International Math Olympiad 2024 : अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, विश्व स्तर पर प्राप्त किया चौथा स्थान 

1 minute read
International Math Olympiad 2024

International Math Olympiad 2024 : हाई स्कूल के छह छात्रों की भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) 2024 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जो 1989 में भारत की शुरुआत के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आपको बता दें कि इस ओलंपियाड में रुशिल माथुर, आनंद भादुड़ी, आदित्य गणेश और कनव तलवार ने भारत के लिए चार स्वर्ण पदक जीते हैं, जबकि अर्जुन गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया।

भारतीय टीम का नेतृत्व आईआईटी-बॉम्बे के प्रोफेसर कृष्णन शिवसुब्रमण्यन ने किया। आपको बता दें कि इस साल इंग्लैंड के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के 6 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था, जिसमें भारत ने इस ओलंपियाड में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन कर दिया है। यह कामयाबी भारतीय युवाओं के मन में गणित को खत्म करके, इसमें दिलचस्पी बढ़ाने और इस क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने में मदद करेगी। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 23 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

International Math Olympiad 2024 : क्या है अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड?

इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड हाई स्कूल स्टूडेंट्स के लिए गणित की वर्ल्ड चैम्पियनशिप प्रतियोगिता है। यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसका आयोजन 1959 से दुनिया भर के विभिन्न देशों में किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (24 July) : स्कूल असेंबली के लिए 24 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

International Math Olympiad 2024 : अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत का प्रदर्शन 

अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत ने 167 के कुल स्कोर के साथ विश्व स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है वहीं चैंपियनशिप को यूएसए टीम ने 192 के कुल स्कोर के साथ जीता है। इसके बाद चीन दूसरा विजेता रहा। होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE), जिसने IMO में भारत की भागीदारी की सुविधा प्रदान की, ने एक बयान में कहा कि यह वर्ष भारत का 1989 के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साथ ही टीम को मंगलवार को पुणे में HBCSE द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*