ISRO YUVIKA 2024 : इसरो ने शुरू किया युवा विज्ञानी कार्यक्रम, 20 फरवरी से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

1 minute read
ISRO Yuvika 2024: ISRO ne youth science program start kiya hai

इंडियन स्पेश रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने कक्षा 9 के स्टूडेंट्स के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 की शुरुआत कर दी है। संगठन ने 15 फरवरी 2024 को इसके लिए अपडेट जारी की है। ISRO YUVIKA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से किए जा सकेंगे और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। 

ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, ISRO YUVIKA 2024 के लिए चयनित किए गए छात्र-छात्राओं की पहली लिस्ट 28 मार्च और दूसरी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को बता दें कि इसरो की ओर से कैच देम यंग के तहत इस प्रोग्राम को तैयार किया गया है। 

ऐसे मिलेगा लाभ

इसरो के अनुसार, कार्यक्रम से अधिक छात्रों को साइंस, टेक्नोलाॅजी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित अनुसंधान/करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है। इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स के सेलेक्ट होने पर उन्हें 13 से 24 मई 2024 तक यानि 12 दिनों के लिए इसरो के 7 स्पेस सेंटर्स पर ट्रेनिंग, स्टडी मटीरियल, फूडिंग और TA आदि की व्यवस्था की जाएगी।

ISRO YUVIKA 2024 : रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ISRO YUVIKA 2024 : पंजीकरण कैसे करें के बारे में यहां बताया गया है-

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को इसरो अंतरिक्ष जिज्ञासा प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा
  • रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स को स्पेसक्विज़ में भाग लेना होगा
  • अब मांगी गई अपनी डिटेल सबमिट करनी होगी
  • कैंडिडेट्स को वेरिफिकेशन के लिए वेरिफाइड सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी
  • दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

ISRO के बारे में

बैंगलोर स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन देश की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है। यह अंतरिक्ष विभाग द्वारा चलाया जाता है। इसरो की स्थापना 1969 में राष्ट्रीय विकास के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के विकास और उपयोग के साथ-साथ ग्रहों की खोज और अंतरिक्ष विज्ञान रिसर्च को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई देश के दो भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक थे।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*