Indonesia Facts : इंडोनेशिया से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 

1 minute read

इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक विशाल देश है। यह देश दुनिया के सबसे बड़े फूल रैफलेसिया अर्नोल्डी का घर है। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है जिसमें लगभग 17,000 से अधिक द्वीप हैं। वहीं इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली, कोमोडो ड्रैगन पाई जाती है। तो अब तक ये थे इंडोनेशिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, अन्य Indonesia Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Indonesia Facts in Hindi – इंडोनेशिया से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Indonesia Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. इंडोनेशिया को आधिकारिक तौर पर इंडोनेशिया गणराज्य कहा जाता है। 
  2. इंडोनेशिया, दुनिया की सबसे बड़ी ‘युवा’ आबादी देशों में से एक है। 
  3. इंडोनेशिया, दुनिया के प्रमुख कॉफी उत्पादकों में से एक है। 
  4. टोबा झील दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक, ज्वालामुखी झील है। यह झील इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में स्थित है।
  5. इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत के मगेलांग शहर में स्थित बोरोबुदुर मंदिर, दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है। 
  6. 2005 में, इंडोनेशिया की एक कंपनी पीटी इंडोफूड सुक्सेस मकमुर टीबीके ने इंस्टेंट नूडल्स का सबसे बड़ा पैकेट बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 
  7.  इंडोनेशियाई या बहासा इंडोनेशिया, इंडोनेशिया की आधिकारिक भाषा है। 
  8. इंडोनेशियाई रुपिया, इंडोनेशिया की करंसी है।  
  9. इंडोनेशिया का कुल क्षेत्रफल 1,904,569 वर्ग किलोमीटर है। 
  10. “इंडोनेशिया” नाम की उत्पत्ति ग्रीक शब्द से हुई है, जिसमें “इंडोस” का अर्थ भारतीय होता है, और “नेसोस” का अर्थ द्वीप होता है।
  1. इंडोनेशिया पाम तेल, रबर, कॉफी और मसालों का एक प्रमुख उत्पादक है। 
  2. इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी वाले देशों में से एक है।
  3. वर्तमान में इंडोनेशिया में 9 विश्व धरोहर स्थल हैं। जिनमें बोरोबुदुर मंदिर परिसर, प्रमबानन मंदिर परिसर, सुमात्रा की उष्णकटिबंधीय वर्षावन विरासत और कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं। 
  4. इंडोनेशियाई अर्थव्यवस्था, दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 
  5. इंडोनेशिया में सबसे लोकप्रिय व्यंजन नासी गोरेंग (फ्राइड राइस) है।
  6. इंडोनेशिया की तटरेखा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तटरेखा है। 
  7. इंडोनेशिया का राष्ट्रीय ध्वज लगभग मोनाको देश जैसा ही है। 
  8. इंडोनेशिया, दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान का घर है। 
  9. बैडमिंटन इंडोनेशिया का एक लोकप्रिय खेल होने के साथ साथ राष्ट्रीय पहचान भी है।

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Indonesia Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*