Essay on Poverty : छात्र गरीबी पर ऐसे लिख सकते हैं निबंध

1 minute read
Essay on Poverty in Hindi

Essay on Poverty in Hindi : गरीबी आज दुनिया की आबादी के लिए एक मुसीबत बन गई है। यह मानव जीवन के कई पहलुओं को छूती है, जिसमें पॉलिटिकल, इकोनॉमिक और सोशल एलिमेंट्स शामिल हैं। हालाँकि गरीबी से बचने के कई तरीके हैं परंतु यह एक लंबी लड़ाई है जिससे सरकारों और नागरिकों को मिलकर लड़ना होगा। आज हम इस ब्लॉग के जरिये आपको Essay on Poverty in Hindi के बारे में जानकारी देंगे।

गरीबी पर 100 शब्दों में निबंध

Essay on Poverty in Hindi 100 शब्दों में नीचे दिया गया है –

दुनिया में गरीबी को अभाव की स्थिति के रूप में परिभाषित किया जाता है और भौतिक संपत्ति, चीजों की बहुत ज्यादा कमी होती है कि लोगों को अपनी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई होती है। लोग जो सोचते हैं उसको पूरा तक नहीं कर पाते हैं। विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष रॉबर्ट मैकनामारा कहते हैं कि अत्यधिक गरीबी निरक्षरता, कुपोषण, बीमारी, उच्च शिशु मृत्यु दर और कम जीवन प्रत्याशा द्वारा सीमित है। अगर हम किसी देश में गरीबी को मिटाने चाहते हैं, तो उसके लिए सभी स्तरों पर सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है। 

गरीबी पर 200 शब्दों में निबंध

जब देश में कोई महामारी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है, तो सबसे पहले प्रभावित गरीब व्यक्ति ही होता है। हर देश जो महामारी की बीमारियों से प्रभावित होता है, गरीबी दर में वृद्धि का अनुभव करता है। कभी लोग पर्याप्त चिकित्सा प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो कहीं वे अपना स्वास्थ्य बनाए रखने में असमर्थ होते हैं। गरीबी की स्थिति एक दुखद स्थिति है जो इससे प्रभावित लोगों के जीवन में दर्द, निराशा और दुःख का कारण बनती है।

कई ऐसी जगह है जहां पर लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन तक नहीं मिलता है, तो कहीं गरीबी एक अधिक गंभीर परिस्थिति है जहाँ लोगों को भूखा रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गरीबी में मूल रूप से बुनियादी जरूरतों की कमी है जो एक बेहद खराब जीवन और यहाँ तक कि कम जीवन प्रत्याशा की ओर ले जाती है। इसमें भोजन, आश्रय, दवा, शिक्षा और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की कमी शामिल है। गरीबी का कारण सिर्फ खाना, कपड़े से नहीं है, इसका एक मुख्य कारण है बेरोजगारी। लोगो को अपने घर चलने के लिए पर्याप्त मात्रा में जिन चीजों की जरूरत होती है, उसके लिए रोजगार एक बहुत जरूरी चीज है। 

गरीबी पर 500 शब्दों में निबंध

भारत सहित कई देश में गरीबी कई एक गंभीर समस्या है। गरीबी के कारण मृत्यु दर से लेकर बेरोजगारी में भी बढ़ावा होता है। गरीबी के कारण बहुत से लोग अच्छी शिक्षा और शुद्ध भोजन जैसे मूल सुविधाओं से भी वंचित रह जाते हैं। गरीबी को कम करने के लिए सरकार द्वारा बहुत सी योजनाओं को चलाया जाता है। 

गरीब के कारण

देशों में गरीबी के पीछे कई कारण होते हैं, उनमें से कुछ का नीचे दिए गए है:-

  • देश में पूंजी की कमी
  • रोज़गार के सीमित अवसर
  • नागरिकों में साक्षरता की कमी
  • बड़े परिवार और तेज़ी से बढ़ती आबादी

