 
  16. केन्या में 50 राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य हैं। 
  17. विश्व की सबसे बड़ी डेजर्ट लेक ‘तुर्काना लेक’ है, जो की केन्या की सबसे बड़ी झील भी है। 
  18. माउंट केन्या 5,199 मीटर की ऊंचाई के साथ अफ्रीका का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। 
  19. केन्याई पर्यावरणविद् वांगारी मथाई, सतत विकास, लोकतंत्र और शांति में उनके योगदान के लिए 2004 में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली पहली अफ्रीकी महिला थीं।
  20. केन्या का मेजर एक्सपोर्ट कॉफ़ी है।
  21. यूनाइटेड किंगडम केन्या का चाय का सबसे बड़ा आयातक है।
  22. केन्या में, 8 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य और निःशुल्क है। 
  23. कटे हुए फूलों के एक्सपोर्ट में केन्या दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है।
  24. केन्या का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। 
  25. जनवरी 2024 में केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने घोषणा की थी की सभी ग्लोबल विज़िटर्स के लिए वीज़ा आवश्यकताओं को हटा दिया जाए। 
  26. केन्या को लगातार सातवें साल 2021 में दुनिया का अग्रणी सफारी गंतव्य पुरस्कार दिया गया।

Kenya National Symbols Facts in Hindi – केन्या के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

केन्या के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. केन्या का राष्ट्रीय पशु अफ़्रीकी शेर पैंथेरा लियो है।
  2. लिलक-ब्रेस्टेड रोलर (lilac-breasted roller) केन्या का राष्ट्रीय पक्षी है। 
  3. केन्या का राष्ट्रीय फूल आर्किड (Orchids) है। 
  4. केन्या के राष्ट्रीय व्यंजन का नाम चोमा न्यामा (Choma Nyama) है। 
  5. Ee Mungu Nguvu Yetu केन्या का राष्ट्रीय गान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Kenya Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*