इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम (IME) और मैनचेस्टर म्यूजियम ने शुरू किया RhythmXChange प्रोग्राम

1 minute read
84 views
इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम (IME) और मैनचेस्टर म्यूजियम ने शुरू किया RhythmXChange प्रोग्राम

भारतीय संगीत अनुभव म्यूजियम (IME) मैनचेस्टर म्यूजियम के साथ साझेदारी में RhythmXChange नामक एक कोलेबोरेटिव क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन करेगा। फेस्टिवल का पहला चरण 25 से 27 नवंबर 2022 तक IME में आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा चरण 17 से 23 मार्च 2023 तक यूके के मैनचेस्टर म्यूजियम में होगा।

यह कोलेबोरेटिव प्रोजेक्ट ईस्ट और वेस्ट के बीच एक साझा भाषा के रूप मेल-जॉल बढ़ाने में मदद करेगा है। साल भर तक चलने वाले इस प्रोग्राम के तहत, भारत और यूके के चार युवा संगीतकारों ने एक मेंटरशिप प्रोग्राम में भाग लिया। भारत और यूके के सलाहकारों ने युवा संगीतकारों को संयुक्त रूप से एक रिदम-आधारित आर्ट प्रोजेक्ट डेवेलोप करने के लिए डायरेक्ट किया। इस बैंड का नाम JAVA – द कैडेंस कलेक्टिव (जोश गिल, अदिति बी प्रह्लाद, विंथिया पेरिनपननाथन, अश्विन मांडोथ) है। JAVA 26 नवंबर को पहली बार ऑडियंस के सामने परफॉर्म करेगी।

RhythmXChange, मैनचेस्टर म्यूजियम और इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम के बीच एक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है, जिसे ब्रिटिश काउंसिल के इंडिया/यूके टुगेदर सीजन ऑफ कल्चर और अवर शेयर्ड कल्चरल हेरिटेज प्रोग्राम द्वारा फंडेड है।

IME में उत्सव के पहले चरण में परकशन-थीम वाले म्यूजियम वॉकथ्रू, दुनिया भर के युवा कलाकारों द्वारा प्रदर्शन, एक रैप बैटल, पैनल डिस्कशन और Dollu की स्क्रीनिंग शामिल होगी, जिसने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म के लिए 2022 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

IME की म्यूजियम डायरेक्टर प्रीमा जॉन ने कहा कि “RhythmXChange के माध्यम से हमारा उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के युवा संगीतकारों को बढ़ावा देना और उनके वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाना है।” “बायलेटरल प्रोजेक्ट और ऑन-साइट फेस्ट होने के नाते, युवा संगीतकारों को भारत और यूके के बीच संगीत संबंधों की खोज करने का अवसर मिला है और अब होस्ट कम्युनिटीज के साथ प्रदर्शन और जुड़ने के लिए भागीदार देश की यात्रा करने का मौका मिलता है। हम मैनचेस्टर में आने वाले मार्च में फेस्टिवल के यूके लेग का समर्थन करने के लिए भी उत्सुक हैं।

इस तरह के और अपडेट के लिए, Leverage Edu News को फॉलो करें!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert