JEE Advanced Answer Key 2024 : जेईई एडवांस 2024 की आंसर-की इस दिन होगी जारी, ऐसे करें चेक

1 minute read
JEE Advanced Answer Key 2024

JEE Advanced Answer Key 2024 : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस (जेईई एडवांस्ड) 26 मई 2024 को आयोजित हुई थी। अब कैंडिडेट्स को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, जेईई एडवांस 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 जून 2024 को ऑनलाइन घोषित की जाएगी और फाइनल आंसर की 9 जून 2024 को जारी की जाएगी। 

JEE एडवांस्ड 2024 आंसर-की से पहले IIT मद्रास 31 मई को उम्मीदवारों के जवाबों की एक काॅपी जारी करेगा। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड रिजल्ट घोषित करने के लिए इंस्टिट्यूट के पास केवल 11 दिन बचे हैं।

जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट 9 जून 2024 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। आपको बता दें कि संयुक्त सीट आवंटन (JoSAA) 2024 प्रक्रिया 10 जून को शाम 5 बजे शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2024 Result Date : 9 जून को जारी होगा जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट, इन स्टेप्स करें चेक

जेईई एडवांस्ड आंसर की (JEE Advanced Answer Key 2024) कैसे डाउनलोड करें?

यहां जेईई एडवांस्ड आंसर की (JEE Advanced Answer Key 2024) डाउनलोडकरने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT मद्रास की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2024 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

जेईई एडवांस रिजल्ट (JEE Advanced 2024 Result Date) कैसे चेक करें?

जेईई एडवांस (JEE Advanced 2024 Result Date) कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने पर उस पर क्लिक करें।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

भारत के 222 शहरों में हुआ था परीक्षा का आयोजन

आपको बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा (JEE Advanced 26 May 2024) में जेईई मेन पास करने वाले कैंडिडेट शामिल हुए। जेईई एडवांस का आयोजन भारत के 222 शहरों में किया गया।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced Answer Key 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*