GATE Admit Card 2024 Download Link : कुछ ही देर में जारी होगा गेट एडमिड कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

1 minute read
GATE Admit Card 2024 Download Link

GATE 2024 एस्पिरेंट के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। बता दें कि आज भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर, GATE 2024 के एडमिट कार्ड या हॉल टिकट अपनी आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी करसकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। या फिर इस ब्लॉग में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2024 से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारी आप नीचे दिए गए टेबल में से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम GATE 2024
फुल फॉर्मग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 
कंडक्टिंग बॉडी आईआईटी खड़गपुर
परीक्षा स्तरऑल इंडिया लेवल
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित टेस्ट (ऑनलाइन)
एग्जाम फ्रीक्वेंसीसाल में एक बार
परीक्षा अवधि3 घंटे (180 मिनट )

ऐसे डाउनलोड करें GATE 2024 एडमिट कार्ड

GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद GATE 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप लॉगिन विंडो पर चले जायेंगे।
  • लॉगिन विंडो खुलने के बाद आपको अपना लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपको GATE 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

इस दिन होनी है परीक्षा

आपको बता दें कि GATE 2024 की परीक्षा 3 से 11 फरवरी तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।

उम्मीद है आपको GATE Admit Card 2024 Download Link के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*