विश्व गरीबी की स्थिति

आपको बता दें की यूनिसेफ के अनुसार, गरीबी के कारण हर दिन करीब 22000 बच्चे अपनी जान गंवाते हैं। दुनिया भर के विकासशील देशों में करीब 1.9 बिलियन बच्चे हैं। इनमें से लगभग 640 मिलियन के पास उचित आश्रय नहीं है, 270 मिलियन चिकित्सा सुविधाओं के बिना रह रहे हैं और लगभग 400 मिलियन के पास सुरक्षित पानी तक पहुँच नहीं है। वहीं गरीबी दुनिया भर में यह स्थिति तेज़ी से बढ़ रही है।

गरीबी उन्मूलन में एनजीओ की भूमिका 

देश में अब कई NGO खुल गए हैं जिनकी मदद से गरीब लोगों को चिकित्सा सेवाओं आदि जैसी विभिन्न सार्वजनिक सेवाएँ प्रदान करती हैं। एनजीओ सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिए गरीबों तक पहुंचाने में भी मदद करती है। इसके साथ ही वो कई बड़े संस्थानों के साथ मिलकर भी गरीबों को मदद करती हैं।

हम क्या कर सकते हैं?

  • हम रोज़गार के अवसर बढ़ाकर गरीबी को कम कर सकते हैं।
  • फाइनेंसियल सर्विसेस सुनिश्चित करना और उन्हें उपलब्ध कराना।
  • सरकार द्वारा गरीबी को कम करने वाली योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना

गरीबी समाप्त करने के समाधान

अगर हम सभी देश और समाज में वास्तविक परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो हमको गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी की सहायता करनी चाहिए। यदि बात करें भारत की तो, भारत में गरीबी के मुख्य दो कारण है। अशिक्षा और बेरोजगारी हैं। अशिक्षा : आजकल बड़े-बड़े स्कूल खुल गए हैं, जिनकी फीस दे पाना किसी मीडिल क्लास या गरीब परिवार को संभव नहीं है। और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की सही व्यवस्था न होने की वजह से आज हर कोई अपने बचे को निजी स्कूल में पढ़ने की सोचता है।  इस लिए आज के समय में उचित शिक्षा और आर्थिक सहायता से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। इसके लिए अच्छे स्कूलों और शिक्षकों की पहुंच गांव से लेकर दूर दराज के इलाकों तक होनी चाहिए।

यदि हर बचे को शिक्षा मिलेगी तो वो कहीं न कहीं गरीबी कम हो सकती हैं। भारत में शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण गरीबी के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा की गई कार्रवाई भारत में गरीबी की स्थिति को काफी हद तक खत्म करने में मदद कर सकती है। 

  • उपलब्ध नौकरियों की विविधता बढ़ानी चाहिए।
  • जिन लोगों में साक्षरता की कमी है, उन्हें उन्नत शिक्षा मिलनी चाहिए।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अपनी जिम्मेदारियों को पर्याप्त रूप से पूरा करने की आवश्यकता है।
  • वंचितों को मुफ्त भोजन और पानी मिलना चाहिए।
  • जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना आवश्यक है और जन्म नियंत्रण प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू करना भी महत्वपूर्ण है।
  • किसानों को उचित कृषि संसाधनों तक पहुँच होनी चाहिए। वे इस तकनीक से अपने लाभ में भी सुधार कर सकते हैं। परिणामस्वरूप वे भोजन की तलाश में महानगरों की ओर पलायन नहीं करेंगे।

FAQs 

गरीबी के 3 प्रकार कौन से हैं?

अत्यधिक गरीब, बहुत गरीब और गरीब।
गरीबी के क्या कारण हैं?
रोज़गार के अवसरों की कमी
कम मज़दूरी
असमानता
शिक्षा की कमी
स्वास्थ्य समस्याएं
प्राकृतिक आपदाएं
संघर्ष और युद्ध

गरीबी का मुख्य कारण क्या है?

औद्योगीकरण की दृष्टि से भारत एक पिछड़ा राज्य है। 

भारत में गरीबी की क्या स्थिति है?

देश में 269.8 मिलियन या कुल जनसंख्या का 21.9% लोग गरीब थे ।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Essay on Poverty in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*