कोमल का पर्यायवाची शब्द | Komal ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए कोमल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
कोमल का पर्यायवाची शब्द

Komal ka Paryayvachi Shabd सुकुमार, नाजुक, नरम, मुलायम आदि आम तौर पर उपयोग किए जाते हैं। यहां आप कोमल का पर्यायवाची (Komal ka Paryayvachi Shabd) शब्द क्या है, Komal ke अन्य Paryayvachi Shabd, कोमल शब्द का वाक्य में प्रयोग और क वर्ण से पर्यायवाची शब्द ये पॉइंट्स विस्तार से जानेगें।

कोमल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

  • कोमल का पर्यायवाची शब्द – मृदु, नरम, मुलायम, नाजुक, सुहावना, प्रिय, मधुर, रुचिकर, धीमा, मंद, हलका आदि।

यह भी पढ़ें :

कोमल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

  • यह बिस्तर बहुत कोमल है।
  • आपके गाल मुलायम है।
  • मीरा की वाणी बहुत मृदु है।
  • यह पूड़ियाँ बहुत नरम है।
  • सीता की चूड़ियां बहुत नाजुक हैं।

क वर्ण से पर्यायवाची शब्द

  1. कर्ण- सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
  2. कनक का पर्यायवाची कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
  3. कपोत- कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
  4. कपड़ा का पर्यायवाची – अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।
  5. कमल का पर्यायवाची जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक,सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  6. कली- कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
  7. कपूर- घनसार, हिमवालुका।
  8. कर का पर्यायवाची हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
  9. कर्तव्य- कर्म, कृत्य, विधेय।
  10. कान्ति- प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  11. कामदेव का पर्यायवाची– मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा।
  12. किरण का पर्यायवाची अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।
  13. किनारा- तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
  14. कुत्ता का पर्यायवाची– सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर।
  15. केला- कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा। 
  16. कौआ का पर्यायवाची– काक, वायस, काण, काग, बलिपुष्ट, करकट,पिशुन।
  17. कंठ- गला, शिरोधरा, ग्रीवा, गर्दन।
  18. कुबेर- धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
  19. कृतज्ञ- ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत ।

संबंधित आर्टिकल

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*