हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Hath Kangan Ko Aarsi Kya Muhavare Ka Arth

हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का अर्थ (Hath Kangan Ko Aarsi Kya Muhavare Ka Arth) होता है, जब हम किसी घटना या वस्तु को देखते हैं जिसके लिए प्रमाण की आवश्यता नहीं होती है तो हम कहते हैं हाथ कंगन को आरसी क्या। इस ब्लॉग के जरिये हम हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का अर्थ क्या है?

हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का अर्थ (Hath Kangan Ko Aarsi Kya Muhavare Ka Arth) होता है- प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती । 

हाथ कंगन को आरसी क्या पर व्याख्या

अनुराग ने अपने बुरे दिनों में इतनी ईमानदारी से मेहनत की थी, की आज उसने अपनी जिंदगी की पूरी काया पलट दी, आज उसके जिसे कोई नहीं है।  

हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • लक्ष्य बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता है। उसके रिकार्ड इसके गवाह हैं। हाथ कंगन को आरसी क्या।
  • रेखा बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती है। हाथ कंगन को आरसी क्या, कल हम भी खा के देख ही लेंगे। 
  • राजा बाजार से आम लेने गया। उसने दुकानदार से पूछा की आम अच्छे तो हों। दुकानदार ने उससे कहा की स्वाद ले कर देख लीजिए, हाथ कंगन को आरसी क्या।
  • स्वाती को क्लास में नकल करते साफ पकड़ लिया गया। फिर भी वह टीचर को सफाई देने लगी। तब टीचर ने उससे कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या। 

उम्मीद है, हाथ कंगन को आरसी क्या मुहावरे का अर्थ (Hath Kangan Ko Aarsi Kya Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*