Bihar Board 12th Scrutiny Result 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटिनी का रिजल्ट, यहाँ से करें चेक

1 minute read

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) के द्वारा कक्षा 12वीं स्क्रूटिनी 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों परीक्षार्थी अब biharboardonline.com के माध्यम से कक्षा 12वीं इंटर स्कूटनी परिणाम चेक कर पाएंगे। या फिर यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक के मदद से भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2024 : ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अभ्यार्थी, बिहार बोर्ड 12वीं का स्क्रूटनी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाईट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर आने के बाद आपको Click Here For 12th Scrutiny Result 2024 के विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Result Check करने का पेज ओपन हो जाएगा। अब आप इसमे अपना Roll Number and Roll Code को भर कर View Result के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका Class 12th Scrutiny Result आ जाएगा।
  • अब आप इसे चेक कर Print/ Download के बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी भी निकाल लें।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2024 Download Link

Scrutiny में अधिकतम कितना नंबर बढ़ाया जाता है?

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में पास होने वाले वो विद्यार्थी जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं वह स्क्रुटनी के लिए आवेदन करते हैं। स्क्रुटनी प्रक्रिया में, विशेषज्ञों द्वारा उत्तर पुस्तिकायें दोबारा से चेक की जाती है जिसके परिणामस्वरूप छात्रों के अंकों में 15 से 20 अंकों तक की वृद्धि हो सकती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में अंक 25 नंबर तक भी बढ़ाये जा सकते हैं।

जानें कब हुई थी परीक्षा?

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था। वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 23 मार्च 2024 को कक्षा 12वीं के परिणाम को जारी कर दिए थे। बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स शामिल थे।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (23 May) : स्कूल असेंबली के लिए 23 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

उम्मीद है आप सभी को Bihar Board 12th Scrutiny Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*