Essay On Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंध

1 minute read
Essay On Uttar Pradesh in Hindi

Essay On Uttar Pradesh in Hindi : उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। जिसे यूपी भी कहा जाता है, यह जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों में से एक राज्य है। पहले उत्तर प्रदेश का नाम संयुक्त प्रांत था, लेकिन 24 जनवरी सन 1950 को स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं, जिसकी राजधानी लखनऊ है। यूपी क्षेत्रफल के हिसाब से 243,290 वर्ग किलोमीटर के साथ देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य हैं। अक्सर स्कूलों में कई बार बच्चों से राज्यों पर निबंध लिखने को आ जाते हैं और उन्हें कई चीजों के बारे में पता नहीं होता है। तो ऐसे में हम आपकी मदद करने के लिए Essay On Uttar Pradesh in Hindi ब्लॉग को तैयार किया है। जिसे आप पढ़कर आसानी ने निबंध को लिख सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश पर निबंध 100 शब्दों में

उत्तर प्रदेश, जिसे भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य भी कहा जाता है। यूपी की सीमा उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण-पूर्व में झारखंड और छत्तीसगढ़, दक्षिण में मध्य प्रदेश और राजस्थान से लगती है और पश्चिम में हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से। इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। राज्य में 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीटें हैं। भारत की आजादी के पहले उत्तर प्रदेश का नाम युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था। लेकिन आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। 

उत्तर प्रदेश पर निबंध 200 शब्दों में

1937 में उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासन के द्वारा बनाया गया था। संयुक्त प्रांत (युनाइटेड प्रोविंस) के नाम से जाना जाने वाला यह राज्य उत्तर प्रदेश (यूपी) के नाम से जाने जाना लगा। 1950 में स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश राज्य का नाम बदल दिया गया था। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश भारत देश का सबसे अधिक आबादी वाले प्रदेश में से एक है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है। उत्तर प्रदेश में 78 जिले, 18 मंडल, 822 (अनुमानित), लगभग 97,941 गांव, 403 विधानसभा सीटें और 80 लोकसभा सीटें हैं। 2011 जनगणना के अनुसार, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 24 करोड़ है। यही नहीं उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा 9 अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ लगती है। साल 2000 में उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बन गया था। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी हैं। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल के बाद सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य हैं।

उत्तर प्रदेश पर निबंध 500 शब्दों में

500 शब्दों में Essay on Uttar Pradesh in Hindi इस प्रकार हैः

हाइलाइट्स

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
उत्तर प्रदेश का गठन24 जनवरी 1950
जिले75
मंडल18
ब्लाॅक822 (अनुमानित)
गांव97,941
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।

उत्तर प्रदेश गठन कब हुआ 

1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन ने यूनाइटेड प्रोविंस (United Provinces) नाम से इस राज्य का गठन किया था। देश की आजादी के बाद इसे 1950 को उत्तर प्रदेश नाम से गठन किया गया और अब उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाती है। इसी दिन वर्ष 1950 में तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था। बता दें कि सन् 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। 

उत्तर प्रदेश का इतिहास 

उत्तर प्रदेश का हिंदू पौराणिक कथाओं में भी बहुत महत्व है। उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण जैसे हिंदू धार्मिक व्यक्तित्वों का जन्म स्थल भी है। भगवान राम का जन्म अयोध्या में और भगवान कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। वहीं उत्तर प्रदेश के क्षेत्र पर गुप्त, मौर्य, कुषाण आदि जैसे विभिन्न राजाओं का शासन था। 16वीं शताब्दी के दौरान, इस क्षेत्र पर मुगल सम्राटों का शासन था।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 

उत्तर प्रदेश (यूपी) भिन्न-भिन्न संस्कृति और अनूठी परंपराओं का शहर है। भारत का उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन की दृष्टि से   लोगों की पहली पसंद बना रहा है। उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के साथ यूनाइटेड किंगडम के आकार जितना बड़ा है। जिसके लिहाज से यह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। वर्ष 2011 में यूपी की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 थी, जोकि भारत की लगभग 16 फीसदी थी। 

उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा हिमालय क्षेत्र में नेपाल के साथ भी लगती है। उत्तर प्रदेश में करीब 32 छोटी-बड़ी नदियाँ हैं, जो हिमालय के ग्लेशियर से निकलती हैं। गंगा और उसकी सहायक नदियों के कारण उत्तर प्रदेश को उपजाऊ और खनिज-समृद्ध मिट्टी प्राप्त है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। लखनऊ को लोकप्रिय रूप से नवाबों के शहर के रूप में और सभ्यता के शहर के रूप में जाना जाता है। लखनऊ को पूर्व के गोल्डन सिटी, शिराज-ए-हिंद और भारत के कांस्टेंटिनोपल के नाम से भी जाना जाता है। 

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयाँ

  • यूपी के नगर निगम -17
  • यूपी के नगर पंचायत -437
  • यूपी के जिलों की संख्या -75
  • यूपी के मंडलों की संख्या -18
  • यूपी के ग्राम पंचायत – 59163
  • यूपी के तहसील – 350 (वर्ष 2018 के अनुसार)
  • यूपी के क्षेत्र पंचायतें – 821 (वर्ष 2018 के अनुसार)
  • यूपी के न्याय पंचायतें – 8,135 (वर्ष 2018 के अनुसार)
  • यूपी के नगरपालिका परिषद -198 (वर्ष 2018 के अनुसार)

उपसंहार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। विश्व के 8 अजूबों में से उत्तर प्रदेश का ताजमहल भी है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या और मथुरा जैसे कई पवित्र शहर इसी राज्य में स्थित हैं। वहीं सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले इस राज्य में कई धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं। यहां कपड़ा, चीनी और सीमेंट राज्य के कुछ प्रमुख उद्योग भी हैं। यहां माघ मेला और कुंभ मेला विश्वभर में प्रसिद्ध है। धार्मिक पर्यटन के अतिरिक्त, राज्य में कई खूबसूरत जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं।

FAQ

उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या है?

युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था। 

UP कितने किलोमीटर में बसा है?

राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

सबसे छोटा जिला हापुड़ है। 

यूपी के टोटल जिला कितने हैं?

यूपी में 75 जिले है। 

यूपी कब अलग हुआ था?

26 जनवरी 1950 को। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील है?

कुल 351 तहसील हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Essay On Uttar Pradesh in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*